क्या उबले अंडे की डाइट आपका वजन घटाने में मदद करती है?, जानें क्या कहती है रिसर्च

अंडे न सिर्फ आपके शरीर को पोषण प्रदान करते हैं, बल्कि ये उन समस्याओं से भी आपको बचाते हैं, जिनका सामना आपको प्रोटीन की कमी से करना पड़ता है।
Egg ka sevan karne se follicle phase majboot hote hain.
सभी के लिए अच्छी नहीं है अंडे की ज़र्दी। चित्र:शटरस्टॉक
निशा कपूर Published: 22 Aug 2022, 11:00 am IST
  • 138

अपने वजन को नियंत्रित रखना सबसे बड़ी चुनौती है। वजन कम हुआ, तो कमजोरी का सामना करना पड़ता है। वहीं, यदि वजन अधिक हुआ, तो मोटापा घेर लेता है और मोटापा अपने साथ लाता है, बीपी, शुगर व हृदय रोग जैसी कई बीमारी। इन तमाम बीमारियों से बचने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना जरूरी है। इसके साथ ही पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। खान-पान के संबंध में संतुलित डाइट प्लान को फॉलो किया जा सकता है। तो आज हम वजन घटाने में उबले अंडे की डाइट (Boiled Egg Diet) पर चर्चा करेंगे।

कैसे उबले अंडे की डाइट वजन कम करने में मदद करती है?

उबले हुए अंडे (Boiled Egg) खाने के लाभ यह है कि इसे खाने के बाद देर तक पेट के भरे रहने का एहसास रहता है। इस कारण से व्यक्ति बार-बार नहीं खाता और वजन कम करने में सहायता मिल सकती है। इसके अलावा, अंडे (Egg) में भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है, जो भूख को नियंत्रित करके वजन कम करने में सहायता कर सकता है।

एनसीबीआई (नेशनल सेंटर ऑफ बायोटेक्नोलॉजी इंफार्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च में यह पाया गया है कि आहार में उचित मात्रा में अंडा शामिल करने से वजन कम करने में सहायता मिल सकती है।

EGG DIET
अंडे में पाया जाता है भरपूर मात्रा में प्रोटीन। चित्र: शटरस्टॉक

ध्यान रहे कि सिर्फ अंडा खाने से वजन कम करने में सहायता मिले, यह जरूरी नहीं है, लेकिन अंडे के साथ आहार में सही और उचित मात्रा में अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थ शामिल करना वजन नियंत्रण में लाभकारी हो सकता है। वजन कम करने के साथ-साथ उबले हुए अंडे के फायदे स्वास्थ्य के लिए और भी कई प्रकार से काम आ सकते हैं।

उबले अंडे की डाइट क्यों लाभकारी है?

1 हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित करे

तनाव को हाई ब्लड प्रेशर के पीछे की बड़ी वजह मानी जाती है। ऐसे में उबले हुए अंडे के लाभ तनाव की वजह से होने वाले हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता कर सकते हैं। साथ ही अंडे में एंटीहाइपरटेंसिव गुण भी होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार हो सकता है। इन दोनों तथ्यों की पुष्टि NCBI की ओर से प्रकाशित रिसर्च पेपर्स से होती है।

2 ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस करे कम

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस शरीर में कई प्रकार की बीमारियों की वजह बन सकता है। इसलिए, आहार में प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट को शामिल करना आवश्यक है। इस काम के लिए उबले अंडे को आहार में शामिल करने से लाभ हो सकता है। अंडे में ओवलब्यूमिन व ओवोट्रांसफेरिन जैसे प्रोटीन पाए जाते हैं, जो प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य कर सकते हैं।

साथ ही, अंडे में मौजूद अन्य खनिज जैसे विटामिन-A, विटामिन-E व सिलेनियम भी एंटीऑक्सीडेंट गुण से समृद्ध होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

egg apke balon ko zaruri poshan deta hai
अंडा आपके बालों को जरूरी पोषण देता है। चित्र-शटरस्टॉक

3 बालों के लिए लाभकारी

बालों के लिए कुछ पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जो उन्हें झड़ने से बचाते हैं और सेहतमंद बनाए रखने में सहायता कर सकते हैं। ऐसे में बालों के लिए अंडे का प्रयोग किया जा सकता है। अंडे में एमिनो एसिड पाया जाता है, जो बालों को घना बनाने में सहायता कर सकता है। अंडे में विटामिन-डी3, फोलेट, पैंटोथैनिक एसिड (विटामिन-बी5) और सिलेनियम जैसे मिनरल पाए जाते हैं, जो झड़ते बालों के लिए लाभकारी हो सकते हैं। साथ ही उन्हें स्वस्थ रखने में सहायता कर सकते हैं।

4 शरीर के सूजन को दूर करे

शरीर में सूजन की कई वजह हो सकती हैं, जैसे संक्रमण व टिश्यू इंजरी आदि। हृदय रोग व टाइप 2 डायबिटीज की वजह से भी शरीर में सूजन आ सकती है। ऐसे कई मामलों में उबले हुए अंडे के लाभ इस सूजन को कम करने में सहायता कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले ल्यूटिन और जेक्सैंथिन (एक तरह के विटामिन-A कंपाउंड) प्रभावी एंटीइंफ्लेमेटरी एजेंट की तरह कार्य करते हैं। साथ ही अंडे में मौजूद प्रोटीन में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन कम करने में सहायता कर सकते है।

ध्यान रहे कि अंडे में कुछ प्रोइंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो सूजन बढ़ा सकते हैं। इसलिए, इंफ्लेमेशन कम करने के लिए इनका सेवन करने के बारे में डॉक्टर से एकबार सलाह अवश्य लें।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें
kya weight loss ke liye mono diet apnana sahi hai?
हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम के साथ पोषक तत्व भी हैं आवश्यक। चित्र: शटरस्टॉक

5 हड्डियों के लिए फायदेमंद

हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए व्यायाम के साथ-साथ कुछ पोषक तत्व भी आवश्यक होते हैं। अंडे में विभिन्न प्रकार के मिनरल पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में सहायता कर सकते हैं। NCBI (नेशनल सेंटर ऑफ बायोटेक्नोलॉजी इंफार्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, अंडे में मौजूद एमिनो एसिड, प्रोटीन, विटामिन-D और जिंक हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हो सकते हैं।

रिसर्च के मुताबिक, एक पूरे अंडे का सेवन बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाकर, उन्हें फ्रैक्चर से बचा सकता है। इसके साथ ही अंडे का सेवन महिलाओं की बोन डेंसिटी बढ़ाने में भी सहायता कर सकता है।

यह भी याद रखें

उबले हुए अंडे के लाभ के साथ कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, इसलिए इसके सेवन से पहले कुछ बातों का ख्याल रखें।

  • अंडे में कोलेस्ट्रॉल व सेचुरैटेड फैट पाया जाता है। इस वजह से अंडे का अधिक सेवन शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा सकता है। इसकी वजह से हृदय रोग की परेशानी हो सकती है।
  • कुछ मामलों में अंडों के सेवन की वजह से साल्मोनेला (Salmonella), सेरोवार्स एंटरिटिडिस (Serovars Enteritidis) और टाइफिम्यूरियम (Typhimurium) जैसे बैक्टीरिया से जुड़े संक्रमण हो सकते हैं। ये बैक्टीरिया आंत और डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को प्रभावित करते हैं।
  • अंडे के सफेद भाग में मौजूद प्रोटीन एग एलर्जी की वजह बन सकता है। इसकी वजह से शरीर पर चक्कते, रैशेज, डायरिया, अपच, उल्टी व मतली आदि परेशानियां हो सकती हैं।
  • उबले अंडे के डाइट प्लान का नुकसान यह भी है कि यह सिर्फ दो हफ्ते का होता है। इस डाइट के खत्म होने के बाद, संतुलित आहार का सेवन और व्यायाम न करने से वजन वापस से बढ़ सकता है।

  • 138
लेखक के बारे में

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख