बीयर बेली, टमी फैट,स्पेयर टायर और मफिन टॉप के नाम से पेट की चर्बी को जाना जाता है। ऐसा ही एक और नाम है लव हैंडल। जब कमर के किनारों पर फैट जमा हो जाती है और पैंट, स्कर्ट के ऊपर लटक जाती है या दिखने लगती है, तो इसे लव हैंडल कहा जाता हैं। लेकिन इसे कम करना बेहद मुश्किल होता है। लव हैंडल (love handles) मोटापे और वजन बढ़ने के संकेत है, जिसके कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। इसलिए, हेल्दी खाना और व्यायाम के साथ इससे छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आपको एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना बेहद जरूरी है।
लव हैंडल्स अतिरिक्त फैट और स्किन हैं जो आपके कूल्हे, कमर और पेट के आसपास बनती हैं और जमा हो जाती है। आप सोच रही होंगी कि इसे लव हैंडल क्यों कहा जाता है तो ऐसा इस कारण है क्योंकि आपके साथी या प्रियजन अक्सर कूल्हों और आपकी कमर के आसपास हाथ रख कर आपको गले लगाते हैं। इसलिए, यहां जमा फैट को (love handles) लव हैंडल्स कहा जाता है। यह वसा, जिसे अक्सर मफिन टॉप कहा जाता है, बेहद जिद्दी होता है और आसानी से कम नहीं होता है।
love handles अक्सर आपके खाने में आपके शरीर की जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेने के कारण होता है, खासकर जब वो अतिरिक्त कैलोरी अनहेल्दी फूड से आती है। जब आप शरीर की जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेती हैं, तो आपका शरीर इस ज्यादा कैलोरी को फैट के रूप में संग्रहीत करता है। समय के साथ, ये फैट कमर और कूल्हों के आस-पास जमा हो जाता है और यही कारण है कि लव हैंडल दिखाई देने लगते हैं।
लव हैंडल्स को कम करने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। आइए आपको लव हैंडल्स कम करने के 6 बेहतरीन व्यायाम बताते हैं।
यह एक्सरसाइज आपकी love handles के साथ आपके पूरे शरीर में जमें फैट को जलाने में मदद करता है।
साइड प्लैंक एक्सरसाइज हाथ, पैर और पेट की मांसपेशियों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये विशेष रूप से आपके पेट और बगल के फैट को कम करने में मदद करता है।
माउंटेन क्लाइंबर्स एक गतिशील शरीर की एक्सरसाइज है जो कैलोरी जलाने और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है।
love handles कम करने के लिए एकदम सही एक्सरसाइज है क्योंकि यह तिरछी मांसपेशियों, पेट की मांसपेशियों और क्वाड्रिसेप मांसपेशियों कम करने में मदद करता है।
यह व्यायाम बगल की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे कमर पतली होती है।
स्क्वाट्स पूरे शरीर के लिए उत्कृष्ट व्यायाम है जो शरीर के निचले हिस्से की ताकत बढ़ाने और लव हैंडल (love handles) सहित समग्र वसा को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें-Biohacking for fitness : फिटनेस फ्रीक नहीं, अब बायोहैकर्स बनिए, जानिए क्या है ओवरऑल वेलनेस की ये नई टर्म
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।