होठों को नर्म-मुलायम बनाए रखने के लिए सोनम कपूर करती हैं इन दो मैजिक रेमेडीज का इस्‍तेमाल

फटे और सूखे होंठ एक आम समस्या है, इसलिए आपके होठों को मुलायम और कोमल बनाए रखने के लिए सोनम कपूर एक घरेलू नुस्खा लेकर आई हैं।
सोनम कपूर ने शेयर किए होठों की देखभाल के लिए घरेलु नुस्खे। चित्र-शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 20 Dec 2020, 13:00 pm IST
  • 77

रूखे-सूखे और फटे होंठ न केवल असुविधा का कारण बन सकते हैं, बल्कि आगे चलकर यह समस्या और भी बढ़ सकती है। वास्तव में होठों पर दिन भर में कई बार लिप बाम लगाना इसका समाधान नहीं है। तो ऐसे में यह सुनिश्चित करने के लिए क्या किया जा सकता है कि आपके होंठ हमेशा नरम और कोमल रहें।

खैर, हम आपको ऐसे में सोनम कपूर के नुस्खे को इस्तेमाल करने की सलाह देंगे। जानना चाहती हैं वह अपने होठों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करती हैं? चलिए हम आपको बताते हैं।

सोनम कपूर उन लोगों में से हैं जो अपना काम खुद से करना पसंद करती हैं। और चीजों को प्राकृतिक रखने के लिए घरेलू उपचार का उपयोग करना पसंद करती हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ अपनी सुंदरता है कुछ राज शेयर किये हैं। उन्‍होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों का खुलासा किया, जिनका इस्तेमाल उन्होंने खुद किया है और उन ब्यूटी प्रोडक्ट्स ने उनके लिए बहुत अच्छा काम किया है। वास्तव में फैन्स भी इन ब्यूटी टिप्स को बहुत पसंद कर रहे हैं।

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में, उन्होंने एक ऐसी समस्या को संबोधित किया, जिस पर अक्सर चर्चा नहीं की जाती है, लेकिन सबसे अधिक परेशान करने वाले समस्याओं में से एक है: चिपके हुए होंठ। सूखे और फटे होंठ, त्वचा में दरार पैदा कर सकते हैं, जो काफी अहसज हो सकता है। साथ ही यह हमें देखने में भी अच्छे नहीं लगते। इसलिए हमें इनका ध्यान रखने की जरूरत है।

हालांकि सोनम कपूर ने 2 ऐसे घरेलु नुस्खे शेयर किए हैं, जिन्होंने उनके लिए बहुत अच्छा काम किया है। ये नुस्‍खे हमारे लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकते हैं।

शुगर और चीनी का फेस मास्क आपके होठों को बनाएगा कोमल। चित्र- शटरस्टॉक।
  1. चीनी और शहद लिप स्क्रब

हम यह अच्छी तरह जानते हैं कि हमारी त्वचा को एक्सफोलिएशन की आवश्यकता होती है। हम में से ज्यादातर लोग अक्सर त्वचा पर एक्सफोलिएट करते समय अपने होठों की अनदेखी कर देते हैं। जिसके कारण होठों पर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं, इससे हमारे होंठ रूखे-सूखे हो जातें हैं और हमारे होंठ फटने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: त्वचा के नीचे छिपे ब्लाइंड पिम्पल से परेशान हैं, तो इनसे निजात पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

इससे निपटने के लिए, सोनम कपूर चीनी और शहद से बने स्क्रब का उपयोग करने का सुझाव देती हैं। इन दो इंग्रीडियंट्स को एक साथ मिलाएं। इसे थोड़ा सा उंगलियों पर लें और धीरे से अपने होंठों पर रगड़ें। आप इसे पानी से भी धो भी सकती हैं, साथ ही अपने होंठों को जीभ से चाट भी सकती हैं, जैसा कि सोनम खुद भी करती है!

सोनम ने यह भी बताया कि स्क्रब को कितनी बार लगाना चाहिेए। सोनम के अनुसार, वह हफ्ते में सिर्फ एक से दो बार ही अपने होठों पर एक्सफोलिएट करती हैं। क्योंकि अधिक इस्तेमाल करने से यह त्वचा में रंजकता यानी पिगमेंटेशन का कारण भी बन सकता है।

  1. नारियल का तेल भी है होंठों के लिए बेहतरीन

जब अपने होठों को मॉइश्चराइज करने की बात आती है, तो सोनम नारियल के तेल की एक बड़ी फैन हैं। वह कहती हैं कि नारियल का तेल आपके होठों में अच्छी तरह से अवशोषित हो जाता है। इसका स्वाद थोड़ा अजीब लगता है लेकिन यह वास्तव में काम करता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

जब त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करने की बात आती है, तो नारियल का तेल वास्तव में सबसे प्रभावी घरेलू उपचारों में से एक है। आप रात को सोने से पहले अपने होठों पर नारियल का तेल लगा सकती हैं और सुबह इसे धो लें।

यह भी पढ़ें: ये 3 आसान मगर सुपर इफैक्टिव राइस वॉटर बेस्‍ड फेस पैक आपको मिनटों में दे सकते हैं दमकती त्वचा

तो लेडीज, अपने होठों को मुलायम और कोमल बनाए रखने के लिए आपको सिर्फ इन 2 घरेलू नुस्खों की जरूरत है।

  • 77
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख