उम्र बढने के साथ शारीरिक संतुलन में कमी महसूस होने लगती है। ठोकर लगकर गिरने और उंचाई पर चढ़ने समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके चलते दैनिक गतिविधियों को पूरा करने के लिए ताकत में सुधार लाने और खुद को फिट रखना आवश्यक है। अधिकतर लोग चलने की सलाह देते हैं, मगर वे बैठकर किसी भी कार्य को करने में संतुष्ट महसूस करते है। ऐसे में चेयर पोज़ यानि कुर्सी योग बेहद मददगार साबित होते हैं। इससे न केवल जोड़ों की गतिशीलता बढ़ती है बल्कि शरीर के लचीलेपन में भी सुधार आने लगता है। दिनभर में कुछ मिनट कुर्सी पर बैठकर स्ट्रेचिंग, ट्विस्टिंग और झुकने की मुद्राएं शरीर को फायदा पहुंचाती है। जानते हैं वो चेयर पोज़ (chair exercises) जो शरीर की क्रियाशीलता को बढ़ा सकती है।
फिटनेस कोच डॉ गरिमा भाटिया के अनुसार चेयर पोज़ (chair exercises) योग का एक ही रूप है जिसे बैठकर या खड़े होकर किया जा सकता है। योग करते समय कुर्सी का उपयोग एक उपकरण के रूप में किया जाता है। इससे गिरने और संतुलन की समस्याओं से ग्रस्त वरिष्ठ लोगों को शरीर में लचीलापन बढ़ाने में मदद मिलती है। वे लोग जो घुटने, हिप्स या पीठ दर्द के कारण लेटकर योग नहीं कर सकते है, उनके लिए ये योगासन बेहद कारगर है।
चेयर पोज़ की मदद से शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में मदद मिलती है। 2023 में इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ साइंटिफिक के रिसर्च के अनुसार निचले अंगों की समस्याओं वाले बुजुर्ग लोगों में कुर्सी योग (chair exercises) अधिक फायदेमंद साबित होता है। 2023 में हेल्थकेयर जर्नल में प्रकाशित एक अन्य रिसर्च में पाया गया कि इसने घुटने के पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस से राहत मिल जाती है। इसके अलावा बुजुर्ग महिलाओं की कार्यात्मक फिटनेस और दैनिक जीवन गतिविधियों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
इसे करने के लिए कुर्सी पर बैठ जाएं और पीठ को सीधा कर लें। अब शरीर को कमर से आगे की ओर झुकाएं और दोनों हाथों को जमीन पर चिपका दें। फिर धीरे धीरे सांस छोड़ें। शरीर की क्षमता के अनुसार इस मुद्रा का अभ्यास करें। इसके बाद दोबारा से सीधे हो जाएं और शरीर को ढ़ीला छोड़ दें।
कुर्सी पर बैठ जाएं और शरीर को सीधा कर लें। इसके बाद दाईं टांग को बाई टांग पर टिका लें। उसके बाद दोनों बाजूओं को कोहनी से मोड़कर एक दूसरे से लपेट लें। स्टेमिना के अनुसार इस मुद्रा में बने रहें। उसके बाद सामान्य मुद्रा में आकर दोनों पैरों को जमीन पर रखें और दोनों बाजूओं को सीधा कर लें।
माउंटेन पोज़ करने के लिए कुर्सी पर सीधे बैठें। अपनी उंगलियों को इंटरलॉक कर लें और गहरी साँस लें। इसके बाद अपने हाथों को ऊपर की ओर फैलाएँ और हथेलियाँ छत की ओर रखें। साँस छोड़ें और धीरे.धीरे अपने हाथों को नीचे लाएँ।
कुर्सी पर सीधे बैठें।साँस लें और अपने शरीर को अपनी दाईं ओर मोड़ें। इसके बाद दोनों हाथों से कुर्सी के पिछले हिस्से को पकड़ें। साँस छोड़ें और फिर इसे बाईं ओर करें। स्टेमिना के अनुसार व्यायाम करें, जिससे दिनभर की गतिविधियों को आसानी से किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।