क्या आप रोजाना योग अभ्यास करती हैं, परंतु आपके पास योगा मैट नहीं है, तो इस प्रकार आपको योग मुद्राएं करने में परेशानी हो सकती है क्योंकि अक्सर लोग फर्श पर या किसी कार्पेट पर योग मुद्राएं करने का प्रयास करते हैं, परंतु इनमें फिसलन होने की वजह से मुद्राएं बिगड़ जाती हैं। इसलिए योग अभ्यास मुद्राओं को अधिक सटीक ढंग से करने के लिए और इनका अधिकतम लाभ उठाने के लिए आपके पास योगा मैट (Yoga Mat) होना चाहिए। योग मैट की मदद से आपको योग मुद्राओं के दौरान पॉश्चर मेंटेन करने में और बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, ऐसे ही 5 बेहतरीन योगा मैट के विकल्प, जिन्हें आप घर बैठे ऑर्डर कर मंगवा सकती हैं।
इस योग मत की मदद से आप बेहतर संतुलन के साथ योग मुद्राएं, पिलेट्स और अन्य वर्कआउट कर सकती हैं। यह आपको गद्दार सपोर्ट देंगे और बेहद कंफर्टेबल महसूस होते हैं। इसे लाइटवेट ड्यूरेबल फॉर्म से तैयार किया गया है। 13mm की थिकनेस के साथ ये बेहतर सपोर्ट देंगे। टाइल और मार्बल फ्लोर की तुलना में ये मैट वुडन और रबर फ्लोर पर अधिक प्रभावी रूप से कार्य करते हैं।
उपभोक्ताओं के अनुसार यह एक्सरसाइज मैट एक प्रभावी प्रोडक्ट है। यह योग और एक्सरसाइज के दौरान शरीर को बैलेंस बनाए रखने में मदद करती है और बेहद आरामदायक महसूस होती है। इसका वजन बेहद हल्का है और आप इसे आसानी से कैरी कर सकती हैं। वहीं यह ड्यूरेबल प्रोडक्ट लंबे समय तक चलती है। उपभोक्ताओं ने इसे पैसा वसूल प्रोडक्ट बताया है।
एंटी स्लिप Boldfit EVA योगा मैट योग मुद्राएं और एक्सरसाइज करने के लिए एक परफेक्ट विकल्प साबित हो सकती है। अगर आप घर पर एक्सरसाइज करती हैं, तो इसे जरूर ट्राई करें। किफायती दाम में यह एक बेहतरीन प्रोडक्ट साबित होगा। इस प्रोडक्ट में आपको अलग-अलग रंग और दो साइज उपलब्ध मिल जाते हैं। वहीं यह 183 CM लंबा और 67 CM चौड़ा है। इस मैट में बेहतरीन ग्रिप है, जो एक्सरसाइज के दौरान इसे स्लिप नहीं होने देती।
कस्टमर्स इस योग मैट की क्वालिटी की तारीफ कर रहे हैं, और इन्हें बेहद कंफर्टेबल और गद्दार बता रहे हैं। विशेष रूप से इसकी पोर्टेबिलिटी की तारीफ की जा रही है, क्योंकि ये आसानी से रोल हो जाता है साथिया बेहद लाइट वेट है। इसलिए आप अपनी आवश्यकता अनुसार इन्हें कहीं भी ले जा सकती हैं। हालांकि, कुछ कस्टमर्स के अनुसार पसीने की वजह से गीले होने के कारण ये स्लिपरी हो जाते हैं।
TEGO Stance Truly रिवर्सिबल योगा मैट 5 से 6mm की थिकनेस के साथ आपको योग अभ्यास एवं एक्सरसाइज के दौरान कंफर्टेबल महसूस करने में मदद करता है। बेहतर ग्रिप के साथ ये आपको स्लीप होने से बचाता है। इस इट ड्यूरेबल मटेरियल से तैयार किया गया है जिसे केवल ड्राई क्लीन करना है। वहीं इसमें एंटीमाइक्रोबॉयल टेक्नोलॉजी एड की गई है, जिससे गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया के ग्रोथ को रोका जाता है। आपको इसमें दो स्टाइल उपलब्ध मिल जाएंगे, आप अपने अनुसार किसी भी विकल्प को घर बैठे मंगवा सकती हैं।
उपभोक्ताओं द्वारा इसके कंस्ट्रक्शन को लेकर पॉजिटिव रिव्यू दिए गए हैं। यह योग से लेकर हाई इंटेंसिटी वर्कआउट और अन्य फिटनेस एक्टिविटीज के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। वहीं लोगों ने इसे पैसा वसूल प्रोडक्ट बताया है। हालांकि, इसकी स्लिपरीनेस और थिकनेस को लेकर लोगों ने मिक्स्ड ओपिनियन दिए हैं।
Wiselife Tru Body Alignment Yoga Mat को एक्सरसाइज, योग, पिलेट्स के दौरान बेहतर बैलेंस बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 6mm की थिकनेस के साथ ये मैट बेहद आरामदायक महसूस होती है। जो लोग घर पर योग और एक्सरसाइज करते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इस मैट के दोनों ओर सर्फेस पर टेक्सचर है, जो बेहतर ग्रिप बनाने में मदद करते हैं और प्रैक्टिस के दौरान आपको स्लिप होने से रोकने हैं। ये मैट 72 इंच लंबा और 24 इंच चौड़ा है। इन्हें क्लीन करना बेहद आसान है, गिले कपड़े से इसे क्लीन किया जा सकता है।
कस्टमर के अनुसार यह योगा मैट ड्यूरेबल है और इसके गद्देदार टेक्सचर की भी लोगों ने खूब तारीफ की है। इसके अलावा यह बेहतर बैलेंस और सपोर्ट क्रिएट करने में मदद करता है, खासकर जॉइंट्स को पूरा सपोर्ट करता है। इसकी ग्रिप अच्छी है और यह स्लिपरी नहीं है, लोगों ने इसे पैसा वसूल प्रोडक्ट बताया है।
अगर आप घर पर रोजाना एक्सरसाइज और योगाभ्यास करती हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसे एडल्ट और बच्चे दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मेड इन इंडिया प्रोडक्ट है। इस मैट में ग्रिप दिया गया है, जिससे कि यह किसी भी सरफेस पर अपनी पकड़ बना लेती हैं और आसानी से स्लिप नहीं होती। यह 6 फीट लंबी और दो फीट चौड़ी है। इसकी थिकनेस एक्सरसाइज के दौरान बेहद कंफर्टेबल महसूस होती है। विशेष रूप से जॉइंट को पूरा सपोर्ट देती है। इसके साथ आपको बैग मिल जाएगा और आप आसानी से इसे कैरी कर सकती हैं।
ज्यादातर कस्टमर ने इस प्रोडक्ट की क्वालिटी को अप्रिशिएट किया है। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि एक्सरसाइज के दौरान होने वाले पीठ के दर्द से बचाव में मदद करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि ये पोर्टेबल है और इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसके अलावा एंटी स्लिप होने के कारण बच्चे भी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक कंफरटेबल और एंटी स्लिप योगा मैट चुनने के लिए केवल इसका रंग और डिजाइन नहीं बल्कि कहीं और चीजों का ध्यान रखना भी जरूरी है।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।