लॉग इन

Apple Cider Vinegar: क्या वाकई वेट लॉस में मददगार है सफेद सिरका, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

दुनियाभर की एक बड़ी आबादी अपने बढ़ते मोटापे से परेशान है। कई बार मोटापा बढ़ने का प्रभाव शरीर ज्यादा दिखाई देता है। सेब सिरका इसका कारगर उपाय है।
सेब खास तौर पर लाल और हरे रंग में खासतौर पर मिलते हैं । चित्र : शटरस्टॉक।
श्याम दांगी Updated: 29 Oct 2023, 19:37 pm IST
ऐप खोलें

बढ़ते मोटापे के कारण जहां शारीरिक सुंदरता घट जाती है, वहीं दूसरी तरफ यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी नुकसानदायक है। एक अनुमान के मुताबिक, देश में हर दूसरी महिला बढ़ते मोटापे से परेशान है। कई बार बढ़ते पेट के कारण ब्लड प्रेशर, मधुमेह और किडनी की समस्याएं पैदा हो जाती है। अधिकतर महिलाएं मोटापा कम करने के लिए जिम में घंटों मेहनत करती है। इसके बावजूद मोटापा कम होने का नाम नहीं लेता है। इस कारण से उनके अंदर हीन भावना जन्म ले लेती है। ऐसे में आप भी अपना वजन कम करने के लिए परेशान है? तो आइए जानते हैं कि सेब सिरका या सफेद सिरका किस तरह से वजन कम करने में कारगर है।

सफेद सिरका बेहद फायदेमंद

कई शोध में यह बात सामने आ चुकी है कि लेमन जूस, ग्रीन-टी तथा एसिडिक टिप्स को फॉलो करके तेजी से वजन कम कर सकते हैं। साथ ही सेब से तैयार सफेद सिरका भी वजन कम करने में बेहद कारगर है। ऐसा माना जाता है कि काले सिरके की तुलना में सफेद सिरका अधिक फायदेमंद होता है। दरअसल, विभिन्न प्रकार के रसायन तत्व कम मात्रा में पाए जाते हैं। जो हेल्थ के लिहाज से अच्छा होता है। और एप्पल से तैयार सिरका खुशबू और स्वाद के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है। वैसे तो सेब खाने के कई फायदे है। लेकिन इसके जूस का सेवन भी स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा माना जाता है। क्योंकि यह कई बीमारियों में लाभदायक होता है। मोटापा कम करने, मधुमेह, ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों में सेब का सेवन अच्छा माना जाता है।

क्यों लाभकारी है सेब का सिरका

दरअसल, सेब के सिरका में पैक्टिन नाम का तत्व पाया जाता है। वास्तव में यह कार्बोहाइड्रेट है जिसके कारण भूख शांत हो जाती है। इसका सेवन करने वाले लोगों को पेट भरे होने का अहसास होता है। भूख बेहद कम लगती है। जिससे शरीर के वजन घटने की संभावना बढ़ जाती है। बायोसाइंस, बायोटेक्नोलॉजी, और बायोकैमिस्ट्री जर्नल की एक रिपोर्ट सेब से तैयार सिरका के फायदे बताए गए है। जिसके मुताबिक, सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर एसिटिक एसिड का अच्छा स्रोत होता है। जो शरीर में वसा को विघटित करने का काम करता है। इस रिपोर्ट के निष्कर्ष के अनुसार, अगर खाली पेट एक-दो चम्मच एप्पल साइड विनेगर का का सेवन किया जाए तो तेजी से मोटापा कम होता है।

कैसे किया जाये सिरका का सेवन

एप्पल साइड विनेगर को सेवन करने के अलग-अलग तरीके होते हैं। अगर आप सीधे सिरका का सेवन नहीं कर सकते हैं तो आप इसे किसी दूसरी चीजों के साथ ले सकते हैं।

1. सलाद में करें उपयोग: प्याज, टमाटर, खीरा, मूली आदि से तैयार सलाद में आप के दो चम्मच सिरका मिला सकते हैं। यह हेल्थ के साथ मोटापा कम करने में फायदेमंद है। इससे उपाय से तेजी से वजन कम होता है। वहीं, सलाद में सिरका का उपयोग करने से इसका स्वाद भी बढ़ जाता है।

2. अचार के साथ करें इस्तेमाल: आम, नींबू समेत विभिन्न प्रकार के अचार के साथ भी सिरका का इस्तेमाल किया जा सकता है। अचार में दो-तीन अचार मिलाकर उपयोग कर सकते हैं।

3. खाने में भी कर सकते हैं उपयोग: एप्पल साइड विनेगर का इस्तेमाल खाना तैयार करते समय भी कर सकते हैं। इसे आप खाने की चीजों में नमक के साथ मिला सकते हैं। नमक में सिरका के प्रयोग से जहां एक तरफ स्वाद बढ़ेगा, वहीं यह एनर्जी से भी भरपूर होता है।

4. ब्रेड के साथ खाएं: हम सभी ब्रेड का का उपयोग अलग-अलग प्रकार से करते हैं। सिरका को ब्रेड पर लगाकर भी आप इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्रेड पर सिरका लगाने से इसका स्वाद थोड़ा अरोमा हो जाता है, जो खाने में अच्छा लगता है।

5. पानी के साथ करें सेवन: एक गिलास पानी लें और उसमें एक चम्मच सिरका और थोड़ा नमक मिलाकर पीएं। यह पीने में काफी टेस्टी होता है। इसके अलावा गिलास पानी में दालचीनी के साथ एक चम्मच सिरका मिलाकर पी सकते हैं।

सेब सिरका का सलाद के साथ करें इस्तेमाल। चित्र : शटरस्टॉक

मोटापा करने में क्यों मददगार है सेब का सिरका

तो चलिए अब यह भी जान लें कि आखिर सेब का सिरका शरीर के फैट को कम करने में क्यों लाभदायक है। वे कौन से गुण है जिसके कारण यह मोटापा कम करता है-

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

1. कम कैलोरी: यह लो कैलोरी होता है जिसकी वजह से मोटापा कम करता है। 100 ग्राम सेब के सिरका में महज 22 कैलोरी होता है। ऐसे में अगर पानी के साथ का इसका सेवन करते हैं तो आप तेजी से मोटापा कम कर सकते हैं। यह वसा को तेजी से बर्न करने में सहायक है।

2. फैट बर्न : शोध के मुताबिक, सेब का सिरका शरीर के मेटाबॉलिजम ठीक करने में फायदेमंद है। यही वजह है कि यह मोटापा को कम करता है।

3. पेट भरा रहता : जर्नल ऑफ क्लीनिकलन्यूट्रिशन की रिपोर्ट के मुताबिक, सिरका के सेवन से पेट हमेशा भरा-भरा लगता है। इस वजह से इसके सेवन से मोटापा कम होता है।

4. ब्लड शुगर कंट्रोल: साथ ही रिसर्च में यह बात भी सामने आई है कि सेब का सिरका ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद है। यह भारी खाने या अधिक कार्ब्स के बाद भी ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।

यह भी पढ़ें : मोटापा कम करने के लिए लो फैट डाइट लें या लो कार्ब डाइट? आइए जानते हैं

श्याम दांगी

...और पढ़ें

अगला लेख