मोटे गालों के कारण सब गोलू कहकर बुलाते हैं, तो इन 3 एक्साइज़ से पाएं परफेक्ट जॉ लाइन

कुछ लोगों का वजन इतना ज्यादा नहीं होता, जितना चेहरे से लगता है। इसकी वजह है उनका गोल चेहरा और उभरे हुए गाल। अगर आप भी इन गोलू मोलू गालों की जगह जॉ लाइन पाना चाहती हैं, तो ये फेशियल एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती हैं।
facial yoga steps
चेहरे के दाग-धब्बे मिटाती है लीची - दाग-धब्बे किसी के भी फेस को खराब कर देते हैं। इनसे बचने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी की जरूरत होती है। विटामिन सी को स्किन का टॉनिक माना जाता है। यह लीची में अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। जिससे इसके सेवन से चेहरे के दाग-धब्बो से छुटकारा मिलता है।
ज्योति सोही Published: 2 Apr 2023, 14:00 pm IST
  • 141

चबी चिक्स और डिंपल चिन हर किसी को पसंद है। कई बार फूले हुए गाल डबल चिन का कारण भी साबित हो जाते हैं। इसमें कोई दोराय नहीं कि चेहरे की बनावट हमारी पर्सनेलिटी पर गहरा प्रभाव डालती है। स्लिम और फिट बॉडी के साथ साथ चेहरे का टोन होना ज़रूरी है। इसके लिए फेशियल एक्सरसाइज़ हमारा स्किल को फ्लालेस बनाने के साथ फेस को शेपअप करने का भी काम करती है। जानते हैं तीन फेशियल एक्सरसाइज़, जिनकी मदद से आपकी चबी चिक्स दोबारा अपनी फॉर्म में लौट सकती हैं। इसके अलावा डबल चिन भी धीरे धीरे कम होने लगती है (facial exercises for chubby cheeks)।

क्याें डेवलप होने लगते हैं चबी चीक्स

समय से न खाना, ज्यादा फैटी फूड कंज्यूम करना, सोने और उठने के लिए नियम फॉलो न करना और व्यायाम की कमी इस समस्या का कारण बनती है। फेस मसाज इस समस्या को दूर करने का एक आसान तरीका है। इससे हमारा चेहरा स्लिम दिखता है और हमारी उम्र अपने आप कम लगने लगती है। कई बार एंटी एजिंग प्रोडक्टस के साथ सही एक्सरसाइज़ हमारे लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

face massage
मसाज से न सिर्फ फाइन लांइस दूर होगी बल्कि ब्लैकहेड्स और व्हाइटहैडस भी मसाज से निकल जाएंगे। चित्र अडोबी स्टॉक

फेस योग क्यों है ज़रूरी

फेस योग स्किन में कसावट लाने का काम करते हैं। इससे चेहरे में ब्लड फ्लो बढ़ने लगता है। इससे स्किन में कोलेजन प्रोडयूस होने लगता है। इससे स्किन फर्म होती है और डबल चिन अपने आप कम होने लगती है। मेडिकल टुडे के एक रिसर्च के मुताबिक फेशियल एक्सरसाइज़ चेहरे की उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने का काम करते है। इससे फूले हुए गाल धीरे धीरे अपनी जगह लेने लगते हैं।

मोटे गालों को परफेक्ट जाॅ लाइन में तब्दील करने के लिए रोजाना करें 3 फेशियल एक्सरसाइज

1. बैलून फेशियल एक्सरसाइज

इसके लिए सबसे पहले सीधे बैठ जाएं। अब माउथ में हवा भर लें। जब मूंह पूरी तरह से फूल जाए, तो उसे कुछ देर तक इसी अवस्था में रखें। अब हवा को धीरे धीरे रिलीज़ करना शुरू करें। इस दौरान आंखों को बंद न करें।

बैलून फेशियल एक्सरसाइज़ के फायदे

इससे चेहरे की मसल्स टोन होती हैं।

फेशियल एक्सरसाइज़ से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन नियमित होने लगता है।

मांसपेशियों में खिंचाव आने से चेहरे की बनावट में अपने आप बदलाव महसूस होने लगता है।

2.फिश फेस एक्सरसाइज़

मोटे गालों से मुक्ति पाने के लिए चेहरे को मछली के समान बना लें। दोनों गालों और अंदर की ओर सिकोड़ लें। आंखें खुली रहने दें और होंठ बाहर की ओर ले जाएं। 30 सेकण्ड तक इस एक्सरसाइज़ को तीन से चार तक दोहराएं। इसका प्रभाव चीक बोन पर पड़ता है। इससे आपके गाल अंदर की ओर जाने लगते हैं।

फिश फेस एक्सरसाइज़ के फायदे

गाल अंदर की ओर खिंचने से वे अपनी पुरानी जगह पर आसानी से वापिस आ जाते हैं।
इससे गालों के अलावा होठों का मोटापन भी कम होने लगता है।
इस एक्सरसाइज़ से जॉ लाइन टोंड होने लगती है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
aging free
त्वचा को बनाये एजिंग फ्री। चित्र शटरस्टॉक।

3.फेस टैप एक्सरसाइज़

इस एक्साइज़ को करने के लिए इंडेक्स फिंगर, मध्यमा और रिंग फिंगर की मदद से हल्के हाथों से अपने फोरहेड को टैप करें। इससे आपका चेहरे से हीट जनरेट होने लगती है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन मांसपेशियों में बढ़ने लगता है। इसके बाद अगले स्टेप में आंखों के आस पास उंगलियों से उसी प्रकार से टैप करें। अब चीक बोन, नाक और होठों के इर्द गिर्द मसाज करें। इससे स्किन में कोलेजन प्रोडयूस होने लगता है।

फेस टैप के फायदे

इससे पूरे चेहरे की मसाज आसानी से हो जाती है। साथ ही कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ने लगता है।
इसका प्रभाव केवल चीक्स पर नहीं बल्कि पूरे चेहरे पर दिखने लगता है।

ये भी पढ़ें- Diet tips for Ramadan fasting : माह ए रमज़ान में वजन बढ़ने से रोकना है, तो जानिए आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

  • 141
लेखक के बारे में

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख