अगर उम्र से पहले सफेद होने लगे हैं बाल, तो ट्राई कर सकती हैं ये 6 घरेलू उपाय

अगर किसी स्वास्थ्य समस्या के कारण आपके बाल उम्र से पहले सफेद होने लगे हैं, तो आपको इन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
ye home remedies grey hair ko kam karne me help kar sakti hai
ये घरेलू उपाय आपके सफेद बालों को काला करने में मदद कर सकते हैं। चित्र: शटरस्टॉक
मोनिका अग्रवाल Updated: 20 Aug 2021, 17:16 pm IST
  • 92

बालों का सफेद होना उम्र बढ़ने की निशानी है। पर कब और कितने? यह किसी के लिए भी तय नहीं है। कुछ लोगों के बाल बहुत कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं, जबकि कुछ उम्र के पांचवें दशक में भी काले बालों के साथ प्रवेश करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा परेशान करते हैं कम उम्र में सफेद हो गए बाल। तो अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो हमारे पास आपके लिए कुछ होम रेमेडीज हैं। आइए जानते हैं बालों को फिर से काला करने के ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में।

बालों के सफेद होने के कारण 

बालों का सफेद होने का कारण केवल उम्र ही नहीं है। बल्कि आपकी कुछ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।जिनमें से मुख्य न्यूमोनिया होता है। अमूमन उम्र बढ़ने के साथ आपके हेयर फॉलिकल्स कमजोर होते जाते हैं। जिससे बाल सफेद होने लगते हैं।

अगर आपके बाल भी पोषण की कमी या किसी स्वास्थ्य समस्या के कारण उम्र से पहले सफेद होने लगे हैं, तो आप ये घरेलू उपाय ट्राई कर सकती हैं। पर ध्यान रहे कोई भी घरेलू उपाय कारणों के अनुरूप ही काम करता है। इसे तत्काल प्रभाव या दवा के रूप में कतई न लें। अगर बालों में किसी तरह की समस्या है, तो विशेषज्ञ से संपर्क जरूर करें। 

तो आइए जानते हैं बाल काले करने की कुछ होम रेमेडी के बारे में।

1 नारियल का तेल : 

  1. हर रोज आपको सोने से पहले अपने बालों को थोड़ी देर तक नारियल के तेल से मसाज करनी होगी। 
  2. इसके बाद सुबह उठ कर अपने बालों को धो लें। 
  3. इस रेमेडी से धीरे-धीरे आपको सफेद बालों की समस्या का हल मिल जायेगा। 
  4. आपके बाल काले होना भी शुरू हो जायेंगे।
coconut oil hamesha hair ke liye kam karta hai
नारियल तेल बरसों से महिलाओं की ब्‍यूटी किट का हिस्‍सा है। चित्र: शटरस्‍टॉक

2 अदरक 

इस रेमेडी के लिए आपको रोजाना एक चम्मच शहद में एक चम्मच अदरक को कस कर खाना है। इसके बेहतर नतीजे देखने के लिए इसे रोजाना ट्राई करें।

यह भी पढ़ें- वेट लॉस करना चाहती हैं, तो अपने दैनिक आहार में जरूर शामिल करें सफेद पेठा, जानिए इसके 5 फायदे

3 आंवला

आपने आंवला के बालों के लिए लाभों के बारे में तो सुना ही होगा। 

  1. आपको आधा लीटर पानी लेना है और उसमें दो चम्मच आंवला पाउडर और एक से दो चम्मच नींबू का रस मिलाना है। 
  2. इन सभी इंग्रेडिएंट्स को अच्छे से ब्लेंड कर लें
  3. इसे एक प्राकृतिक शैंपू के रूप में प्रयोग करें।

4 आम

आम गर्मियों के दौरान बहुत स्वादिष्ट भी लगता है। ठंडा आम खाने से हमारा सारा स्ट्रेस भी गायब हो जाता है। लेकिन आम का प्रयोग करके आप आम का एक हेयर पैक भी बना सकती हैं। 

  1. जिस में आपको एक से दो कच्चे आम, 
  2. कुछ आम की पत्तियां
  3.  हेयर ऑयल की आवश्यकता होगी। 
  4. सभी इंग्रेडिएंट्स को एक साथ मिक्स कर देना है
  5. अपने मन पसंद हेयर ऑयल में इस पेस्ट को मैश करके धीरे धीरे मिलाते रहे।
  6. इस पेस्ट को नहाने से पहले अप्लाई करें और फिर सिर धो लें।

5 प्याज से बनाएं हेयर पैक : 

यह सबसे सिंपल और आसान तरीका है। जिसे आप बहुत ही कम समय के अंदर बना सकती हैं। 

  1. इसे बनाने के लिए आपको केवल प्याज की जरूरत होती है। 
  2. चाहे तो आप प्याज की ग्रेवी बना कर इसके पल्प को बालों पर अप्लाई कर सकती हैं 
  3. या फिर आप प्याज का रस निकाल कर अपने बालों पर स्प्रे कर सकती हैं। 
  4. जिससे आप के बालों को विकास में भी मदद मिलेगी और वह काले भी बनेंगे। 
onion juice bhi apke balo ko kala kar sakta hai
प्याज का रस हमेशा से बालों के लिए फायदेमंद रहा है। चित्र: शटरस्टाॅक

6 गाजर

  1. यह भी बिल्कुल पूरी तरह से घरेलू इलाज है। आपके बालों के लिए बहुत लाभदायक भी। 
  2. इसके लिए आपको केवल कुछ गाजर लेनी है और इनको मिक्सी में पीस लें।
  3. पीसने के बाद जूस को अलग कर दें और पल्प को अलग। 
  4. अब इस जूस को रोजाना सुबह उठने के बाद पी लें। 
  5. जो लेडीस इस तरीके का पालन करते हैं उन्हें नेचुरल रूप से काले और थिक बाल मिलते हैं।

इन सभी हेयर रेमेडी का पालन करने के साथ साथ आपको अपने खाने पीने और कुछ लाइफस्टाइल आदतों का भी ध्यान रखना होगा। आपको धूम्रपान करना छोड़ना होगा और पोषण से युक्त हेल्दी डाइट लेनी होगी।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

  • 92
लेखक के बारे में

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख