लॉग इन

डियर लेडीज, वेट लॉस में भी मददगार है पीली सरसों, जानिए कैसे करना है इनका इस्तेमाल

कभी-कभी बड़ी परेशानियों का समाधान छोटी-छोटी चीजों में छुपा होता है। इसी तरह सरसों के ये छोटे-छोटे दाने आपको जिद्दी पेट की चर्बी से निजात दिला सकते हैं।
सरसों वेट लॉस के लिए लाभदायक है। चित्र: शटरस्टॉक
श्याम दांगी Published: 4 Feb 2022, 08:00 am IST
ऐप खोलें

वसंत के मौसम (Vasant Panchami) को अकसर सरसों के पीले फूलों के साथ दिखाया जाता है। ये हैं भी इतने शानदार कि कोई भी खुद को इन्हें पसंद करने से नहीं रोक पाता। वहीं सर्दियों के दिनों में सरसों का साग (Sarson ka saag) भी बड़े चाव से खाया जाता है। पर क्या आप जानती हैं कि सरसों के बीज भी आपकी सेहत के लिए उतने ही फायदेमंद होते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, ये वेट लॉस (Weight loss) में भी आपकी मदद कर सकते हैं। तो बस इनका लाभ लेने के लिए अंत तक इस लेख को पढ़ती रहें। 

बहुत खास हैं सरसों के बीज  

हम अकसर सरसों के बीजों का उपयोग आम समेत दूसरे अचारों में करते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से सरसों के बीज बेहद उपयोगी होते हैं। इनमें सेलेनियम, आयरन, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा सरसों में एंटीऑक्सीडेंट भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसके बीज वजन कम करने में बेहद कारगर हैं। 

हार्ट डिजीज और कैंसर से भी बचाते हैं सरसों के बीज  (Beneficial in heart and cancer)

एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफार्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, हेल्थ के सरसों बीज काफी फायदेमंद है। इसमें ग्लूकोसिनोलेट्स के अलावा कैरोटीनॉयड, फाइटोकेमिकल्स और फेनोलिक कंपाउंड्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। कैंसर, हार्ट डिजीज और डायबिटीज के खतरे को कम करने में फाइटोकेमिकल्स अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में सरसों बीज को अपने आहार में शामिल करके आप सेहतमंद रह सकते हैं।   


हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में सरसों बेहद फायदेमंद है। चित्र: शटरस्टॉक

जानिए कैसे करना है वेट लॉस के लिए सरसों का उपयोग (Mustard Seeds For Weight Loss)

  1. सरसों के बीजों में सल्फर कंटेनिंग और ग्लुकोसिनोलेट्स कंपाउंड्स पाए जाते हैं। इस वजह से यह वजन कम करने में फायदेमंद है। सरसों के दानों का उपयोग पोहा और अन्य रेसिपीज में किया जा सकता है। यह दोनों कंपाउंड्स सरसों के हरे पत्तों में पाए जाते हैं। ऐसे में आप इसके पत्तों का उपयोग सलाद में कर सकते हैं।   
  2. इसके अलावा पीली और काली सरसों से तैयार पाउडर का उपयोग भी आप कर सकते हैं। इसके पाउडर को आप सलाद में मिला सकते हैं। इससे न सिर्फ सलाद का टेस्ट बढ़ता है, बल्कि पोषण भी मिलता है।  
  3. जो लोग सोयाबीन तेल का उपयोग करते हैं, वे वजन घटाने के लिए सरसों तेल (Mustard Oil) का उपयोग कर सकते हैं। यदि आप इसका नियमित सेवन करते हैं, तो यह वजन घटाने का कारगर उपाय है।  
  4. इसके अलावा सरसों के बीजों का उपयोग विभिन्न चटनी या पेस्ट में कर सकते हैं। इसकी चटनी बनाने के लिए लहसुन, अदरक, प्याज, एपल साइडर विनेगर और सरसों बीज से तैयार चटनी बेहद स्वादिष्ट होती है। इसमें आप स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इसे आप परिवार में स्प्रेड या चटनी की तरह सर्व कर सकते हैं।  

यहां हैं मस्टर्ड सीड्स अचार की रेसिपी 

  1. सरसों के बीजों का उपयोग मस्टर्ड सॉस बनाने के लिए किया जा सकता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले आधा चम्मच सरसों पाउडर और 2 नींबू का रस, एक चौथाई नमक और 4 बड़े चम्मच एपल साइडर विनेगर को अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे आप सॉस की तरह उपयोग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Basant panchami recipe : क्या आपने कभी खाया है सरसों का अचार? तो इस बार जरूर करें ट्राई

 

श्याम दांगी

...और पढ़ें

अगला लेख