पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

Brain boosting exercises : ये 4 तरह के व्यायाम ब्रेन हेल्थ बूस्ट कर आपको मेमोरी लॉस से बचा सकते हैं

दिमाग के अंदर कुछ हार्मोन होते है और कुछ न्योरोमीटर होते है जिसके ठीक तरह के संचालन के लिए दिमाग को एक्सरसाइज की जरूरत होती है। ठीक उसी तरह जैसे शरीर में अच्छी तरह के खून को पूरे शरीर में पहुंचाने के लिए एक्सरसाइज की जरूरत होती है।
Updated On: 17 Jul 2024, 01:52 pm IST
शरीर के लिए जिस प्रकार एरोबिक्स फायदेमंद होता है, वहीं ब्रेन के लिए न्यूरोबिक्स को फायदेमंद माना जाता है। चित्र : शटरस्टॉक

जिस तरह आप स्वस्थ शरीर को बनाए रखने के लिए शारीरिक व्यायाम करते हैं, उसी तरह आपको अपने दिमाग को सक्रिय रखने के लिए दिमाग की कसरत भी करनी चाहिए। शोध से पता चलता है कि मस्तिष्क व्यायाम मानसिक सतर्कता (Brain exercise) में सुधार कर सकता है और आपकी उम्र के बावजूद आपके दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। कुछ ब्रेन एक्सरसाइज बुद्धि, सोचने समझने की क्षमता, यादाश्त, ध्यान, फोकस और क्रिएटिविटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। यह आपको रोजमर्रा के कामों को अधिक तेज़ी से और प्रभावी ढंग से करने में मदद कर सकता है।

इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने बात की फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और यश फिटनेस के फाउंडर यश अग्रवाल से।

एक्सरसाइज आपके ब्रेन हेल्थ को कैसे बेहतर बनाती है

यश अग्रवाल बताते है कि हम अक्सर व्यायाम को कुछ ऐसा मानते हैं जो हमें केवल अपने शारीरिक स्वास्थ्य और अपने हार्ट, मांसपेशियों या हड्डियों को बेहतर बनाने के लिए करना चाहिए। हालांकि, वैज्ञानिकों नें व्यायाम के शारीरिक लाभ के साथ साथ मानसिक लाभ भी खोजें है। व्यायाम मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

सेडेनटरी लाइफस्टाइल यादादस्त और मस्तिष्क के कार्य में गिरावट का कारण बन सकती है। चित्र : अडोबी स्टॉक

दिमाग के अंदर कुछ हार्मोन होते है और कुछ न्योरोमीटर होते है जिसके ठीक तरह के संचालन के लिए दिमाग को एक्सरसाइज की जरूरत होती है। ठीक उसी तरह जैसे शरीर में अच्छी तरह के खून को पूरे शरीर में पहुंचाने के लिए एक्सरसाइज की जरूरत होती है।

ब्रेन हेल्थ के लिए करें ये आसान व्यायाम (Exercise for brain health)

1 बस वॉक करना है जरूरी

सेडेनटरी लाइफस्टाइल यादादस्त और मस्तिष्क के कार्य में गिरावट का कारण बन सकती है। शारीरिक गतिविधि में शामिल होकर, आप ऐसे प्रभावों की संभावना को कम कर सकते हैं। आप संगीत सुनते हुए डांल कर सकते हैं, टीवी देखते समय टहल सकते हैं या बैठ सकते हैं, अपने पालतू जानवर को टहला सकते हैं, और सक्रिय रहने के लिए सुबह की सैर पर जा सकते हैं। सुडोकू जैसे दिमागी खेल ध्यान, सोच और समस्या-समाधान क्षमताओं को बढ़ा सकते हैं।

2 स्क्वाट कर सकते है मदद

अपने ब्रेन के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए, आपको जिम में कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत नहीं है। इसे घर पर स्क्वाट करके किया जा सकता है। जबकि स्क्वाट ताकत और स्थिरता बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे वर्कआउट में से एक है, यह संज्ञानात्मक प्रदर्शन को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। यह खुशी के हार्मोन के उत्पादन को उत्तेजित करता है और जिससे नई मस्तिष्क कोशिकाओं का विकास होता है। ये करने से आपको मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का अनुभव नहीं हो सकता है।

अपने ब्रेन के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए, आपको जिम में कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत नहीं है। चित्र: अडोबी स्टॉक

3 मेडिटेशन

ध्यान माइंडफुलनेस का एक गहरा रूप है जिसमें ध्यान केंद्रित करना और मानसिक शांति शामिल है। यह आपके दिमाग को अव्यवस्था से मुक्त करने, एंग्जाइटी को कम करने और भावनात्मक संतुलन हासिल करने में मदद करता है। कल्पना भी सहायक हो सकती है। अपनी कल्पना का उपयोग करके खुद को एक शांत जगह पर ले जाएं। यह थोड़े समय के लिए वास्तविकता से बचने और तनाव को कम करने का एक तरीका है।

4 सांस लेने के व्यायाम

सांस लेने के व्यायाम आपके शरीर और दिमाग के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते हैं। आप इसका इस्तेमाल तनाव दूर करने, मांसपेशियों के प्रदर्शन को बढ़ाने, ब्लड प्रेशर को कम करने, हृदय गति को नियंत्रित करने और खून में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। अपने दिमाग को बेहतर बनाने के लिए धीमी सांस वाले व्यायाम करें। इसका नियमित अभ्यास आपको बेहतर ध्यान केंद्रित करने, बेहतर याद रखने और मानसिक तनाव को कम करने में मदद कर सकता है।

ये भी पढ़े- हर रोज़ सुबह खाली पेट पिएं कड़ी पत्ता जूस, वेट लॉस के साथ हेयर और स्किन को भी होगा फायदा

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख