चेहरे की सही देखरेख न कर पाना खूबसूरती की कमी का कारण साबित होता है। शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए जिस प्रकार से नियमित रूप से व्यायाम किया जाता है। ठीक उसी तरह से चेहरे की मांसपशियों की कसावट और लचीलेपन को बढ़ाने के लिए फेशियल योगा कारगर साबित होता है। अगर आप भी चेहरे पर चार्म लाकर लोगों की अटेंशन को पाना चाहती हैं, तो फेशियल योगा (Facial yoga poses) को अवश्य अपनाएं। जानते हैं किन क्रियाओं की मदद से चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने में मदद मिलती है।
इस बारे में योग एक्सपर्ट डॉ गरिमा भाटिया बताती हैं कि फेशियल मसल्स की मूवमेंट की मदद से चेहरे पर झुर्रियों, एक्ने और पिगमेंटेशन की समस्या को हल किया जा सकता है। चेहरे की मांसपेशियों में योग से खिंचाव बढ़ने लगता है, जिससे ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इससे स्किन का लचीलापन और चमक बरकरार रहती है। नियमित रूप से इसका अभ्यास करने से एजिंग के लक्षणों को दूर करने में मदद मिलती है।
इसे करने से चेहरे और मस्तिष्क में बढ़ने वाली इम्प्यूरिटीज़ को दूर किया जा सकता है। इसामें कपाल का अर्थ माथा, रंद्र होल को कहा जाता है और धौती क्लींजिंग को कहा गया है। इसे करने से सिर और चेहरा इंटरनली क्लीन हो जाता है
इस योगासन को करने से चेहरे में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ने लगता है। इससे नर्वस में उत्तेजना बढ़ती है, जिससे चेहरे की चमक लौट आती है। इसे करने से डबल चिन से राहत मिल जाती है और चेहरे पर बढ़ने वाले एजिंग साइंस की समस्या हल होने लगती है।
इसे करने से फेशियल मसल्स और गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे गर्दन पर दिखने वाली झुर्रियों से राहत मिल जाती है। इसका नियमित अभ्यास करने से चेहरे पर दिखने वाली महीन रेखाएं दूर होने लगती है। साथ ही स्किन का लचीलापन बना रहता है।
बेलून पोज़ का अभ्यास करने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ने लगता है। इससे त्वचा का निखार बना रहता है। इसे करने से स्किन में मौजूद विषैले पदार्थों को डिटॉक्स करने से में मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।