scorecardresearch

सब्जियों का ही नहीं, ब्यूटी केयर किट का भी राजा है आलू, बेदाग त्वचा के लिए ऐसे करें आलू का प्रयोग

खाने में आलू भले ही आप अवॉइड करें, ब्यूटी रूटीन में आलू के फायदे जरूर उठाए जा सकते हैं। हम बताते हैं कि कैसे आप आलू की मदद से पा सकती हैं बेदाग त्वचा।
Updated On: 10 Dec 2020, 11:11 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
aalu ke nukasan aur benefits
जानें आपके स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव छोड़ता है आलू। चित्र-अडोबीस्टॉक

आलू (Potato) सिर्फ आपके किचन का ही नहीं ब्यूटी रूटीन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। अगर आपके चेहरे पर एक्ने मार्क्स हैं या पिगमेंटेशन है तो यकीन मानिए, आलू आपकी त्वचा का बेस्ट फ्रेंड है। आलू में विटामिन सी और पोटेशियम होता है, जो आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है।

स्किन की कई समस्याएं जैसे हाइपर पिगमेंटेशन, एक्ने और उसके दाग, सनस्पॉट और टैनिंग इत्यादि का सबसे कारगर उपाय है आलू।

आलू में मौजूद एंजाइम केटेकोलेस त्वचा के दाग धब्बों को हल्का करने में कारगर होता है। यही एंजाइम आलू को त्वचा निखारने के लिए फायदेमंद बनाता है। यही नहीं, आलू में मौजूद कंपाउंड ग्लाइकोएल्कलॉइड एंटीइंफ्लेमेटरी होता है। यह एक्ने में राहत देता है और त्वचा को सूदिंग इफेक्ट देता है।

आलू सिर्फ आपके किचन का ही नहीं ब्यूटी रूटीन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

आलू का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकती हैं। आप आलू का पैक बना सकती हैं, आलू के रस से सीरम बना सकती हैं, लेकिन हम आपको आलू का सबसे फायदेमंद इस्तेमाल बता रहे हैं। वह है आलू का फेशियल। आपको महीने में एक से दो बार इसका इस्तेमाल करना है। इसका असर आपको पहले महीने से ही दिखने लगेगा।

यूं अगर आप पार्लर जाकर महीने में दो बार फेशियल कराएंगी तो पांच हजार रुपये आराम से खर्च हो जाएंगे। इस फेशियल में थोड़ी सी मेहनत से आप बहुत सारे लाभ ले सकती हैं।

हम आपको बताते हैं आलू का पूरा फेशियल, स्टेप बाय स्टेप। आप इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं। आपको एक बड़ा आलू छीलकर पीस लेना है और यह आपका मुख्य इंग्रीडिएंट होने वाला है।

स्टेप 1- क्लींजर

फेशियल का पहला स्टेप होता है चेहरे की सफाई। इसके लिए आपको दो चम्मच आलू का पेस्ट लेना है और इसमें एक चम्मच गुलाब जल मिलाना है। अब रुई से आपको इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छी तरह लगाना है। दो मिनट तक चेहरे पर रब करने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

स्टेप 2- स्क्रब

अगला कदम है चेहरे के डेड स्किन सेल्स को निकालना। इसके लिए आप आलू के पेस्ट में आधी मात्रा में चावल का आटा मिलाएं। चावल का आटा एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर होता है। उंगलियों को गोल गोल घुमाते हुए स्क्रब करें। ध्यान रहे कि आपको चेहरे को कस कर रगड़ना नहीं है। दो से तीन मिनट बाद चेहरा धो लें।

खाने में आलू भले ही आप अवॉइड करें, ब्यूटी रूटीन में आलू के फायदे जरूर उठाएं। चित्र- शटरस्टॉक।

स्टेप 3- मसाज क्रीम

यह भाग बहुत महत्वपूर्ण है। इस क्रीम के लिए आपको एक चम्मच आलू का पेस्ट, आधा चम्मच शहद, एक विटामिन ई का कैप्सूल (चेहरा ड्राई है तो कुछ बूंद बादाम तेल) और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाना है। इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स करें और चेहरे की मसाज करें। एलोवेरा और शहद त्वचा को नमी देता है, विटामिन ई त्वचा को सॉफ्ट बनाता है और आलू दाग-धब्बों को कम करता है। आपको कम से कम पांच मिनट इस क्रीम से मसाज करनी है। इसे धोना नहीं है।

स्टेप 4- फेस पैक

बचे हुए आलू के पेस्ट की चेहरे पर मोती परत लगा लें। अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो इसमें कुछ बूंद नींबू का रस मिला सकती हैं। इसे 15 से 20 मिनट तक सूखने दें और गुनगुने पानी से मसाज करते हुए चेहरे को धो लें। एक बार चेहरा साफ हो जाये तो ठंडे पानी से छींटे मारते हुए चेहरे को धोएं। ठंडा पानी पोर्स को बंद कर देगा।

 

आलू देगा आपको स्पॉट फ्री स्किन। चित्र- शटर स्टॉक

आपको यह फेशियल करने के बाद तुरन्त ग्लो नजर आएगा। यह इंस्‍टेंट ग्लो 24 घण्टे तक रहेगा, और नियमित इस्तेमाल से आपको पिगमेंटेशन में भी फर्क नजर आएगा।

तो इंतजार किस बात का है, इस फेशियल को आज ही ट्राइ कीजिए और अपने रिजल्ट्स हमारे साथ कमेंट्स में साझा कीजिए।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
विदुषी शुक्‍ला
विदुषी शुक्‍ला

पहला प्‍यार प्रकृति और दूसरा मिठास। संबंधों में मिठास हो तो वे और सुंदर होते हैं। डायबिटीज और तनाव दोनों पास नहीं आते।

अगला लेख