scorecardresearch

क्या विटामिन B12 वेट लॉस में मददगार हो सकता है? चलिये पता करते हैं

वेट लॉस और आपके आहार का बहुत गहरा संबंध है। पर क्या कुछ खास पोषक तत्व आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं?
Published On: 26 Oct 2021, 05:19 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
vitamin B12 deficiency muh me bitterness ke liye zimmedar ho sakti hai
कई बार विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वाों की कमी भी मुंह में कड़वेपन का कारण बन सकती है। चित्र : शटरस्टॉक

हम सभी यह जानते हैं कि संतुलित आहार और पोषक तत्व हमें स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। सभी पोषक तत्व किसी न किसी तरह शरीर के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इनकी कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं।

हमारे शरीर के लिए ऐसा ही एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है विटामिन B12। यह शरीर के लिए एक आवश्यक विटामिन है, लेकिन क्या इसका संबंध वेट लॉस से हो सकता है? क्या यह विटामिन हमारी वेट लॉस जर्नी में सहायता कर सकता है? यही पता लगाने के लिए हम विटामिन B12 का इस लेख में विश्लेषण करेंगे और यह पता लगाएंगे कि क्या यह वज़न घटाने में मददगार है या नहीं?

जानिए क्या है विटामिन B12?

शरीर में विटामिन B12 की एक अलग भूमिका होती है और इसे किसी अन्य पोषक तत्व द्वारा पूरा नहीं किया जा सकता। यह पानी में घुलनशील विटामिन है, जो शरीर के कई कार्यों में मदद करता है। यह डीएनए (DNA), लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) को बनाने में सहायक है।

wazan ghtane ke liye vitamin B12
विटामिन बी12 आपके शरीर के लिए एक आवश्यक विटामिन है। चित्र: शटरस्टॉक

यहां तक कि आपके तंत्रिका तंत्र (Nervous System) और हृदय स्वास्थ्य के समुचित कार्य में सहायता करता है। ये सभी कारक विटामिन B12 को शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व बनाते हैं।

मैरीलैंड मेडिकल विश्वविद्यालय के अनुसार, B12, या कोबालिन, “स्वस्थ तंत्रिका कोशिकाओं को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण विटामिन है। यह शरीर के डीएनए और आरएनए के उत्पादन में मदद करता है।”

विटामिन B12 और वेट लॉस

चयापचय को बढ़ावा देने और स्थायी ऊर्जा प्रदान करने की क्षमता के कारण B12 को अक्सर वजन घटाने से जोड़ा जाता है। B12 हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन को चीनी और अन्य प्रकार के ईंधन में परिवर्तित करके काम करता है, जो शरीर को सुचारू रूप से चलाते रहते हैं।

ऐसे में अगर आपके शरीर में विटामिन B12 की कमी है, तो इसका असर आपके ऊर्जा स्तर पर दिखाई देने लगेगा। इसकी कमी में आपका मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ सकता है, जिसके परिणामस्वरूप आपका वज़न बढ़ सकता है।

Pollपोल
नवरात्रि उपवास वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं?

विटामिन B12 एक आवश्यक खनिज है, जो प्रोटीन और वसा के चयापचय के लिए आवश्यक है। जिसके बारे में माना जाता है कि इसका हमारे वजन पर कुछ प्रभाव पड़ता है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई शोध नहीं हुआ है कि क्या विटामिन B12 का सेवन बढ़ाने से तेजी से वजन कम हो सकता है या नहीं।

 aahar mein shaamil kare vitamin B12
आहार में शामिल करें विटामिन बी 12। चित्र : शटरस्टॉक

तो, चलिये अब जानते हैं विटामिन B12 से भरपूर खाद्य पदार्थ के बारे में, ताकि आपके शरीर में इस पोषक तत्व की कमी न हो और वज़न भी न बढ़े।

विटामिन B12 के प्राकृतिक स्रोतों में शामिल हैं:

• दूध
• पनीर
• अनाज
• सैल्मन
• ट्राउट
• सार्डिन
• बड़ी सीप
• झींगा
• मुर्गी
• अंडे

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

तो आखिर वजन घटाने के लिए क्या जरूरी है

वजन घटाने के लिए संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है। इसके साथ-साथ व्यायाम, स्लीपिंग पैटर्न और जीवनशैली की अन्य आदतें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि विटामिन B12 के ज़्यादा सेवन से वज़न कम किया जा सकता है या नहीं, फिर भी पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने की सलाह दी जाती है। हमें स्वस्थ और फिट रखने में पोषक तत्वों की अहम भूमिका होती है।

यह भी पढ़ें : वेट लॉस के लिए डाइट में आज ही शामिल करें सिंघाड़े की सब्जी, हम बता रहे हैं इसकी टेस्टी रेसिपी

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख