क्या आप अपने बेली फैट से परेशान हैं और इन्हें कम करने के लिए हफ्तों से स्ट्रगल कर रही हैं? तो परेशान न हों! इन्हें कम करना इतना भी मुश्किल नहीं है। सुबह की आदतों में बदलाव के साथ आप अपना वजन कम कर सकती हैं। गलत आदतों में बदलाव लाएं और ऐसी 5 आदतें अपनाएं (Morning habits to lose belly fat), जो बेली फैट बर्न करने में आपकी सहायता करेंगी। अब आप सोच रही होंगी आखिर किन आदतों की बात हो रही है? चिंता न करें आज हम आपको देंगे इन आदतों से जुड़ी जरूरी जानकारी। ये आदतें आपकी पेट की चर्बी को मोम की तरह पिघला देंगी (Morning habits to lose belly fat)।
रात भर सो कर उठने के बाद आपकी बॉडी डिहाइड्रेटेड होती है, जिसे वापस से एक्टिवेट करने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। उठने के साथ एक गिलास पानी पिएं, इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है। तेज़ मेटाबॉलिज्म का मतलब है कि आपका शरीर दिन भर में ज़्यादा कैलोरी बर्न कर सकता है, जो आपके पेट के आस-पास की चर्बी को कम करने में आपकी सहायता करते हैं। कभी-कभी, प्यास लगने को भूख भी समझा जा सकता है, इसलिए हाइड्रेट रहें, इस प्रकार अनहेल्दी ईटिंग से बचा जा सकता है। वहीं आप ब्रेकफास्ट में हेल्दी विकल्पों का चयन करती हैं।
हमारे शरीर में एक प्राकृतिक घड़ी होती है जिसे सर्कैडियन रिदम कहा जाता है, और सूरज की रोशनी इसे नियंत्रित करने में मदद करती है। दिन की शुरुआत में खुद को प्राकृतिक रोशनी में रखना, भले ही सिर्फ़ 10-15 मिनट के लिए, इस घड़ी को सेट करने में मदद कर सकता है। इससे आपकी नींद के पैटर्न में सुधार हो सकता है। अच्छी नींद हेल्दी वेट मैनेजमेंट में आपकी सहायता करती है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि सुबह की धूप सीधे फैट स्टोरेज को प्रभावित कर सकती है। अगर सूरज नहीं आया है, तो भी चिंता की कोई बात नहीं है, दिन निकलने के बाद प्राकृतिक रौशनी में भी वक्त बिताने से फायदा प्राप्त होगा।
अपने शरीर की वास्तविक ज़रूरतों के आधार पर विटामिन लें। इसके लिए पहले ब्लड टेस्ट करवाएं जिससे आपको शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी का पता लगाने में मदद मिलेगा। इन पर ध्यान देने से ऊर्जा का स्तर बढ़ सकता है, रिकवरी में सुधार हो सकता है और फैट लॉस में सहायता मिल सकती है। फैट बर्न करने, दिमाग को शांत करने और धूप लेने के लिए 20 से 30 मिनट तक फास्टिंग वॉक करने से, मूड को बेहतर बनाने और हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। संतुलित हार्मोन वजन कम करने में आपकी सहायता करते हैं।
तनाव वास्तव में पेट की चर्बी को बढ़ा सकता है। जब आप तनाव में होती हैं, तो आपका शरीर कोर्टिसोल नामक एक हार्मोन रिलीज करता है, जो पेट के क्षेत्र में फैट स्टोरेज को बढ़ा सकता है। सुबह उठने के बाद कुछ देर डीप ब्रीदिंग पर ध्यान केंद्रित करें। इस प्रकार आपको तनाव के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। एक शांत जगह ढूंढे, अपनी आँखें बंद करें और अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। 5 मिनट तक डीप ब्रीदिंग करने से आपको बेहतर महसूस होता है, और तनाव कम होता है।
अपने दिन की शुरुआत प्रोटीन से करने से आपको संतुष्ट रहने में मदद मिलती है, रक्त शर्करा स्थिर रहती है और आपके शरीर में ऊर्जा का संचार बना रहता है। यदि आप दिन की शुरुआत केवल कार्बोहाइड्रेट या चीनी से करते हैं, तो बाद में आपको बार-बार भूख का एहसास होता है और आपका दैनिक कैलोरी इनटेक बढ़ सकता है। इसलिए प्रोटीन युक्त हेल्दी ब्रेकफास्ट लेने का प्रयास करें।
यह भी पढ़ें : वर्कआउट करने के बाद शरीर को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इन टिप्स की लें मदद
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।