पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

रुसी ही नहीं, सफ़ेद बालों को भी बढ़ने से रोक सकता है जैतून तेल, जानिए इस्तेमाल के लिए 3 DIY हैक्स

जैतून के तेल की मसाज आपके बालों की खोई नमी को फिर से लॉक करती है। वहीं इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपके बालों का सफेद होना भी रोका जा सकता है।
Published On: 14 Sep 2022, 06:08 pm IST
ऑलिव ऑयल से बाल काले व घने बने रहते हैं। चित्र शटरस्टॉक

फैशन और स्टाइल के चलते हम अपने बालों पर तमाम तरह के केमिकल प्रोडक्ट प्रयोग करते हैं। बालों को सीधा या घुंघराले करवाना, कलर करवाना और हर इवेंट पर एक नया हेयरस्टाइल करना, जैसे स्टेटस सिंबल ही बन गया है। क्या आप जानती हैं कि ये सब आपके बालों को जड़ों से कमजोर और रूखा बना देते हैं। ऊपर से प्रदूषण की मार बालों को और भी अधिक बेजान कर देती है। ऐसी स्थिति में बालों के लिए प्राकृतिक उपाय से बेहतर और कोई विकल्प नहीं हो सकता। ऐसा ही एक घरेलू इलाज है जैतून तेल के हेयर मास्क (olive oil diy hair mask)। आइए जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का तरीका।

बाल झड़ने का एक कारण तनाव भी हो सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

जानिए क्यों बालों के लिए इतना खास है जैतून का तेल

जैतून के तेल में पाया जाने वाला ओलयूरोपिन (Oleuropein) नामक तत्व बालों के बढ़ने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। जिससे बालों की ग्रोथ जल्दी होती है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित पबमेड सेंट्रल (PubMed Central) की रिसर्च के मुताबिक, जैतून के तेल से स्कैल्प की मसाज करने से बालों के झड़ने की परेशानी कुछ हद तक कम हो सकती है।

इसके साथ ही ऑलिव ऑयल के गुण आपके बालों को फ्री-रेडिकल्स के दुष्प्रभाव से बचाते हैं। जिससे बाल काले व घने बने रहते हैं।

जैतून का तेल बालों को रूसी से निजात दिलाने में भी मदद कर सकता है। यह तेल मॉइस्चराइजिंग गुण से समृद्ध होता है, जिसका रूखे बालों और रूखे स्कैल्प पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

सफ़ेद बालों को रोकने में कारगर है ऑलिव ऑयल। चित्र : शटरस्टॉक

आईजेडी (Indian Journal of Dermatology) की रिसर्च के मुताबिक, इसके एमोलिएंट (emollient) और तैलीय गुण की वजह से इसे प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

जैतून तेल के इन्हीं गुणों की वजह से इसे प्री-शैम्पू ट्रीटमेंट की तरह भी प्रयोग किया जा सकता है। मतलब आप शैम्पू करने से पहले अपने बालों में इससे मसाज कर सकते हैं या जैतून तेल के हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैतून तेल के हेयर मास्क झड़ते और दो मुंहे बालों की परेशानी से निजात दिलाने का कार्य भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- बालों की सेहत के लिए फायदेमंद है ये वाला कोलेस्ट्रॉल, जानिए कोलेस्ट्रॉल हेयर ट्रीटमेंट के बारे में सब कुछ

बालों को रूखेपन और रूसी से निजात दिलाने के लिए आजमाएं ये ऑलिव ऑयल डीआईवाई हैक्स (Olive oil diy hacks)

1. जैतून तेल और नारियल तेल

सामग्री: दो चम्मच नारियल और जैतून का तेल, गर्म तौलिया

कैसे करें इस्तेमाल

  • नारियल तेल और जैतून तेल को मिलाकर गुनगुना कर लें।
  • फिर बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक 10-15 मिनट मसाज करें।
  • एक तौलिये को गर्म पानी में भिगोएं और फिर निचोड़ कर सारा पानी निकाल दें और 30 मिनट तक सिर पर लपेट कर स्टीम लें।
  • अंत में शैम्पू कर बालों को ठंडे पानी से धो लें।

2. जैतून तेल और शहद का हेयर मास्क

सामग्री: शहद आधा कप, वर्जिन जैतून का तेल एक चौथाई कप, विटामिन-ई कैप्सूल एक, शॉवर कैप

जानिए हेयर मास्क लगाने के फायदें । चित्र: शटरस्‍टॉक

कैसे करें इस्तेमाल

  • एक कटोरी में सारी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स करें।
  • इस मिश्रण को हल्के गीले बालों में जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं और 30-45 मिनट तक शॉवर कैप से ढक लें।
  • फिर बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।

3. अंडा और जैतून तेल का हेयर मास्क

सामग्री: दो चम्मच जैतून का तेल, दो अंडों का पीला भाग (रूखे बालों के लिए), दो अंडों का सफेद भाग (तेली बालों के लिए), एक पूरा अंडा (सामान्य बालों के लिए) अपने बालों के मुताबिक अंडे का या उसके भाग का प्रयोग करें।

कैसे करें इस्तेमाल

  • एक बाउल में अंडा फेंट लें और इसमें जैतून तेल मिक्स करें।
  • इस मिश्रण को हल्के गीले बालों में 20 मिनट के लिए लगाएं।
  • फिर बालों को शैम्पू से धो लें।

यह भी पढ़े- क्या वैक्सिंग करवाने से बाल और ज्यादा कड़े और लंबे हो जाते हैं? आइए जानते हैं ये मिथ है या फैक्ट

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
निशा कपूर

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग।

अगला लेख