लॉग इन

क्या हर दूसरे घंटे आपकी लिपस्टिक का रंग फीका पड़ने लगता है? तो इन 5 स्टेप को फॉलो करें और पाएं ऑल डे लिप कलर

सभी मेकअप ब्लंडर में लिपस्टिक क्रीज से ज्यादा निराशाजनक और कुछ नहीं है। इसे दूर करने और अपने लिप कलर को लंबे समय तक रखने के लिए सही क्रम को फॉलो करें।
इन स्टेप्स के साथ आपकी लिप्स्टिक देर तक रहेगी। चित्र : शटरस्टाॅक
अदिति तिवारी Updated: 7 Feb 2022, 12:52 pm IST
ऐप खोलें

दोपहर से रात तक चलने वाली लिपस्टिक कभी-कभी मेकअप मिथ लग सकता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी लिपस्टिक कितने समय तक चलने का दावा करती है। चूंकि आप अनिवार्य रूप से दिनभर अपने होंठो का स्पर्श करते हैं, यह जल्दी मिट जाती है। चाहे लंच के बाद हो या किसी पार्टी से पहले, आपको वाॅशरूम जाकर टच अप करने की आवश्यकता होती है। इसका मतलब है कि आप अपनी लिपस्टिक को लंबे समय तक रखने के लिए ब्यूटी हैक की तलाश में हैं।

इसलिए हमने एक आसान लिपस्टिक हैक की खोज की है, जिससे आपके लिप कलर का असर लंबे समय तक रहता है। यह वर्षों से मेकअप आर्टिस्ट का सीक्रेट हथियार रहा है। सेलेब्स द्वारा अनुमोदित लिपस्टिक हैक के बारे में आपको जानने की जरूरत है।

जानिए अपने लिप प्रोडक्ट को लगाने का सबसे अच्छा तरीका

सामान्य तौर पर यह क्रम लिप स्क्रब से शुरू होकर लिप बाम, लाइनर, लिपस्टिक और लिप ग्लॉस पर खत्म होता है। लेकिन अधिक अच्छे से जानने के लिए इसे पढ़ें:

1.पहला स्टेप : लिप स्क्रब (Lip Scrub)

एक्सफोलिएशन न केवल ड्राई फ्लेक्स को दूर करने में मदद करता है, बल्कि यह क्रीज़ को स्मूद बनाने में भी मदद करता है। यदि आप अपने होंठो पर लाइन देखना शुरू कर रहे हैं, तो अपने होंठों को एक्सफोलिएट करना मददगार हो सकता है। थोड़ी सी स्क्रबिंग आपके बाद के उत्पादों को आसानी से लगाने में मदद करता है। अपने पाउट को एक्सफोलिएट करने से सर्कुलेशन और ब्लड फ्लो भी उत्तेजित होता है, जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है और उन्हें भरा हुआ रखता है।

होठों को स्क्रब करना जरूरी है। चित्र- शटरस्टॉक।

2. दूसरा स्टेप : लिप बाम (Lip Balm)

अपने होठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले एक अच्छी क्वॉलिटी का लिप बाम लगाना जरूरी है। बाम आपके होंठो के लिए कवर का काम करता है। यह आपके होंठों में किसी भी छोटे अंतराल को भर देता है ताकि उसमें रंग न भरें। यह रंग को ड्राई पैच से जोड़ने से रोकता है। कलर वाले लिप बाम लिपस्टिक के रंग को बढ़ाने में मदद कर सकता है। आप अपने होंठो के अनुकूल सामग्री वाले लिप बाम चुन सकते हैं। इसमें शीया बटर, कोकोनट बटर और विटामिन ई के साथ फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट के लिए मोरिंगा सीड ऑयल हो सकते हैं।

आप लिप कलर लगाने के 15 मिनट या उससे पहले आपका बाम लगा सकते हैं। यह त्वचा में अवशोषित होने और आपके पाउट को नरम करने के लिए पर्याप्त समय होता है।

3. तीसरा स्टेप : लिप लाइनर (Lip Liner)

इसके बाद, एक लिप लाइनर ढूंढें जो आपकी लिपस्टिक के समान शेड या सबसे नज़दीकी शेड हो। एक लिपस्टिक की सीमा को सुरक्षित करने के लिए होंठों को ट्रेस करें।

4. चौथा स्टेप : लिप कलर (Lip Color)

अंत में, यह रंग का समय है! लिपस्टिक लगाएं, टिश्यू से ब्लॉट करें और फिर से लिपस्टिक लगाएं। लिपस्टिक की पहली परत को ब्लॉट करके, आप वास्तव में वैक्सी लाइनर बेस को दबा रहे हैं ताकि यह लंबे समय तक लगा रहे। फिर आपकी आखिरी परत लश फिनिश देगी।

लिपस्टिक लगाएं, टिश्यू से ब्लॉट करें। चित्र : शटरस्टॉक

5. पांचवां स्टेप : लिप ग्लॉस (Lip Gloss)

यदि आप चाहें, तो आपके लिप मेकअप को ग्लाॅस के साथ खत्म कर सकती हैं। आपके होंठ पर यह चमक वास्तव में कोमलता को बढ़ा सकता है, क्योंकि यह क्षेत्र को उजागर करता है। जब भी आप होंठ में ग्लॉस लगाते हैं, तो यह उस पॉप और पाउट को और अधिक बढ़ाता है।

तो लेडीज, अब कुछ भी खाने के बाद आपको टच अप करने की जरूरत नहीं है। यह क्रम लिप कलर को लंबे समय तक रखने में मदद करेगा।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़ें: आपके चेहरे में चार चांद लगा सकती है मूंगफली, हम बता रहे हैं इस्तेमाल का तरीका

अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए ! ...और पढ़ें

अगला लेख