अधिकतर लोग बॉडी वेट को मेंटेन रखने के लिए दिन की शुरूआत वर्कआउट से करते हैं, जो एक हेल्दी हेबिट है। मगर रात को सोने से पहले भी इस आदत को अपनी रूटीन में शामिल करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, रात में हेल्दी फाइबर और कार्ब्स रिच डाइट (carbs rich diet) खाने के बाद एक्सरसाइज़ करना शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में कुछ आसान एक्सरसाइज़ को पोस्ट डिनर वर्कआउट (post dinner workout) में एड किया जा सकता है। जानते हैं डिनर के बाद किन एक्सरसाइज़ की मदद से वेटलॉस की समस्या हल हो जाती है (After dinner exercise for weight loss)।
इस बारे में जिम सर्टिफाइड ट्रेनर नेहा बताती हैं कि बैली फैट को कम करने के लिए दिन के अलावा रात में डिनर के बाद एक्सरसाइज़ (exercise) फायदेमंद साबित होती है। इससे शरीर में कैलोरीज़ के स्टोरेज़ को कम किया जा सकता है और डाइजेशन (boost digestion) को भी मज़बूती मिलती है। पेट पर जमा चर्बी (Belly fat)cको बर्न करने के लिए खाना खाने के 1 घंटे बाद एक्सरसाइज़ करें। शारीरिक सक्रियता को बनाए रखने के लिए वॉक के अलावा रात को सामान्य एक्सरसाइज़ करें। इससे टांगों पर जमा अतिरिक्त फैट्स को भी कम किया जा सकता है।
पेट पर जमा फैट्स को बर्न करने के लिए पोस्ट डिनर वर्कआउट (post dinner workout) फायदेमंद साबित होता है। इससे टांगों की मांसपेशियों को भी मज़बूती मिलती है। डिनर के बाद इसके अभ्यास से शरीर एक्टिव रहता है और एनर्जी का स्तर बना रहता है।
शरीर को एनर्जी से भरपूर रखने के लिए आगे की ओर झुकें। इसे करने से पेट पर अतिरिक्त फैट्स को बढ़ने से रोका जा सकता है। नियमित तौर पर इसका अभ्यास करने से ब्लोटिंग (bloating), पेट दर्द और कब्ज की समस्या से भी बचा जा सकता है। वेटलॉस (weight loss) के लिए फॉरवर्ड बैण्ड को डिनर के बाद अवश्य करें।
रात में वॉक को हाई नीज़ टैप एक्सरसाइज़ (High knees tap exercise) से रिप्लेस किया जा सकता है। इससे टांगों की स्टिफनेस (leg stiffness) को दूर कर वज़न कम करने में मदद मिलती है। इससे टांगों के दर्द की समस्या हल हो जाती है। नियमित तौर पर इसका अभ्यास फायदेमंद साबित होता है।
फुल बॉडी वर्कआउट (full body workout) के लिए इस एक्सरसाइज़ को रूटीन में शामिल करना चाहिए। इससे टांगों को मज़बूती मिलती है। इसके अलावा पेट पर जमा चर्बी को बर्न किया जा सकता है। डिनर के बाद इसका अभ्यास करने से शरीर में मौजूद कैलोरी की मात्रा को कम किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- पेट की चर्बी को मक्खन की तरह पिघला सकती हैं ये 5 आसान एक्सरसाइज, दिन भर में बस दस-दस मिनट हैं काफी
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।