लॉग इन

बालों को ड्राई और फ्रिजीनेस से राहत दिला सकते हैं अखरोट से बने ये 2 हेयर मास्क

अखरोट सिर्फ ब्रेन के लिए ही फायदेमंद नहीं है, बल्कि ये आपके बालों को भी रुखेपन से निजात दिला सकता है। आइए जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका।
अखरोट का तेल बालों की ग्रोथ बढ़ा सकता है। चित्र शटरस्टॉक
निशा कपूर Published: 6 Nov 2022, 17:00 pm IST
ऐप खोलें

गलत लाइफस्टाइल, जंकफूड, प्रदूषण और हीटिंग प्रोडक्ट्स का ज्यादा प्रयोग करने की वजह से बालों का झड़ना, ड्राई और फ्रिजीनेस की परेशानी बहुत अधिक बढ़ गयी है। हालांकि महिलाएं इस समस्या से बचने के लिए महंगे शैंपू, सिरम और अन्य केमिकल युक्त चीजों पर भरोसा करने लगती हैं। लेकिन इन सभी से कुछ ख़ास नतीजे हासिल नहीं होते हैं। तो ऐसे में आप अपनी बालों की समस्याओं से निजात पाने के लिए अपनी रसोई का रूख कर सकती हैं। क्योंकि पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट आपके बालों के लिए जादू कर सकता है। अखरोट से बने हेयर मास्क (walnut hair mask) आपके बालों की हर परेशानी का इलाज है।

बालों के लिए कैसे फायदेमंद है अखरोट

  • अखरोट बालों से रुसी को कम करता है।
  • बालों में नमी बरकरार रखता है जिससे बालों के ड्राई होने की समस्या दूर होती है।
  • अखरोट हेयर फॉल की परेशानी से निजात दिलाता है। जिससे हेयर की ग्रोथ अच्छी होती है।
  • दोमुंहें बालों की परेशानी को भी कम कर सकता है अखरोट।
अखरोट बालों को नमी प्रदान करता है। चित्र शटरस्टॉक

तो फिर बिना देर कीजिए जानिए अखरोट से बने हेयर मास्क के बारे में

1 बालों की शाइन बढ़ाने के लिए अखरोट का हेयर मास्क

अखरोट के हेयर मास्क का इस्तेमाल करके बालों की खूबसूरती कायम रखी जा सकती है। क्योंकि इसमें ओमेगा -3, ओमेगा -6, ओमेगा -9 फैटी एसिड जैसे गुण शामिल होते हैं। जिससे बालों को जड़ों से टिप तक मजबूती मिलती है। अखरोट में शामिल ओमेगा -2 फैटी एसिड बालों को पोषण देने का काम करता है।

यह भी पढ़े- डैंड्रफ और ग्रे हेयर सहित बालों की 4 समस्याओं से निजात दिलाता है तिल का तेल, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

दही और अखरोट का हेयर मास्क-

करीब 10 से 12 अखरोट को पानी में 1 घंटे तक भिगोकर रखने के बाद मिक्सी में ब्लेंड कर लें। अब एक बाउल में 4 से 5 बड़ी चम्मच दहीं लें और इसमें अखरोट का पेस्ट, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छे से मिला लें।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले बालों को सीधा करके दो भागों में बांटे।
  • तैयार मिश्रण को जड़ों में लगाएं जब पुरे सिर में मास्क लग जाए तो 5 मिनट तक मसाज करके करीब 1 घंटे तक छोड़ दें।
  • लगभग 1 घंटे के बाद बालों को सादा पानी से साफ़ करलें।
  • बालों के सुख जाने पर अखरोट के तेल से मसाज करें और अगले दिन माइल्ड शैम्पू से बालों को साफ़ करें।
  • इस हेयर मास्क का प्रयोग सप्ताह में एक बार कर सकते हैं।
हेयर मास्क बालों की जड़ों से नोेक तक अप्‍लाई करें। चित्र: शटरस्‍टॉक

2 वेजिटेबल ऑयल के साथ अखरोट-

एक साबुत अखरोट को डेढ़ कप वेजिटेबल ऑयल में डालकर लगभग 15 मिनट तक के लिए उबाल लें। ठंडा होने पर इसे छानकर रख लें और इससे मसाज करें करीब 2 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। इस तेल के प्रयोग से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।

यह भी रखें याद

  • किसी भी हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से पहले याद रखें कि बालों में तेल न लगा हो।
  • हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पेच टेस्ट करलें।
  • साफ़ बालों में मास्क का इस्तेमाल करें जिससे अच्छे नतीजे हासिल हो।
  • अखरोट का हेयर मास्क और तेल दोनों ही प्राकृतिक है, लेकिन यदि बालों से सम्बंधित कोई दूसरी परेशानी है तो विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

यह भी पढ़े- तुलसी के साथ ये 3 प्लांट हैं बदलते मौसम में आपके दोस्त, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

निशा कपूर

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग। ...और पढ़ें

अगला लेख