नारियल का पानी वजन कम करने के लिए बेस्ट है, नारियल का तेल आपके बालों और स्किन के लिए अच्छा है। वैसे तो आपके नारियल के ,कई फायदे सुने होंगे। लेकिन क्या आपके कभी नारियल के आटे के बारे में सुना है। ये आटे आपके रेगुलर आटे को रिप्लेस करके आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है। नारियल का आटा एक ग्लूटेन फ्री आटा है। इसका सेवन आप कई तरह से कर सकते है। चलिए जानते है ये आटा आपका वजन कम (Coconut flour to lose weight) करने में कैसे मदद करता है।
यदि आप भी उन लोगों में से है जो वजन कम करने के लिए काफी जद्दोजहद कर रहें है और मक्के का आटा, बाजरा, रागी जैसे आटे खा कर थक चुके है तो अब समय आ गया है कि आप इस नारियल के आटे को ट्राई करें। नारियल का आटा बहुत ही लाइवेट है और खाने में भी स्वादिष्ट लगता है।
नारियल का आटा सूखे नारियल से बना एक नरम आटा है। जब नारियल से उसका पूरा दूध निकाल लिया जाता है तो जो पदार्थ बचता है उसको कम तापमान पर सुखाया जाता है। फिर उसे पीसकर आटा बनाया जाता है, जो बेकिंग के लिए उपयुक्त होता है।
डायटीशियन और वेट लॉस एक्सपर्ट शिखा कुमारी बताती है कि नारियल के आटे के में कई पोषक तत्व होते है। 100 ग्राम नारियल के आटे में 433 किलो कैलोरी, 19 ग्राम प्रोटीन, 14.4 ग्राम वसा , 13.3 ग्राम सैट्युरेटिड फैट, 34.1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 32.9 ग्राम चीनी, 22.6 ग्राम फाइबर होता है।
शुद्ध नारियल का आटा एक ग्लूटेन-फ्री आटा होता है। हालाँकि, जब भी आप नारियल का आटा खरीदे तो हमेशा लेबल को पढ़े, खासकर यदि आपको सीलिएक रोग या ग्लूटेन एलर्जी है। कुछ ब्रांडों में अतिरिक्त सामग्री हो सकती है जिसमें ग्लूटेन होता है, या किसी ऐसी जगह इसे बनाया जा सकता है जहां ग्लूटेन युक्त चीजें भी बनती हो। ये ग्लूटेन फ्री आटा आपको वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है।
नारियल के आटे में डाइट्री फाइबर उच्च मात्रा में होता है। इसमें लगभग 60-70% फाइबर होता है, जो इसे सभी प्रकार के आटे में फाइबर के सबसे समृद्ध स्रोतों में से एक बनाता है। पर्याप्त फाइबर का सेवन स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देता है, गट नियमितता बनाए रखने में मदद करता है, और आपकी भूख को कम करके आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता जिससे आपका वजन नियंत्रण में रहता है।
नारियल के आटे में हेल्दी फैट होता है, मुख्य रूप से मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स (एमसीटी) के रूप में। एमसीटी शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाते हैं और इन्हें तुरंत ऊर्जा में परिवर्तित किया जा सकता है। वे विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते है, जिनमें ऊर्जा में वृद्धि, बेहतर तृप्ति और संभावित संज्ञानात्मक लाभ होते है। इससे आप खराब फैट का सेवन करने से भी बच सकते है। जिससे वजन बढ़ता है।
नॉर्मल गेहूं के आटे की तुलना में नारियल के आटे में कार्बोहाइड्रेट कम होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका अर्थ है कि यह रक्त शर्करा के स्तर पर धीरे से प्रभाव डालता है। यह उन व्यक्तियों के लिए फायदेमंद हो सकता है जिन्हें अपने बल्ड शूगर लेवल को कंट्रोल करने की जरूरत है। या जिन्हे डायबिटीज है।
ये भी पढ़े- मेंटल हेल्थ बूस्ट करता है कोको पाउडर, यहां जानिए इसके फायदे
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।