डार्क अंडरआर्म्स रोक रहीं हैं आपकी फेवरिट टॉप पहनने से, तो ट्राय करें ये 6 घरेलू उपाय

बदलते मौसम के साथ वॉर्डरोब भी बदल रही है। पर इस बदलाव को अपनाने में क्‍या आपके डार्क अंडरआर्म्स आपको रोक रहे हैं? तो हमारे पास आपके लिए कुछ प्रभावशाली उपाय हैं।
under arms se ati hai gandi badabu
बदबू से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि हाइजीन को मेंटेन करके रखें। चित्र : शटरस्टॉक

हमारे शरीर के कुछ हिस्‍से अन्‍य अंगों से अलग शेड के होते हैं। यह उनकी विशेषता है और किसी कारण से ही ऐसा होता है। पर अगर डार्क अंडरआर्म्‍स की वजह से आप स्‍लीवलैस कपड़े पहनने में झिझकती हैं, तो हमारे पास आपके लिए कुछ घरेलू उपाय हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में जो आपको बेहतर फील दे सकते हैं।

क्‍यों गहरा हो जाता है शरीर के इस हिस्‍से का रंग

ज्यादा पसीना आना
गंदगी
फ्रिक्शन
हाइपरपिगमेंटेशन (मेलेनिन में वृद्धि)
एरिथ्रसमा (जीवाणु संक्रमण)
मेलास्मा (त्वचा पर गहरे धब्बे)
एडिसन रोग

कभी हार्मोन की वजह से तो कभी केमिकल प्रोडक्ट के रिएक्शन के कारण भी ऐसा हो सकता है।

यह महिलाओं में होने वाली आम समस्या है परन्तु, आप कुछ घरेलू उपायों पर ध्यान दें तो आसानी से इसे दूर कर सकती है।

डार्क अंडरआर्म्स को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय:

1. आलू: आलू में स्टार्च की अच्छी मात्र होती है जिसकी वजह से यह ब्लीच का काम करता है। अब अपने अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए एक आलू को पीस लें। फिर कद्दूकस करके इसका रस निचोड़ लें और रस को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। फिर 10 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

काले अंडर आर्म्स से छुटकारा पाना है तो आलू लगाएं । चित्र- शटरस्टॉक।
काले अंडर आर्म्स से छुटकारा पाना है तो आलू लगाएं । चित्र- शटरस्टॉक।

2. खीरा: इसमें हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जो रूखी त्वचा को ठीक करके नेचुरल ग्लो लाते हैं। बस खीरे के मोटे स्लाइस काटें और स्लाइस को अपने अंडर आर्म्स के काले क्षेत्रों पर रगड़ें। 10 मिनट के बाद, अपने अंडरआर्म्स को ठंडे पानी से धो लें।

3. नींबू: ये विटामिन-C युक्त होता है जो किसी भी तरह के मैल को हटाता है और त्वचा को प्राकृतिक तौर पर निखारता है। बस नींबू की मोटी स्लाइस काटें और स्लाइस को अपने अंडरआर्म्स पर रगड़ें। 10 मिनट के बाद, इसे ठंडे पानी से धोएं, उन्हें अच्छे से सुखाएं और मॉइस्चराइजर लगाएं।

4. संतरे का छिलका: इसका पेस्ट बनाने के लिए 1 चम्मच दूध और 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल के साथ संतरे के छिलके को मिक्सी में पीस लें। अब इस पेस्ट को लगाएं और फिर इसे ठंडे पानी से साफ करने से पहले लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें। प्रति सप्ताह दो से तीन बार दोहराएं।

5. हल्दी : ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स में समृद्ध होती है जिससे ये पसीने से हुए इन्फेक्शन को ठीक करने मदद कर सकती है। आप एक छोटे कटोरे में, पेस्ट बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में हल्दी के साथ 2 चम्मच ताजा नींबू का रस मिलाएं। फिर समान रूप से पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। 30 मिनट के बाद, पेस्ट को धो लें।

डार्क अंडरआर्म्स को ठीक खरने के लिए हल्दी का करें इस्तेमाल। चित्र-शटरस्टॉक
डार्क अंडरआर्म्स को ठीक खरने के लिए हल्दी का करें इस्तेमाल। चित्र-शटरस्टॉक

6. टी ट्री ऑयल: टी ट्री ऑयल की 5 बूंदों को एक छोटी स्प्रे बोतल में पानी के साथ मिलाएं। इसे अपने अंडरआर्म्स पर स्प्रे करें और प्राकृतिक रूप से सूखने दें। हर दिन स्नान करने के बाद इस स्प्रे को लगाएं, आपको धीरे-धीरे फर्क नज़र आने लगेगा।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

इसके अलावा आपको कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए जैसे:

कई बार परफ्यूम या डिओडोरेंट आपकी अंडरआर्म्स को सूट नहीं करते। इसलिए, नेचुरल डियो का इस्तेमाल करें।

शेव करने से बचें, इससे अंडरआर्म्स काले पड़ सकते हैं। ऐसे में वैक्सिंग एक बेहतर विकल्प है।

अपनी अंडरआर्म्स को नियमित एक्सफोलिएट करें।

यह भी पढ़ें : सी सॉल्‍ट के इन 4 DIY हैक्‍स के साथ स्किन ड्राइनेस को कहें बाय बाय, हम बता रहे हैं इस्‍तेमाल का तरीका 

  • 82
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख