नये साल में जीरो साइज़ फिगर पाना चाहती हैं, जान लें यह स्किन शेम है, फिजिकल और मेंटल हेल्थ भी होता है प्रभावित

अनहेल्दी तरीके से यदि वेट लॉस करने की योजना बना रही हैं, तो इस आइडिया को तुरंत ड्रॉप कर दें। स्किनिंग या जीरो साइज़ फिगर स्किन शेम है, जो फिजिकल के साथ-साथ मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करता है।
bahut adhik dubla -patla dikhna skin shame hai
विशेषज्ञ बताते हैं कि बहुत अधिक दुबला-पतला दिखने का प्रयास करना स्किन शेम (skin shame) है, जो फिजिकल के साथ-साथ मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करता है। चित्र : एडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Published: 4 Jan 2023, 17:03 pm IST
  • 127

मौनी राय, अनन्या पांडे, सारा अली खान, करीना कपूर… । इस फेहरिस्त में कई एक्ट्रेस हैं। इन्होंने बोल्ड एंड ब्यूटीफुल दिखने के लिए जीरो साइज़ फिगर को अपनाया और अपने शरीर को बहुत अधिक दुबला-पतला बना लिया। नतीजा वे कुपोषण की शिकार दिखने लगीं। विशेषज्ञों ने उन्हें बॉडी शेम (Body Shame) नहीं, बल्कि स्किन शेम (Skin Shame) या स्किनिंग (Skinning) कहा। उन्हें स्किनी फिगर (Skinny Figure) की उपाधि दी। आखिर एक्ट्रेस क्यों बहुत अधिक दुबली दिखना चाहती हैं? विशेषज्ञ बताते हैं कि बहुत अधिक दुबला-पतला दिखने का प्रयास करना स्किन शेम (skin shame) है, जो फिजिकल के साथ-साथ मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करता है।

अनहेल्दी तरीके से वजन घटाना (Unhealthy Weight Loss) सही नहीं

नये साल का स्वागत करने के लिए फिल्म और टीवी एक्ट्रेस ने पुरजोर तैयारी शुरू कर दी। इसके लिए सबसे पहले उन्होंने वजन घटाना शुरू कर दिया। हालांकि वे एक्सपर्ट की देख-रेख में ही वजन घटाती हैं, लेकिन यह उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। विदेश और भारत में कई ऐसी मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने संपूर्ण आहार लेने की बजाय टमाटर, सेब या बहुत फैटी फ़ूड को ऑप्ट किया। पोषक तत्वों से भरपूर भोजन लेने की बजाय थोड़े से सूप और सलाद पर निर्भर रहने लगती हैं।

फिजिकल और मेंटल हेल्थ(Physical and Mental Health) भी होता है प्रभावित

रिसर्चगेट में जीरो साइज़ बॉडी फिजिक एंड फैशन मॉडल हेल्थ पर एक रिसर्च आलेख शामिल किया गया। करांची यूनिवर्सिटी के आतिफ सलमान, नवाज़ अहमद और राबीआ हसन ने जीरो साइज बॉडी टाइप स्ट्रक्चर के स्वास्थ्य पर प्रभाव का अध्ययन किया। इस रिसर्च के निष्कर्ष के अनुसार, फैशन पसंद करने वाली महिलाएं विशेष रूप से जीरो साइज़ फिगर का हिस्सा बनती हैं।

dont waste life
फैशन पसंद करने वाली महिलाएं विशेष रूप से जीरो साइज़ फिगर का हिस्सा बनती हैं।चित्र: शटरस्‍टॉक

दरअसल, जीरो साइज़ बॉडी फिगर की मॉडल रैंप पर अच्छी दिखती है। डिजाइनर अपने प्रोडक्ट के लिए जीरो साइज़ फिगर पसंद करते हैं।

प्रिंसेस डायना (Princess Diana) भी हुईं शिकार

ब्रिटेन की प्रिंसेस डायना खूबसूरती और फिटनेस के कारण आज भी गूगल पर सबसे अधिक सर्च की जाती हैं। उन्होंने बीबीसी को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें अपने जीरो साइज़ फिगर (Zero Size Figure) के प्रति सनक (Passion) थी। वे बुलिमिया (Bulimia) नाम के मेंटल सिंड्रोम की शिकार हो गईँ। इसमें रोगी अत्यधिक मात्रा में भोजन लेता है और फिर वेट लॉस के लिए उलटी करता है। उन्होंने बताया था कि वे बाथरूम में छुपकर खाना खाने लगी थीं, ताकि कोई उन्हें खाता हुआ न देख ले। वे हर हाल में दुबली-पतली दिखना चाहती थीं।

एक्ट्रेसेस के बीच जीरो साइज़ फिगर (Zero Size Figure) के लिए होड़ 

आपको याद होगा 2007 में करीना कपूर ने फिल्म ‘टशन’ के लिए जीरो साइज़ फिगर किया था। तब से एक्ट्रेसेस के बीच इसकी होड़ शुरू हो गई। हर कोई जीरो साइज़ फिगर अपनाने लगा। रिसर्चर आतिफ सलमान अपने शोध आलेख में बताते हैं, ‘जीरो साइज़ फिगर के लिए नाम मात्र का भोजन लेने से बोन हेल्थ प्रभावित होता है।

करीना कपूर ने की बोलीवुड में जीरो साइज़ फिगर की शुरुआत। चित्र : शटरस्टॉक

इससे ओस्टीओपोरोसिस(Osteoporosis), हिप फ्रैक्चर (Hip Fracture) होने की संभावना बढ़ जाती है। बोलिमिया, एनोरेक्शिया और दूसरे कई तरह की शारीरिक परेशानियां होने की संभावना भी बढ़ जाती हैं। इसलिए अनहेल्दी नहीं बल्कि हेल्दी तरीके से वजन घटाना चाहिए।

यह भी पढ़ें :-दुल्हन बनने की तैयारी है, तो जान लें उन चीजों के बारे में जिनसे बचना है जरूरी

  • 127
लेखक के बारे में

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।...और पढ़ें

अगला लेख