शरीर को नेचुरली डिटॉक्‍स करना है, तो अपने आहार में शामिल करें ये 5 फूड

खुद को डिटॉक्‍स करने और बीमारियों से बचे रहने के लिए आपको रासायनिक उत्‍पादों की जरूरत नहीं है। क्‍योंकि आपकी रसोई में ही मौजूद हैं कुछ नेचुरल क्‍लींजर।
अगर फलों की गुडनेस का लाभ लेना है, तो उन्‍हें परफेक्‍ट कॉम्बिनेशन में खाएं। चित्र: शटरस्‍टॉक
अगर फलों की गुडनेस का लाभ लेना है, तो उन्‍हें परफेक्‍ट कॉम्बिनेशन में खाएं। चित्र: शटरस्‍टॉक
विनीत Published: 29 Jan 2021, 15:41 pm IST
  • 87

हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली का 80% तक हमारी आंत में केंद्रित है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर हमारा शरीर सही तरीके से डिटॉक्सिफाइंग है और हमारी आंत में सहायक बैक्टीरिया संतुलन में हैं, तो हमारे पास एंटीबायोटिक दवाओं के बिना जुकाम और फ्लू का विरोध करने की प्राकृतिक महाशक्ति है।

हमारे आसपास कई ऐसे खाद्य पदार्थ मौजूद हैं, जो हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, खून को साफ करने और रक्त के थक्कों को रोकने में भी मदद कर सकते हैं।

हमारे लिए अपने शरीर को प्राकृतिक रूप डिटॉक्‍स करना जरूरी है। पर इसके लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपकी रसोई में ही ऐसी पांच चीजें मौजूद हैं, जो आपको नेचुरली डिटॉक्‍स कर सकती हैं।

यहां हैं वे 5 फूड जो आपके शरीर की सफाई करते हैं

  1. लिवर को डिटॉक्‍स करता है एवोकाडो

एवोकाडो पोषक तत्वों का पावरहाउस है। यह न सिर्फ कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, बल्कि धमनियों को नष्ट करने वाली विषाक्तता को रोकते हुए ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार करता है।

यह भी पढें: Burn Fat : ये 4 स्पोर्ट्स एक्टिविटी फैट बर्न करने के साथ ही आपको देंगी फ्लैट बैली

एवोकाडो में ग्लूटाथियोन नामक एक पोषक तत्व होता है, जो लिवर से सिंथेटिक रसायनों को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। हाई बीपी वाले लोगों के लिए यह फल खास है। यह हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

एवोकाडो आपके पेट के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी फायदेमंद हैं। चित्र : शटरस्‍टाॅॅॅक
एवोकाडो हेयर ग्रोथ के लिए भी बेहद फायदेमंद है। चित्र : शटरस्‍टाॅॅॅक
  1. अनानास कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

अनानास में  मौजूद ब्रोमेलैन नामक प्राकृतिक फैट बर्नर हमारे शरीर को प्रोटीन को तोड़ने और उन्हें पचाने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल को तोड़ने और शरीर से इसे हटाने में विशेष रूप से प्रभावी है। वे रक्त को पतला करते हैं और रक्त के थक्कों को तोड़ते हैं।

ताजा अनानास का सेवन करना सबसे अच्छा है, लेकिन डिब्बा बंद अनानास का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। क्योंकि ब्रोमेलैन एंजाइम कैनिंग प्रक्रिया (canning process) में नष्ट हो जाता है।

  1. ताजा और सूखे खुबानी कब्ज दूर करते हैं

सूखे खुबानी को उनके प्राकृतिक रेचक प्रभाव (laxative effect) के लिए जाना जाता है। यदि आपको कब्ज होने का खतरा है, तो यह फूड आपकी आंतों की सफाई करने के लिए एक प्राकृतिक “ब्रश” के रूप में कार्य करता है।

ताजा खुबानी फाइबर में उच्च होती है, जिससे आपको अधिक समय तक पेट भरा होने का अहसास होता है। यह आपकी आंत के अच्छे बैक्टीरियाज का फूड भी है। यह फल एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध है, जो न केवल एक अच्छी प्राकृतिक सफाई को बढ़ावा देता है, बल्कि यह आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें
  1. शरीर की गंध से लड़ने में मदद करता है स्पिरुलिना

यह एक शैवाल है जो ताजा और खारे पानी दोनों में बढ़ता है। यह तत्व आपके रक्त से भारी धातुओं को बाहर निकालने और उसे शुद्ध करने के लिए सबसे मजबूत तत्वों में से एक माना जाता है।

इस हरे पाउडर की सबसे आकर्षक विशेषता, इसके मुख्य घटक क्लोरोफिल की क्षमता है। जो शरीर की गंध को बेअसर करने में मदद करती है। डॉक्टरों ने क्लोरोफिल को “एक आंतरिक डिओडोरेंट (दुर्गन्ध दूर करने वाला)” कहा है और जब इसका सेवन किया जाता है, तो शरीर को एक ताज़ा शावर लेने जैसी गंध प्राप्त होती है।

ग्रेपफ्रूट मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं। चित्र-शटरसटॉक।
  1. कमर की चर्बी कम करता है ग्रेपफ्रूट 

ग्रेपफ्रूट या चकोतरा में नॉटकोटाटोन नामक एक रासायनिक यौगिक होता है जो चयापचय को बूस्ट कर वजन घटाने में मददगार है। वे फाइबर में भी समृद्ध हैं, जो आपको संतुष्ट रखता है और आपके ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद कर सकता है।

यह भी पढें: जब आप वर्काउट करती हैं और पर्याप्त पानी नहीं पीती, तो आपके स्वास्थ्य पर पड़ते हैं ये 6 प्रभाव

फाइबर के साथ ही विटामिन ए और सी जैसे पोषक तत्वों की एक अतिरिक्त खुराक के लिए एक सप्ताह के लिए हर अपने हर मील में आधे ग्रेपफूट को शामिल करें।

  • 87
लेखक के बारे में

अपने प्यार में हूं। खाने-पीने,घूमने-फिरने का शौकीन। अगर टाइम है तो बस वर्कआउट के लिए। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख