वर्कप्रेशर में एक्सरसाइज का टाइम नहीं, तो इन डेस्क एक्सरसाइज से कम करें पेट की चर्बी
वर्कआउट से शरीर में बढ़ती कैलोरी की मात्रा को बर्न करने में मदद मिलती है। इसका नियमित अभ्यास करने से मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिलती है। इसके लिए डेस्क एक्सरसाइज़ की मदद से अपने कार्यस्थल से उठे बिना फैट्स को बर्न किया जा सकता है।
डेस्क एक्सरसाइज़ की मदद से अपने कार्यस्थल से उठे बिना फैट्स को बर्न किया जा सकता है। चित्र : शटरस्टॉक
डेस्क जॉब में देर तक स्क्रीन के सामने बैठकर काम करने से शरीर के पोश्चर में परिवर्तन आने लगता है, जिससे पेट पर फैट्स एकत्रित होने लगते हैं। दरअसल काम का बढ़ता प्रेशर लॉन्ग सीटिंग का कारण साबित होता है, जिससे वज़न बढ़ने लगता है। ऐसे में वर्कआउट के लिए उचित समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में वेटगेन से बचने के लिए डेस्क एक्सरसाइज़ की मदद ली जा सकती है। जानते हैं वेटलॉस के लिए कुछ आसान डेस्क एक्सरसाइज़ (Desk exercises for belly fat)।
इस बारे में फिटनेस एक्सपर्ट डॉ गरिमा भाटिया बताती हैं कि वर्कआउट से शरीर में बढ़ती कैलोरी की मात्रा को बर्न करने में मदद मिलती है। इसका नियमित अभ्यास करने से मांसपेशियों को टोन करने और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसके लिए डेस्क एक्सरसाइज़ (Desk exercises for belly fat) की मदद से अपने कार्यस्थल से उठे बिना फैट्स को बर्न किया जा सकता है।
नियमित अभ्यास करने से मांसपेशियों को टोन करने और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
वेटलॉस के लिए इन डेस्क एक्सरसाइज़ की मदद लें (Desk exercises for belly fat)
1. सीटिड साइड बेण्ड (Seated side bend)
इस व्यायाम को करने से शरीर में बढ़ने वाली थकान और कंधों व पीठ में होने वाली स्टिफनेस को कम किया जा सकता है। इसके अलावा वेटगेन की समस्या भी हल होने लगती है। नियमित रूप से इसका अभ्यास करने से शरीर एक्टिव और हेल्दी रहता है।
जानें सीटिड साइड बेण्ड करने की विधि
इसे करने के लिए कुर्सी पर सीधा बैठ जाएं उसके बाद पीठ को सीधा रखें और दाई बाजू को उपर लेकर जाएं।
अब बाजू को कोहनी से मोड़ते हुए बाई ओर लेकर जाएं। साथ ही शरीर को भी बाईं ओर झुका लें। इससे शरीर स्वस्थ रहता है।
इससे शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ने लगता है। शरीर की क्षमता के अनुसार इस व्यायाम का अभ्यास करें।
2. सीटिड टोरसो ट्विस्ट (Seated torso twist)
शरीर को हेल्दी और एक्टिव रखने के लिए सीटिड टोरसो ट्विस्ट की मदद ली जा सकती है। इससे शरीर में जमा फैट्स को बर्न करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ने लगता है। साथ ही फैट्स को कम किया जा सकता है।
इसे करने के लिए कुर्सी पर बैठ जाएं और पैरों को मज़बूती से जमीन पर रखकर टांगों में दूरी बनाकर रखे।
इसके बाद दाई बाजू को कोहनी से मोड़ते हुए बाई बाजू के उपर रख लें। अब शरीर को कमर से दाई ओर घुमाएं
उसके बाद शरीर को बाईं ओर घुमाएं। इस दौरान पैरों को अपनी जगह से न हिलाएं। इससे कमर पर जमा फैट्स बर्न होने लगते है।
इससे शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ने लगता है। साथ ही फैट्स को कम किया जा सकता है। चित्र : अडोबी स्टॉक
3. डेस्क प्लैंक (Desk plank)
कोर मसल्स की मज़बूती के लिए डेस्क प्लैंक बेहतरीन विकल्प है। इसे करने से शरीर का लचीलापन बना रहता है और शरीर एक्टिव और हेल्दी रहता है। इससे शरीर में बढ़ने वाली थकान को कम करके टांगों की मज़बूती बढ़ने लगती है।
जानें डेस्क प्लैंक करने का तरीका
इसे करने के लिए दोनों हाथों को डेस्क पर रख लें और बाजूओं में दूरी बनाकर रखें। उसके बाद टांगों को पीछे लेकर जाएं।
अब अपर बॉडी को आगे की ओर लेकर आएं। इसे करने के लिए घुटनों को मोड़ते हुए शरीर को आगे की ओर झुकाएं।
उसके बाद घुटनों का सीधा करते हुए हिप्स को बाहर की ओर लेकर जाएं इस तरह से शरीर में जमा फैट्स बर्न होने लगते है।
4. सीटेड चेयर ट्विस्ट (Seated chair twist)
चेयर सीटेड ट्विस्ट का अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी को मज़बूती मिलती हैं। इससे मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होने लगता है। लंबे समय तक बैठने या हल्की पीठ की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
जानें चेयर सीटेड ट्विस्ट करने का तरीका
इसे करने के लिए कुर्सी पर सीधा बैठ जाएं और शरीर को आगे की ओर रखें। दोनों पैरों को मज़बूती से जमीन पर टिकाएं।
उसके बाद कमर को हिलाएं व बाई ओर मुड़ें और दोनों हथेलियों को कुर्सी के दोनों कोनों पर टिका लें। साथ ही गहरी सांस लें।
30 सेकण्ड से 1 मिनट तक इसी पोज़िशन में रहने के बाद शरीर को सामने की ओर ले आएं। अब दाई ओर मुड़कर सभी स्टेप्स दोहराएं।
पोल
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।
लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।