5 ऐसे मजेदार कारण जिनके लिए आपको अपने वर्कआउट में शामिल करनी चाहिए एक्‍सरसाइज बॉल

एक्‍सरसाइज बॉल एक ऐसा उपकरण है, जो आपको अपनी रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य और समग्र कोर की ताकत बढ़ाने के लिए लाभ प्रदान कर सकती है।
Exercise ball aapke workout routine ko aur majedaar bana sakti hai
एक्‍सरसाइज बॉल आपके वर्कआउट रूटीन को और मजेदार बना सकती है। चित्र: शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 14 Jan 2021, 20:00 pm IST
  • 71

एक्सरसाइज बॉल्स, जिसे स्विस बॉल्स भी कहा जाता है, दशकों से फिजिकल फिटनेस के दायरे में आती है। स्विस भौतिक चिकित्सकों द्वारा पोस्टुरल री-एजुकेशन (re-education) और बैक रि-हैबिलिटेशन (back rehabilitation) के संबंध में व्यापक रूप से अपनाए जाने के बाद, इस फिटनेस टूल को नरम प्लास्टिक से बनाया गया है और हवा से भरा गया है।

एक्‍सरसाइज बॉल का उपयोग करने का लाभ यह होता है कि आपका शरीर गेंद से उत्पन्‍न अस्थिरता पर ध्यान देता है और खुद को संतुलित करने की दिशा में काम करता है। इस प्रकार कोर की मांसपेशियों की सक्रियता भी बनी रहती है। एक्‍सरसाइज बॉल रीढ़ की हड्डी को बेहतर बनाने, कोर स्थिरता, पोश्‍चर और मांसपेशियों के संतुलन को बढ़ाने में भी मदद करती है।

रात को नींद ठीक से नहीं आती, तो आज ही से वर्कआउट रूटीन में शामिल करें ये 4 एक्‍सरसाइज

1. पीठ और रीढ़ की सेहत में मददगार

एक्‍सरसाइज बॉल आपकी रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने वाली मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती है, जिससे आपकी मुद्रा में सुधार आता है और पीठ की ताकत बढ़ती है। जैसे ही गेंद पर संतुलन बनाए रखने के लिए आप उचित मुद्रा बनाए रखने के लिए कोशिश करती हैं वैसे ही इसके डिजाइन द्वारा आपके रीढ़ की हड्डी के स्तंभ की ताकत बढ़ती है, मुद्रा में सुधार आता है और रक्त का प्रवाह बढ़ता है, जिससे दर्द से राहत मिलती है।

एक्‍सरसाइज बॉॅल आपके लचीलेपन को बढ़ाती है। चित्र: शटरस्‍टॉक
एक्‍सरसाइज बॉॅल आपके लचीलेपन को बढ़ाती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

2. कोर मसल्‍स की ताकत

एक्‍सरसाइज बॉल का उपयोग करने से आपके कोर में स्टेबलाइजर मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं और आपको अपने गुरुत्वाकर्षण के केंद्र से जुड़ने में मदद मिलती है। इस बॉल की अस्थिर सतह, व्यायाम करते समय आपके पूरे शरीर को संतुलित रखने में अतिरिक्त प्रयास करने के लिए आपकी मुख्य मांसपेशियों को एक साथ जोड़ती है।

इस गेंद की बनावट आपके शरीर की छोटी मांसपेशियों के समूहों को एक साथ गति देकर एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन करने की अनुमति देती है, जो कि एक सपाट सतह पर अनजाने में नजरअंदाज कर दिया जाता है।

3. लचीलेपन की गारंटी

एक्‍सरसाइज बॉल की गोलाकार सतह आपकी मांसपेशियों को खिंचाव प्रदान करती है। यह आपके शरीर को गेंद के आकार के अनुकूल बनाकर, जोड़ों की स्थिति को समायोजित करने और आपके संतुलन को बनाए रखने के लिए विशिष्ट मांसपेशी समूहों का विस्तार भी करती है।

आप कसरत शुरू होने से पहले वार्म अप करने के लिए गेंद का उपयोग कर सकती हैं क्योंकि यह चोट के जोखिम को कम करता है और जोड़ों और मांसपेशियों की कार्यक्षमता को बढ़ाता है।

4. बेहतर संतुलन

एक्‍सरसाइज बॉल पर संतुलन बनाए रखने के लिए आपकी पीठ और पेट की मांसपेशियों के उपयोग की आवश्यकता होती है। गेंद का उपयोग करते समय एक उचित मुद्रा बनाए रखने के लिए किया गया संघर्ष आपके समग्र संतुलन और आपके प्रोप्रियोसेप्शन (proprioception) को बेहतर बनाता है।

यह संतुलन बनाने में मददगार हो सकती है। चित्र: शटरस्‍टॉक
यह संतुलन बनाने में मददगार हो सकती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

प्रोप्रियोसेप्शन असल में आपके शरीर के अंगों की सापेक्ष स्थिति और वास्तविक गति को महसूस करने की क्षमता को कहते हैं। व्यायाम गेंद आपके अंगों की स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करती है और आपको फर्श पर गिरने से बचाने के लिए समन्वय बनाने में मदद करती है।

5. विविधता प्रदान करती है

एक्‍सरसाइज बॉल वर्कआट के विविध सेट के साथ तालमेल बनाने के लिए होती है। एक व्यायाम गेंद को कई अलग-अलग एक्सरसाइज डिसिप्लिन में शामिल किया जा सकता है,चाहे वो फिर एक बेसिक जिम वर्कआउट हो जैसे कि सिट-अप्स, पिलेट्स या फिर रेजिस्टेंस ट्रेनिंग के लिए एक्सरसाइज हो जहां एक्सरसाइज बॉल पर बैठना या झुकना रेजिस्टेंस बढ़ा सकता है और आपकी कसरत में एक रेंज जोड़ सकता है।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

तो आप किसका इंतज़ार कर रही हैं? आप भी अब एक्‍सरसाइज बॉल के साथ जिम में कसरत करने का मज़ा लिजिए।

यह भी पढ़ें – रात को नींद ठीक से नहीं आती, तो आज ही से वर्कआउट रूटीन में शामिल करें ये 4 एक्‍सरसाइज

  • 71
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख