प्लैंक्स को होल्ड नहीं कर पा रहीं? तो इसके लिए जिम्‍मेदार हो सकते हैं ये 7 कारण

जब पेट की चर्बी से छुटकारा पाने की बात आती है तो प्लैंक्स आपके लिए बेहतरीन व्यायाम है। लेकिन इसके बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको प्लैंक्स को होल्ड रखने की जरूरत है।
प्‍लैंक होल्‍ड न कर पाने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक
प्‍लैंक होल्‍ड न कर पाने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 2 Jan 2021, 11:30 am IST
  • 86

यह सुनिश्चित करने की ट्रिक कि प्लैंक्स आपके लिए काम करता है, उन्हें लंबे समय तक होल्ड (hold) रखने में सक्षम होना है। अगर प्लैंक आपके वर्काउट का एक नियमित हिस्सा है, तो आपको अपने पेट को टोन करने के लिए किसी और चीज की आवश्यकता नहीं है।

जिन लोगों के एब्स हैं या जिनके एब्स नहीं है उन लोगों के बीच एक साधारण सा अंतर है। वह है प्लैंक को होल्ड रखना। बात यह है कि लंबे समय तक टिके रहना ही अपने शरीर को एक फर्म और अच्छा आकार देने का एकमात्र तरीका है।

वास्तव में, आपके शरीर के प्रत्येक भाग से फैट को बर्न करने और शरीर को टोन करने के लिए कुछ समय प्लैंक को होल्ड करने की आवश्यकता होती है। व्यायाम करते समय कुछ मुद्राओं को होल्ड करना, आपको प्रभावशाली संकुचन प्रदान करेगा।

लेकिन अगर आप 30 सेकंड से ज्यादा प्लैंक को होल्ड नहीं कर पा रही हैं, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे ही 7 कारणों के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं।

1. हो सकता है कि आपकी बाजुएं पर्याप्त मजबूत न हों

आपके शरीर के वजन को होल्‍ड करने के लिए आपकी बाजुओं का पर्याप्त मजबूत होना आवश्यक है। वास्तव में, आपके पूरे ऊपरी शरीर की मुद्रा को स्थिर बनाए रखने के लिए आपकी बाजुओं में धीरज होना चाहिए।

2. आप अपने कोर के साथ संलग्न नहीं हो रहे है

प्लैंक अपना काम करे, इसके लिए आपके कोर वास्तव में केंद्र में होते हैं, अगर आप इसके साथ संलग्न नहीं होते हैं, तो प्लैंक को होल्ड करना बहुत मुश्किल होगा। तो, इसे सीधा और टाइट रखें। अपने पेट को अंदर न खीचें, क्योंकि आप ऐसे में सांस नहीं ले पाएंगी, लेकिन इसे ढीला भी न छोड़ें। कोर से जुड़ना एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे आप अभ्यास के साथ सीखेंगी।

प्‍लैंक पोज शरीर को लचीला बनाने में मदद करता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
प्‍लैंक पोज शरीर को लचीला बनाने में मदद करता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

3. आप सही स्थिति में नहीं हैं

आपके कंधे की हड्डी और कोहनी एक सीधी रेखा में होनी चाहिए। आपका ऊपरी शरीर जमीन के समानांतर होना चाहिए, कूल्हे बाहर की ओर होने चाहिए, और पैर सीधे रहने चाहिए। आपको अपनी गर्दन सीधी रखते हुए सामने की ओर देखने की कोशिश करनी चाहिए।

4. आप अपनी सांस रोक रही हैं

अगर आप अपनी सांस को रोकती हैं, तो आप सिर्फ 20 से 30 सेकंड ही प्लैंक को होल्ड कर पाएंगी। आपके शरीर को आपको ताकत देने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। तो ऐसे में बस अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करें, और आप पाएंगी कि आप लंबे समय तक प्लैंक को होल्ड ऱखने में सक्षम हैं।

5. आप अपने आप को पर्याप्त पुश नहीं कर रहीं हैं

आपको इस पर नजर रखने की जरूरत है कि आप कितने समय तक प्लैंक होल्ड रखने में सक्षम हैं। आपको यह समय बढ़ाने का प्रयास करना है। प्लैंक को होल्ड रखने के लिए 5 या 10 सेकंड बढ़ाने के छोटे कदम उठाए। इस तरह आप अधिक धीरज बनाने में सक्षम होंगी।

प्‍लैंक आपकी बॉडी को टोन करते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

6. आप अपने आहार पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहीं हैं

अगर आप पर्याप्त प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का सेवन नहीं कर रही हैं, तो आपके शरीर में इस अभ्यास को करने के लिए पर्याप्त ईंधन नहीं होगा। तो, एक पोषक तत्व युक्त आहार बहुत जरूरी है।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

7. आप अपने ग्लूट्स और क्वाड्स से नहीं जुड़ पा रहीं

जब आप अपने कूल्हों को सिकोड़ते हैं और अपने क्वा़ड्स को खींचती हैं, तो आप महसूस करेंगी कि वे सख्त हो रहे हैं। यह संकेत है कि वे आपस में ठीक से जुड़े हुए हैं।

जब हम प्लैंक की बात करते हैं, तो ऐसी बहुत सी विविधताएं हैं जिन्हें आप ट्राय कर सकती हैं। इसके अलावा, यह ध्यान रखें कि आपको परिणामों को देखने के लिए कम से कम एक मिनट के लिए प्लैंक्स को होल्ड करना होगा।

तो गर्ल्स, वॉशबोर्ड एब्स के लिए प्लैंक को सही तरह से होल्ड करें।

यह भी पढ़ें – लगातार बढ़ रहा है वजन तो इन 5 टिप्स को फॉलो करें, वजन प्रबंधन में मिलेगी मदद

  • 86
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख