पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

पेट की चर्बी को मक्खन की तरह पिघला सकती हैं ये 5 आसान एक्सरसाइज, दिन भर में बस दस-दस मिनट हैं काफी

अक्सर महिलाएं ऐसी एक्सरसाइज़ की तलाश मे होतीं हैं, जिससे वे कम समय में वेटगेन की समस्या को हल कर सके। चलिए जानते हैं कुछ ऐसी ही एक्सरसाइज़ जिसे दिनभर कुछ मिनट करने से वेटगेन से बचा जा सकता है
घर में चलते फिरते या फिर बेडरूम में कुछ आसान एक्सरसाइज़ (exercise) की मदद से शरीर के वज़न को कम किया जा सकता है।चित्र : शटर स्टॉक
Updated On: 22 Jul 2024, 10:19 am IST

पेट पर जमा चर्बी को दूर करने के लिए डायटिंग या डाईट प्लान फॉलो करने के अलावा शारीरिक सक्रियता भी अहम रोल अदा करती है। हांलाकि दिनभर की दौड़भाग में महिलाएं अक्सर वर्कआउट (workout) के लिए समय नहीं निकाल पाती है। ऐसे में वेटगेन (weight gain) की समस्या का सामना करना पड़ता है और पेट के आस पास चर्बी इकट्ठा होने लगती है। पेट और हिप्स पर जमा फैट्स को दूर करने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करना ज़रूरी है। अक्सर महिलाएं ऐसी एक्सरसाइज़ की तलाश मे होतीं हैं, जो कम समय में वेटगेन (weight gain) की समस्या को हल कर सके। चलिए जानते हैं कुछ ऐसी ही एक्सरसाइज़ जिसे दिनभर कुछ मिनट करने से वेटगेन से बचा जा सकता है (Hacks for abdominal fat)।

दिनभर में घर और ऑफिस के काम में बैलेंस बनाने के चलते फिटनेस के लिए कम वक्त मिल पाता है, जिससे वर्कआउट रूटीन (workout routine) अधूरा रह जाता है। इस बारे में जिम सर्टिफाइड ट्रेनर नेहा बताती हैं कि घर में चलते फिरते या फिर बेडरूम में कुछ आसान एक्सरसाइज़ (exercise) की मदद से शरीर के वज़न को कम किया जा सकता है। इससे कैलोरीज़ को बर्न करने में मदद मिलती है। 1 से 2 मिनट के लिए बारी बारी से सभी एक्सरसाइज़ करने से बैली फैट कम होने लगता है। सुबह खाली पेट या फिर डिनर के 1 घंटे बाद इन एक्सरसाइज़ (exercise) का अभ्यास करें।

घर में चलते फिरते या फिर बेडरूम में कुछ आसान एक्सरसाइज़ (exercise) की मदद से शरीर के वज़न को कम किया जा सकता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

इन आसान एक्सरसाइज़ से करें पेट की चर्बी को कम (Easy exercise for weight loss)

1. रीच फॉर द स्काई (Reach for the sky)

इसे करने के लिए किचन में या बेडरूम में कुछ देर के लिए खड़े हो जाएं और दोनों पैरों में दूरी बनाकर रखें।

उसके बाद दाएं हाथ को उपर ले जाएं और शरीर को उपर की ओर खींचें और फिर बाएं हाथ को उपर ले जाएं।

हाथ को उपर ले जाते वक्त पैर की एड़ी भी उपर की ओर उठा लें। इस आसान एक्सरसाइज़ (exercise) को 3 से 5 मिनट करने से शरीर में एनर्जी का स्तर (energy level) बढ़ने लगता है।

2. हील वॉक (Heal Walk)

इसे करने के लिए दोनों टांगों के बीच दूरी बना लें और दोनों हाथों को आपस में जकड़ लें।

इसके बाद अपने घर के अंदर ही एड़ियों के बल 10 से 20 कदम चलें और फिर उसी तरह से वापिस लौट आएं।

1 से 2 मिनट 30 बार इस एक्सरसाइज़ को करने से हिप्स की मांसपेशियों को मज़बूती मिलती है और वेटलॉस (weight loss) की समस्या हल हो जाती है।

इस वॉक को धीरे धीरे या तेज़ कर सकते हैं। इसके अलावा जूते पहनकर या बिना जूते पहने भी कर सकती हैं।

3. साइड क्रंच लेग लिफ्ट (Side crunch leg lift)

इसे करने के लिए मैट पर खड़े हो जाएं और दोनों पैरों के बीच में दूरी बना लें। अब हाथों को कोहनियों से मोड़कर सिर के पास लेकर जाएं।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

अब आराम से शरीर को दाहिनी ओर झुकाएं और फिर सीधे हो जाएं। उसके बाद बाजू को सीधा करके दाई ओर झुके और दाई टांग को भी उपर उठाएं।

इसके बाद शरीर को बाई ओर झुकाएं। दिनभर में 3 से 5 मिनट इस एक्सरसाइज़ को करने से लव हैंडल्स यानि कमर पर जमा चर्बी को दूर किया जा सकता है।

वेटलॉस के लिए इन एक्सरसाइज़ का रोज़ अभ्यास करें। चित्र : एडॉबीस्टॉक

4. हिप रोटेशन (hip rotation)

इस एक्सरसाइज़ (exercise) को करने के दौरान खड़े हो जाएं और दोनों पैरों में दूरी बनाकर रखें।

अब शरीर को नीचे से उपर 30 बार क्लॉक वाइज़ घुमाएं और फिर 30 बार एंटी क्लॉक वाइज़ घुमाएं।

अपनी बॉडी के स्टेमिना के अनुसार इस एक्सरसाइज़ को करें।

5. बट किक्स (But kicks)

एक्सरसाइज़ को करने के लिए एक ही जगह पर खड़े होकर जंप करें। इसे धीरे धीरे या तेज़ अपने शरीर की क्षमता के मुताबिक करे।

जंप के दौरान पैर को पीछे ले जाएं और बट से टच करे। एक के बाद एक पैर उठाएं और बट किक करें।

2 से 3 मिनट तक 30 सेट्स में इस एक्सरसाइज़ को करें।

ये भी पढ़ें-  गर्मी में रखना है शरीर को ठंडा, तो आजमा सकती हैं कूलिंग इफेक्ट वाली ये 5 हर्बल टी  

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख