scorecardresearch

एक्सपर्ट बता रहे हैं ऐसी 5 एरोबिक एक्सरसाइज, जो फिटनेस और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए हैं फायदेमंद

फिजिकल हेल्थ के साथ माइंड फिटनेस भी जरूरी है। यहां एक्सपर्ट बता रहे हैं कि माइंड फिटनेस में कौन-कौन से एरोबिक एक्सरसाइज मदद कर सकते हैं।
Updated On: 20 Oct 2023, 10:04 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
weight loss ke dance
एरोबिक व्यायाम से फेफड़ों के माध्यम से शरीर, हृदय और मांसपेशियों में ऑक्सीजन और ब्लड फ्लो अधिक सुचारू रूप से हो पाता है। चित्र:शटरस्टॉक

कोई भी व्यक्ति संपूर्ण रूप से तभी स्वस्थ कहला सकता है, जब वह शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्तर पर भी स्वस्थ हो। मानसिक स्वास्थ्य वित्तीय धन से अधिक मूल्यवान है। यह हमें अधिक खुशहाल और जीवन जीने में सक्षम बनाता है। हम अपने जीवन का अधिक आनंद ले सकते हैं।कभी-कभी वर्कलोड और दूसरी समस्याओं के कारण हम चिडचिडे हो जाते हैं। हम तनाव और एंग्जाइटी (aerobic exercise for depression and anxiety) अनुभव करने लगते हैं। क्या कुछ एक्सरसाइज हैं, जो तनाव और एंग्जाइटी को दूर (mind fitness aerobic exercise) कर सकते हैं? इसके लिए हमने बात की जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट, बैंगलोर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बबीना एनएम से।

तनाव और एंग्जाइटी दूर भगाती हैं एरोबिक एक्सरसाइज

डॉ. बबीना एनएम कहती हैं, ‘जब विचारों, भावनाओं या व्यवहार में परिवर्तन आता है, तो व्यक्ति की कार्य करने की क्षमता प्रभावित हो जाती है। इससे मानसिक स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जो आपके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन पर प्रभाव डाल सकता है। तनाव और एंग्जाइटी जैसी समस्याओं से बचाव के लिए कई एक्सरसाइज हैं। दिल के लिए फायदेमंद व्यायाम आपके दिमाग के लिए भी फायदेमंद (mind fitness aerobic exercise) होते हैं। मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सांस लेने के व्यायाम, योग आसन और एरोबिक वर्कआउट भी शामिल हैं।’

एक्सरसाइज कैसे दिमाग की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को करती है कम

डॉ. बबीना कहती हैं, ‘कई शोध यह साबित कर चुके हैं कि व्यायाम हल्के से मध्यम अवसाद का इलाज एंटीडिप्रेसेंट दवाओं की तरह सफलतापूर्वक कर सकता है। तैरना, छलांग लगाना, चलना और साइकिल चलाना सभी एरोबिक वर्कआउट के उदाहरण हैं। एरोबिक व्यायाम दिमाग की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, ये वर्कआउट मूड, मेमोरी, इम्यून सिस्टम, कॉग्निटिव फंक्शन और फोकस को बेहतर बना सकते हैं। ये मस्तिष्क में मौजूदा नर्वस सिस्टम के कनेक्शन को बढ़ा सकते हैं।’

मानसिक स्वास्थ्य को कैसे फायदा पहुंचाता है एरोबिक व्यायाम

1. डॉ. बबीना कहती हैं, ‘ सबसे पहले एरोबिक व्यायाम से हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।
2. एरोबिक व्यायाम से फेफड़ों के माध्यम से शरीर, हृदय और मांसपेशियों में ऑक्सीजन और ब्लड फ्लो अधिक सुचारू रूप से हो पाता है।
3. यह ब्रेन में ब्लड फ्लो में भी मदद करता है। इससे स्मृति और निर्णय लेने की क्षमता बढती है और डिमेंशिया जैसे भयावह रोगों से भी बचाव करता है।
4. एरोबिक गतिविधि एंजाइम को उत्तेजित करती है। एलडीएल (कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन, जिसे खराब कोलेस्ट्रॉल के रूप में जाना जाता है) को ब्लड से लिवर में स्थानांतरित कर दिया देता है। मध्यम-तीव्रता वाले एरोबिक व्यायाम एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं।
5. एरोबिक गतिविधि शरीर की ग्लूकोज की आवश्यकता और इंसुलिन के प्रति ग्रहणशीलता को बढ़ाने में मदद कर सकती है। एरोबिक एक्टिविटी ब्लड शुगर लेवल को प्रबंधित करने में शरीर की सहायता कर सकती है।

यहां हैं 5 एरोबिक्स व्यायाम, जो मेंटल हेल्थ को मजबूत करने में मदद (mind fitness aerobic exercise) करते हैं

1. एरोबिक डांस (Aerobic Dance)

एरोबिक डांस सुखद अनुभव देता है। यह समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। आप हिप-हॉप नृत्य भी आज़मा सकती हैं। इससे हृदय संबंधी लाभ भी मिलते हैं। यह मज़ेदार भी हो सकता है।

2. साइकिल चलाना (Cycling)

साइक्लिंग बढ़िया एरोबिक गतिविधियों में से एक है। यह पीठ, कूल्हों, घुटनों या टखनों पर कोई यांत्रिक तनाव पैदा नहीं करता है। इससे दिमाग तनाव मुक्त होता है।इससे हार्ट हेल्थ भी मजबूत होता है।

cycling tanav ghatata hai
इससे दिमाग तनाव मुक्त होता है। चित्र: शटरस्टॉक

3. रनिंग (Running)

यह बुनियादी एरोबिक व्यायामों में से एक है। यह कैलोरी बर्न करने का शानदार तरीका है। सबसे अच्छी बात यह है कि जब आप दौड़ती हैं, तो प्रकृति की सुंदरता का अनुभव होता है। आप ताजी हवा में सांस ले पाती हैं।

Pollपोल
नवरात्रि उपवास वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं?

4. ट्रेडमिल (Treadmill)

ट्रेडमिल का उपयोग करने से स्पष्ट रूप से लाभ मिलता है। यह इलेक्ट्रॉनिक कंसोल पर निरंतर प्रतिक्रिया प्रदान करता है। इसमें समय, गति, दूरी और यहां तक कि हृदय गति जैसी सूचनाएं भी लगातार देता रहता है।

5. तैरना (Swimming)

तैरना सबसे बढ़िया कार्डियो गतिविधि हो सकती है। दिमाग को फिट रखने में भी तैरना मदद करता है।

swimming ke fayde
स्विमिंग से मेंटल हेल्थ बूस्ट अप होता है। चित्र:शटरस्टॉक

यह आनंददायक और आकर्षक है, क्योंकि यह शरीर के जोड़ों पर कम तनाव या दबाव डालता है। लैप्स अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने का शानदार तरीका है। यह गर्मी को मात देने का भी सबसे प्रभावी तरीका हो सकता है।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

यह भी पढ़ें :-कम खाने के बावजूद क्या आपका वजन भी औरों से ज्यादा तेजी से बढ़ जाता है? तो जानिए क्या है इसका कारण

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख