scorecardresearch

तेजी से वजन घटाने की कोशिश में, कहीं आप खुद पर अत्याचार तो नहीं कर रहीं

वेट लॉस एक नियमित, समर्पित और सही रणनीति की मांग करता है। एक रात में आप चाह कर भी कुछ नहीं बदल सकती। जल्दी वजन घटाने की चाह में अधिक एक्सरसाइज के साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं, खासकर गर्मियों के दौरान।
Published On: 11 Jul 2021, 01:30 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
वजन एक ही सेशन में कम नहीं हो सकता। चित्र: शटरस्टॉक
वजन एक ही सेशन में कम नहीं हो सकता। चित्र: शटरस्टॉक

यदि आप नियमित रूप से व्यायाम करने के लिए समय निकालती हैं, तो आप निस्संदेह अपने शरीर और दिमाग के लिए एक अच्छा कार्य कर रही हैं। असल में रेगुलर एक्सरसाइज ( Regular Exercise) से आपका मन और मस्तिष्क (Brain) स्वस्थ रहते हैं।‌ यही नहीं आपको शारीरिक तौर पर भी मजबूती मिलती है। पर अगर आप ये सोचने लगी हैं कि आप जितनी ज्यादा एक्सरसाइज करेंगी, उतनी जल्दी फिट हो जाएंगी। अरे रे, रुकिए। यहां आप एकदम गलत हैं। क्योंकि जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज भी आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है।

बहुत बार खुद को अधिक एक्सरसाइज की ओर धकेलना आपके शरीर के लिए एक स्ट्रेस की वजह भी बन सकता है और आपको फायदे देने की बजाए नुकसान ही पहुंचा सकता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

डॉ अमोद मनोचा वरिष्ठ सलाहकार और प्रमुख, दर्द प्रबंधन सेवाएं, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अनुसार आप को अपनी सीमाओं को जान लेना चाहिए। खास कर अधिक एक्सरसाइज करना आपके शरीर के लिए गर्मियों के मौसम में अधिक हानिकारक हो सकता है।

थकान इंसुलिन प्रतिरोध का लक्षण है। चित्र: शटरस्‍टॉक
थकान इंसुलिन प्रतिरोध का लक्षण है। चित्र: शटरस्‍टॉक

ओवर एक्सरसाइज करने से आपका पूरा शरीर भी दुखने लगता है और कई बार तो आपकी मसल्स भी बहुत ज्यादा दर्द करती होंगी। यह सब एक संकेत है कि अब आपको कुछ समय रेस्ट करना चाहिए। एक्सरसाइज (Exercise) करना एक अच्छी बात है, लेकिन इसके चक्कर में खुद को अधिक पुश (Push) करना आपके अपने शरीर के लिए ही हानिकारक होता है।

ओवर एक्सरसाइज करने के कुछ लक्षण

यदि आप अक्सर खुद को अधिक चैलेंज कर कर के कल से अधिक आज करने की सोचती हैं, तो आपको ओवर ट्रेनर कहा जायेगा। अगर आप की जिंदगी बहुत स्ट्रेसफुल ( Stressful) है और आप पर्याप्त नींद नहीं ले पाती हैं, तो ओवर एक्सरसाइज आपको और अधिक परेशान कर सकती है।

आइए जानते हैं कुछ संकेत जो बताते हैं कि आप अपनी क्षमता से अधिक एक्सरसाइज कर रही हैं।

  1. हर समय थकान महसूस होना
  2. एनर्जी न महसूस होना।
  3. लंबे समय तक चलने वाला जुखाम या इन्फेक्शन आदि।
  4. वजन बढ़ना
  5. रात में नींद न आना।
  6. स्टैमिना कमजोर हो जाना।
  7. आपके पीरियड्स मिस होना

अब जानिए ओवर एक्सरसाइज या ओवर ट्रेनर से होने वाली दिक्कतों से कैसे बचना है

अगर आपकी मसल्स(Muscles Pain) अधिक दर्द कर रही हैं तो उन्हें रिकवर कर पाना भी बहुत आसान होता है और इसके लिए आपको रेस्ट करना होगा।
जितना अधिक आपने अपने शरीर को थकाया है, अब उतना ही आपको उसे आराम भी देना होगा।
अगर आपने अधिक मात्रा में ओवर ट्रेन (Over train) कर लिया है, तो आपको लगभग दो हफ्तों का रेस्ट लेना चाहिए और इस दौरान एक्सरसाइज या अधिक फिजिकल गतिविधि नहीं करनी चाहिए।
अगर आप रेस्ट के बाद दोबारा शुरू कर रही हैं, तो आपको एक कोच या ट्रेनर की सहायता ले लेनी चाहिए। तब भी हफ्ते में एक या दो दिन का रेस्ट लेना चाहिए।

Pollपोल
नवरात्रि उपवास वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं?
अपने लिए सीमा निर्धारित करना जरूरी है। चित्र: शटरस्टॉक
अपने लिए सीमा निर्धारित करना जरूरी है। चित्र: शटरस्टॉक

आप जितनी अधिक एक्सरसाइज पहले करती थीं, उससे अधिक करने के बारे में बिल्कुल न सोचें। अगर संभव है तो उसकी केवल 50 या 70% मात्रा में ही एक्सरसाइज करें।
ऐसा आपको 4 से लेकर 8 हफ्तों तक करना चाहिए। ताकि आपका शरीर अच्छे से रिकवर हो पाए।

अगर आप ओवर ट्रेनिंग करती ही जाती हैं और इसका उपचार या शरीर को रेस्ट नहीं दे पाती हैं, तो इससे आप बहुत सी बीमारियों की भी शिकार हो सकती हैं। इनमें इम्यून सिस्टम का कमजोर होना और बोन लॉस की समस्या भी हो सकती है।

केवल यही नहीं आपको हृदय की बीमारियां होने का रिस्क भी बढ़ सकता है। इसलिए आपको पर्याप्त मात्रा में रेस्ट करना चाहिए और उसके बाद ही दोबारा एक्सरसाइज करने की सोचनी चाहिए।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

यह भी पढ़ें – वेट लॉस में मददगार है ये गुणकारी भारतीय मसाला, जानिए ये कैसे करता है काम

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख