वसंत के मौसम (Vasant Panchami) को अकसर सरसों के पीले फूलों के साथ दिखाया जाता है। ये हैं भी इतने शानदार कि कोई भी खुद को इन्हें पसंद करने से नहीं रोक पाता। वहीं सर्दियों के दिनों में सरसों का साग (Sarson ka saag) भी बड़े चाव से खाया जाता है। पर क्या आप जानती हैं कि सरसों के बीज भी आपकी सेहत के लिए उतने ही फायदेमंद होते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, ये वेट लॉस (Weight loss) में भी आपकी मदद कर सकते हैं। तो बस इनका लाभ लेने के लिए अंत तक इस लेख को पढ़ती रहें।
हम अकसर सरसों के बीजों का उपयोग आम समेत दूसरे अचारों में करते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से सरसों के बीज बेहद उपयोगी होते हैं। इनमें सेलेनियम, आयरन, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा सरसों में एंटीऑक्सीडेंट भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसके बीज वजन कम करने में बेहद कारगर हैं।
एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफार्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, हेल्थ के सरसों बीज काफी फायदेमंद है। इसमें ग्लूकोसिनोलेट्स के अलावा कैरोटीनॉयड, फाइटोकेमिकल्स और फेनोलिक कंपाउंड्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। कैंसर, हार्ट डिजीज और डायबिटीज के खतरे को कम करने में फाइटोकेमिकल्स अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में सरसों बीज को अपने आहार में शामिल करके आप सेहतमंद रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Basant panchami recipe : क्या आपने कभी खाया है सरसों का अचार? तो इस बार जरूर करें ट्राई
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।