लॉग इन

आलिया ने प्रेगनेंसी के बाद शुरू की कोर एक्सरसाइज, शेयर किया अपना पोस्टपार्टम योगा पोज़

आलिया भट्ट ने हाल ही में बेटी राहा को जन्म दिया है जिसके बाद अब आलिया ने वापस अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए अपनी कोर योगा एक्सरसाइज शुरू कर दी है।
खास वर्कआउट रुटीन के साथ पोस्टपार्टम वेटलॉस कर रहीं हैं आलिया भट्ट। चित्र : Insta/AliaBhatt
संध्या सिंह Updated: 18 Jul 2023, 19:59 pm IST
ऐप खोलें

हाल ही में आलिया भट्ट मां बनी है और उन्होने प्यारी सी बच्ची राहा को जन्म दिया है। आलिया ने 29 की उम्र में मां बनकर फिल्म अभिनेत्रियों से जुड़े सभी स्टीरियोटाइप को तोड़ दिया है। आलिया ने वापस अपना बॉडी को शेप में लाने के लिए मेहनत शुरू कर दी है। आलिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो एरियल योगा करती हुई नजर आ रही है।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है, “पोस्टपार्टम के डेढ़ महीने बाद, धीरे-धीरे अपने कोर के साथ अपने संबंध को फिर से बनाने के बाद, और अपनी शिक्षक @anshukayoga के पूर्ण मार्गदर्शन के साथ आज मैं इस इन्वर्श़न का प्रयास करने में सक्षम हुई।

मेरी साथी मांओं के लिए, प्रसव के बाद अपने शरीर को सुनना महत्वपूर्ण है। ऐसा कुछ भी न करें जो आपका पेट आपको नहीं करने के लिए कहता है। अपने वर्कआउट के दौरान पहले या दो हफ्तों के लिए, मैंने केवल सांस लेने वाली एक्सरसइज की… वॉक की… अपनी स्थिरता और संतुलन को फिर से पाया और (मेरा अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना बाकी है)
अपना समय लें – आपके शरीर ने जो किया है उसकी सराहना करें।
इस साल मेरे शरीर ने जो किया, उसके बाद मैंने फिर कभी खुद पर सख्त न होने का संकल्प लिया है।
बच्चे का जन्म हर तरह से एक चमत्कार है, और आपके शरीर को वह प्यार और समर्थन देना जो उसने आपको दिया है वह कम से कम हम कर सकते हैं

P.S – हर शरीर अलग होता है – कृपया ऐसा कुछ भी करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें जिसमें व्यायाम शामिल हो”

आलिया ने अपने इस पोस्ट के जरिए उन सभी मांओ की सराहना की है जिन्होने भी बच्चे को जन्म दिया है। अपने शरीर को समय दे क्योकि एक बच्चे को जन्म देना किसी चमत्कार से कम नहीं है। आलिया ने बताया को सबके शरीर की अलग कार्य पद्धति होती है इसलिए सबसे पहले अपने शरीर को समक्षे उसके बाद ही कोई फैसला लें। उन्होने कहा की अपने शरीर के साथ सख्त न हो और जिस चीज की अनुमति आपका शरीर आपको नहीं देता वो न करें।

अमेरिकन कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिशियंस एंड गायनेकोलॉजिस्ट्स ACOG (American College of Obstetricians and Gynecologists) के अनुसार पोस्ट-पार्टम के बाद महिलाओं के लिए व्यायाम क्यों जरूरी है।

पोस्टपार्टम महिलाओं के लिए व्यायाम के फायदे :

  1. व्यायाम पेट की मांसपेशियों को मजबूत और टोन करने में मदद करता है।
  2. इससे आपकी ऊर्जा बढ़ेगी
  3. यह पोस्टपार्टम डिपरेशन को रोकने में मदद कर सकता है।
  4. एक बेहतर नींद के लिए व्यायाम आपकी मदद करता है।
  5. व्यायाम आपको तनाव से राहत दिलाता है।
  6. यह गर्भावस्था के दौरान बढ़े वजन को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

बच्चा होने के बाद, आपको हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट की मॉडरेट इंटेंसिटी (moderate-intensity) वाली एरोबिक एक्टिविटी करनी चाहिए। आप सप्ताह के 5 दिनों में 150 मिनट को 30 मिनट के वर्कआउट में विभाजित कर सकते हैं या प्रत्येक दिन 10 मिनट के छोटे सत्रों में विभाजित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप हर दिन तीन बार 10 मिनट की सैर के लिए जा सकते हैं।

एरोबिक एक ऐसी गतिविधि है जिसमें आप लयबद्ध तरीके से शरीर की बड़ी मांसपेशियों (जैसे पैरों और बाहों) को मूव करते हैं।

मांसपेशियों को मजबूत करने वाला व्यायाम शरीर के प्रमुख मांसपेशी, जैसे पैर, हाथ और कूल्हों पर काम करता है। उदाहरण के लिए योग, पिलेट्स, वजन उठाना, सीट-अप और पुश-अप शामिल हैं। केगल व्यायाम भी हैं जो पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करते हैं। सप्ताह में कम से कम 2 दिन अपनी एरोबिक गतिविधि के अलावा मांसपेशियों को मजबूत करने वाली एक्टिविटी करनी चाहिए।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

ये भी पढ़े- Fitness 2023 : थायराइड को कंट्रोल करना है तो फिटनेस रिजीम में शामिल करें ये 5 योगासन 

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख