उम्र के साथ शरीर में बढ़ती थकान और ऐंठन मांसपेशियों की कमज़ोरी का मुख्य संकेत है। ऐसे में अधिकतर लोग व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेते हैं। शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए पुश डे वर्कआउट बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसमें पुशिंग मूवमेंट को शामिल किया जाता हैं, जिससे चेस्ट, शेल्डर और पीठ के मसल्स एगेंज हो जाते हैं और मांसपेशियों की मज़बूती को बढ़ाते हैं। जानते हैं पुश डे वर्कआउट (Push day workout) किसे कहते हैं और किन एक्सरसाइज़ को करें रूटीन में शामिल।
फिटनेस एक्सपर्ट गरिमा भाटिया बताती हैं कि पुश डे वर्कआउट में उन एक्सरसाइज़ को शामिल किया जाता है, जो पुशिंग व्यायाम पर केंद्रित होती हैं। इसमें चेस्ट, कंधों और ट्राइसेप्स की मांसपेशियों पर खासतौर से फोकस किया जाता हैं । इस अपर बाफडी वर्कआउट से शरीर में बढ़ने वाली थकान और पीठ पर एकत्रित होने वाले फैट्स से भी बचा जा सकता है। इसमें बेंच प्रेस और शोल्डर प्रेस जैसे व्यायाम शामिल किए जाते हैं।
जर्नल ऑफ़ स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार पुश डे वर्कआउट एक स्ट्रेंथ ट्रेनिंग रूटीन का हिस्सा है, जिसमें वर्कआउट को डिवाइड किया जाता हैं। इसमें अपर बॉडी पर फोकस किया जाता है। इस दौरान वजन को अपने शरीर से दूर धकेलते वाले मूवस को शामिल किया जाता हैं जिसमें आप अपने शरीर को किसी चीज़ से दूर ले जाते हैं जैसे पुशअप करना।
शरीर के ऊपरी हिस्से की ताकत को बढ़ेने के लिए किए जाने वाले इस व्यायाम में पेक्टोरल मांसपेशियों पर फोकस किया जाता हैं। इससे शरीर की ताकत में सुधार आने लगता है। नियमित रूप से इसका अभ्यास करने से कंधे की स्थिरता में सुधार आने लगता है।
नियमित पुश एक्सरसाइज करने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ने लगता है, जिससे ऑक्सीजन के प्रवाह में सुधार आने लगता है। इससे शरीर का लचीलापन बढ़ने लगता है और शारीरिक क्षमता में भी सुधार आने लगता है।
वे लोग जो देर तक बैठकर कार्य करते हैं, उनके लिए भी ये बेहद कारगर उपाय है। हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के अनुसार अच्छी मुद्रा और छाती की मज़बूत मांसपेशियों के लिए ये एक्सरसाइज़ आवश्यक हैं।
पुश डे वर्कआउट दिल के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। जामा नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार नियमित व्यायाम से ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम कम होने लगता है। साथ ही शरीर स्वस्थ और एक्टिव रहता है।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।