लॉग इन

डियर मॉम, सोहा अली खान बता रही हैं बच्चों को अपना योगा पार्टनर बनाने के फायदे

बच्चे होने के बाद अगर आपकी अपनी फिटनेस पीछे छूटने लगी है, तो परेशान न हों। क्योंकि बच्चे आपकी फिटनेस वापस लाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
तितली मुद्रा लोकप्रिय आसनों में से एक है, जिससे शरीर को आराम मिलता है। चित्र : शटर स्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 9 Dec 2021, 08:00 am IST
ऐप खोलें

क्या आपको लगता है कि मां बनने के बाद आपके पास अपने वर्कआउट के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो रहा है? तो अब वक्त है बच्चों को अपना योगा पार्टनर बनाने का। प्यारी और फिट माॅम सोहा अली खान भी मानती हैं कि बच्चों के साथ वर्कआउट करना आपके और आपके बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद है। 

पेरेंटिंग कई चुनौतियों ले कर आती है। खासकर एक मां के लिए मल्टी टास्किंग अपने आप में एक टास्क बन जाता है! अक्सर, जैसा कि हमने अपने घरों में देखा है, परिवार की खातिर महिलाएं अपने स्वास्थ्य और जीवन शैली के प्रति लापरवाह हो जाती हैं। लेकिन, लेडीज़ अब समय आ गया है कि इसे बदला जाए और वर्कआउट के लिए समय की कमी पर दोष डालने के बजाय, बच्चों को अपने फिटनेस सेशन का हिस्सा बनाने का प्रयास करें।

शारीरिक गतिविधि आपको बेहतर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बनाने में मदद कर सकती है। चित्र : शटरस्टॉक

हम सभी शारीरिक गतिविधि के कई लाभों और निष्क्रियता के नकारात्मक परिणामों को जानते हैं।  उदाहरण के लिए, शारीरिक निष्क्रियता कई गंभीर बीमारियों जैसे मधुमेह, ऑस्टियोपोरोसिस, हृदय और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के जोखिम को बढ़ा सकती है। 

दूसरी ओर, शारीरिक गतिविधि आपको बेहतर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बनाने में मदद कर सकती है। इसलिए यह सिर्फ माता-पिता के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए भी जरूरी है।

योग करने से बेहतर और क्या हो सकता है? योग हर उम्र के लोगों के लिए है। ध्यान दीजिए लेडीज़, अपने बच्चों के साथ योग करना मज़ेदार हो सकता है। इसके साथ-साथ बहुत फायदेमंद भी हो सकता है। जब आप इसे एक परिवार के रूप में एक साथ करते हैं, तो आप में से प्रत्येक को अपनी गति से काम करने को मिलता है। चाहे आप कितने भी बड़े या छोटे हों या आप कितने भी युवा या बूढ़े क्यों न हों। और यही हाल ही में सोहा अली खान ने किया।

अपने बच्चों के साथ नियमित व्यायाम करें। चित्र : शटरस्टॉक

सोहा ने अपने हालिया इंस्टाग्राम वीडियो में बेटी इनाया को अपना वर्कआउट पार्टनर बनाया है।  उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “पेरेंटिंग सबसे पहले हो सकती है, लेकिन इसे अपने वर्कआउट के रास्ते में न आने दें!”

वीडियो में सोहा को प्यारी इनाया के साथ पार्टनर क्लैप प्लैंक करते हुए देखा जा सकता है।  वीडियो के दूसरे भाग में वह इनाया को अपने कंधों पर उठाती हैं और स्क्वाट करती हैं। 

इसलिए आपको भी कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने बच्चों के साथ फिजिकल एक्टिविटीज करें! आप जैसे वयस्कों और बच्चों के लिए, योग एक अद्भुत व्यायाम है। 

देखिए सोहा की इंस्टाग्राम पोस्ट 


डॉ जगदीश कथवाटे, कंसल्टेंट नियोनेटोलॉजिस्ट और बाल रोग विशेषज्ञ, मदरहुड हॉस्पिटल खराडी, पुणे, हेल्थशॉट्स को बताते हैं कि योग बच्चों के लिए कैसे फायदेमंद है। और यह कैसे बच्चे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

  1. यह बच्चों को आराम देने और उनके मन की शांति को बढ़ाने में मददगार हो सकता है।
  2. यह बच्चों को फुर्तीला, लचीला और मजबूत बना सकता है।
  3. इससे उनकी एकाग्रता, ध्यान और याददाश्त में सुधार होगा।
  4. यह बच्चे के संज्ञानात्मक विकास के लिए फायदेमंद होता है।
  5. बच्चे अपनी पढ़ाई पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
  6. यह शरीर की जागरूकता में सुधार करता है।
  7. योग बच्चों को अनुशासित रहना सिखाएगा। इस प्रकार, बच्चों का गुस्सा कम होता है और वे धैर्य रखना सीखेंगे।

योग करने से आपको क्या लाभ होता है?

मेंटल हेल्थ के लिए भी है फायदेमंद 

योग आपके बच्चों और आपको सकारात्मक मानसिकता विकसित करने और तनाव और चिंता से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। योग मुद्राएं आपको शांत करने और एकाग्रता बढ़ाने के लिए जानी जाती हैं। यह एक अच्छी तनाव प्रबंधन तकनीक है।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि योग आपको एक मजबूत रक्षा तंत्र बनाने और विभिन्न रोगों और संक्रमणों से लड़ने की शरीर की क्षमता में सुधार करने में सहायता करता है।

पूरे शरीर की फिटनेस

यह पूरे शरीर में परिसंचरण को बढ़ाता है, विशेष रूप से हृदय में, और बच्चों को हृदय की समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। यह किसी की श्वास संबंधी समस्याओं और पाचन संबंधी गड़बड़ियों को भी दुरुस्त करता है। नियमित योगाभ्यास अपच, एसिडिटी, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। यह शरीर की सही मुद्रा बनाए रखने में मदद करता है। बच्चों को योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में ही योग करना चाहिए।

कुल मिलाकर, योग आपको और आपके बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने और आप जो कर रहे हैं उस पर ध्यान केंद्रित करने में मदद कर सकता है। इस तरह आप अपने और अपने बच्चों के बीच एक मजबूत बंधन भी बना सकते हैं।

यह भी पढ़े : आपकी फिटनेस को नुकसान पहुंचा सकती है कम बोन डेंसिटी, यहां जानिए कैसे

 

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख