लॉग इन

वेट लॉस करना चाहती हैं, तो अपने दैनिक आहार में जरूर शामिल करें सफेद पेठा, जानिए इसके 5 फायदे

आपने कद्दू के बारे में तो सुना होगा, पर क्या कभी सफेद कद्दू या सफेद पेठा ट्राई किया है? अगर नहीं तो इसके बारे में जानिए और आज ही अपनी शॉपिंग कार्ट में शामिल कीजिए।
पेठा देता है स्वास्थ्य लाभ। चित्र-शटरस्टॉक
मोनिका अग्रवाल Updated: 20 Aug 2021, 13:49 pm IST
ऐप खोलें

सफेद पेठा या सफेद कद्दू हमारे देश के हर हिस्से में अलग-अलग तरीके से खाया जाता है। कुछ लोग इसकी सब्जी खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इसका मीठा पकवान। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो हेल्दी फूड्स में सफेद पेठे का नाम भी आता है। स्वस्थ रहने के लिए हमें अपनी डाइट को मेंटेन करना काफी आवश्यक है। हमे अपनी डाइट में कुछ ऐसे पदार्थ शामिल करने चाहिए जोकि पोषण और विटामिन की मात्रा से भरपूर हों। सफेद पेठा भी इन गुणों का धनी है।

क्यों खास है सफेद पेठा 

यह एकमात्र ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसको हम सभी आसनी खा सकते हैं। सफेद पेठा हमारे शरीर में होने वाली काफी सारी बीमारियां जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, दिल से संबंधित रोग ,थकान , नर्वस सिस्टम की समस्याओं से निजात दिलाने में काफी हद तक सहायक होता है।

फार्माकोग्नॉसी और फाइटोकेमिस्ट्री जर्नल के मुताबिक सफेद पेठा आयरन की कमी को दूर करने एवं इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है। एंटी-ओबेसिटी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है सफेद पेठा।

वेट लॉस के लिए बेहतरीन आहार है एश गार्ड या सफेद पेठा। चित्र: शटरस्टॉक

5 कारण कि हम क्यों कर रहे हैं सफेद पेठे की सिफारिश 

1 कब्ज से राहत देता है 

फार्माकोग्नॉसी इवैल्यूएशन ऑफ रूट्स नामक एक शोध से पता चला है, कि सफेद पेठे में एंटी ऑक्सीडेंट, गेस्ट्रोंप्रोटेक्टिव जैसे अन्य गुण मौजूद होते हैं। जो हमारे शरीर में होने वाली गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में असरदार होता है। अगर हम इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो हमें कब्ज की समस्या भविष्य में कभी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें-क्या ब्राउन ब्रेड आपकी सेहत के लिए वाकई हेल्दी है? जानिए इस मामले में एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं

2 तनाव को कम करता है

इंटरनेशनल फूड रिसर्च के मुताबिक सफेद पेठे में ऐसे कई विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में उत्पन्न होने वाले तनाव को काफी हद तक कम कर देता है। साथ ही हमारे शरीर में होने वाली थकान से भी राहत मिलती है। जिससे हमारा सेंट्रल नर्वस सिस्टम अच्छा रहता है और हमारी याददाश्त मजबूत होने में भी सहायता मिलती है।

3 मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है

अगर आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा है तो आप किसी भी तरह के भोजन को या खाद्य पदार्थ को आसानी से पचा सकते हैं। इसके लिए अपनी डाइट में सफेद पेठे को शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। 

4 पथरी का घरेलू उपचार है 

अगर आप सफेद पेठे के रस को हींग में मिलाकर इसका रोजाना सेवन करते हैं, तो आपको पथरी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। साथ ही सफेद पेठा में विटामिन सी (Vitamin C) और विटामिन बी (Vitamin B) की प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होती है। जो कि सभी पथरी रोगियों के लिए आवश्यक है।

अगर आपके परिवार में किसी को पथरी की समस्या है, तो सफेद पेठा उनके लिए फायेदमंद हो सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

इसके अलावा आप इसका सेवन गुड़ के साथ भी कर सकते हैं , जिससे आपको पेशाब की समस्या से राहत मिलेगी और पथरी की समस्या जल्द ही ठीक हो जाएगी।

5 पीलिया में जरूर करें सफेद पेठे का सेवन 

पीलिया एक गंभीर समस्या है और इसका इलाज करना आवश्यक हो जाता है। पीलिया में उपचार के साथ-साथ आपको अपने आहार पर भी ध्यान देना होता है। जिसमें सफेद पेठा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह यकृत को स्वस्थ बनाने में मददगार साबित होता है। 

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

ये तो आप जान ही चुकी हैं कि पेठे के कितने सारे फायदे हैं। पेठे का क्या महत्व और इस की मदद से हम किस प्रकार अपनी सारी समस्याओं से राहत पा सकती हैं और एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकती हैं। 

मोनिका अग्रवाल

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख