scorecardresearch

शहद कर सकता है आपके डैमेज क्यूटिकल्स की मरम्मत, जानिए कैसे रखना है इनका ख्याल

नाखूनों के आसपास की ये महीन त्वचा बेहद नाजुक होती है। जरा सी भी लापरवाही इनके छिलने या बढ़ने का कारण हो सकती है। ये घरेलू उपाय आपको इस तरह की समस्या से बचा सकते हैं।
Published On: 24 Aug 2022, 03:36 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
cuticles ka kaise rakhein khyaal
जानिए आप कैसे कर सकती हैं अपने क्यूटिकल्स की देखभाल। चित्र : शटरस्टॉक

क्या आपने कभी नोटिस किया है कि आपके नाखूनों के आसपास एक पतली सी स्किन होती है। ये स्किन अक्सर थोड़ी सी चोट या ड्राईनेस के कारण बढ़ जाती है। कभी-कभी यह किसी पतले कोने के रूप में बाहर निकलने लगती है। जिसमें कितनी ज़्यादा इरीटेशन होती है यह हम सभी जानते हैं। नाखूनों के आसपास के ये क्यूटिकल्स कभी कभी दर्दनाक भी हो सकते हैं। इस तरह की स्थिति से बचने के लिए ज्यादातर लड़कियां मेनीक्योर करवाना पसंद करती हैं। पर क्या आप जानती हैं कि आप घर पर भी अपने डैमेज क्यूटिकल्स की मरम्मत कर सकती हैं। यहां हम उन उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप अपनी उंगलियों के क्यूटिकल्स की देखभाल (how to take care of cuticles) कर सकती हैं।

क्या हैं क्यूटिकल्स

नाखूनों के पास उगने वाली इस पतली सी स्किन को क्यूटिकल कहा जाता है। यह हमारे हाथों का सबसे अधिक अनदेखा हिस्सा होता है। डैमेज क्यूटिकल्स से बैक्टीरिया और गंदगी बढ़ती है जिससे त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हम मैनिक्योर करवाते हैं। ताकि इस तरह की कोई भी गंदगी हाथों की त्वचा को नुकसान न पहुंचा सके।

लेकिन क्या आप जानती हैं कि बाहर इतने महंगे ट्रीटमेंट लेने के बजाय आप घर पर भी इनकी केयर कर सकती हैं। चलिये हम बताते हैं-

इस तरह रखें अपने क्यूटिकल्स का ख्याल

1 उन्हें काटें नहीं

अपने क्यूटिकल्स को काटने से बचें क्योंकि इस तरह आप अपने आप को संक्रमण के जोखिम में डाल देंगे। इसके अलावा, इसे यदि बहुत अधिक छांटा जाता है, तो यह एक छोटा घाव भी पैदा कर सकता है क्योंकि इसमें चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है।

2 पीछे की तरफ पुश करें

क्लिपर्स का उपयोग करने के बजाय, क्यूटिकल्स को पीछे की ओर पुश करें। ऐसा करने का आदर्श समय शॉवर के ठीक बाद होगा, जब आपकी त्वचा नम और मुलायम हो।

nails ki hygiene par dhyan dena zaruri hai
नाखूनों की हाइजीन पर ध्यान देना जरूरी है। चित्र : शटरस्टॉक

3 हाथों को रोजाना मॉइस्चराइज करें

त्वचा को रूखा होने से बचाने के लिए रोजाना मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। आप अपनी खुद की क्यूटिकल क्रीम को 2 टीस्पून पेट्रोलियम जेली में आधा टीस्पून जैतून के तेल और टीस्पून नींबू के रस को मिलाकर भी वाइप कर सकती हैं। इस पर लिप बाम भी अच्छा काम करता है।

4 क्यूटिकल ऑयल का इस्तेमाल करें

नियमित रूप से नारियल का तेल लगाने से क्यूटिकल टिश्यू को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। अपने क्यूटिकल्स पर थोड़ी मात्रा में मसाज करें और इसे कुछ मिनटों के लिए लगा रहने दें।

5 शहद से करें डैमेज क्यूटिकल्स की मरम्मत

अगर आपके क्यूटिकल्स सूख गए हैं और डैमेज हो गए हैं, तो एक कटोरी में 1 टेबलस्पून शहद, 1 टेबलस्पून जैतून का तेल और 1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल को एक साथ मिलाएं और तुरंत राहत के लिए इसे अपने क्यूटिकल्स पर लगाएं। सर्वोत्तम परिणाम के लिए इसे नियमित रूप से लगाएं।

यह भी पढ़ें ; स्किन में अद्भुत निखार ला सकती है कॉफी, डीप क्लींजिंग के लिए ट्राई करें 4 DIY काॅफी फेस पैक्स

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख