चेहरे पर पिगमेंटेशन से परेशान हैं, तो ब्‍यूटी ऐप से पहले आजमाएं ये घरेलू उपाय 

सुंदर सी सेल्‍फी और उसमें गालों पर नजर आते पिगमेंटेशन स्‍पॉट! मूड ऑफ हो गया न? तो इसके लिए फोटोशॉप नहीं,बल्कि इन गालों पर नजर आ रही झाइयों को दूर करने की जरूरत है। हम बताते हैं क्‍यों हो जाती हैं चेहरे पर झाइयां या पिगमेंटेशन। 
अगर आपकी स्किन एक्‍ने प्रोन है तो इनडोर रहना आपकी त्‍वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
अगर आपकी स्किन एक्‍ने प्रोन है तो पांडन की पत्तियां को ट्राय करें। चित्र: शटरस्‍टॉक
प्रेरणा मिश्रा Updated: 10 Dec 2020, 10:57 am IST
  • 92

अब जब लाइफ के हर मूमेंट की सेल्‍फी ली जा रही है, तब चेहरे पर नजर आने वाली झाइयां या पिगमेंटेशन किसी का भी मूड ऑफ कर सकती है। इसे छुपाने के लिए आप न जाने कौन-कौन से ब्‍यूटी एप्‍स मोबाइल में डाउनलोड करती हैं। पर हमारी सलाह है कि इन एप्‍स से बाहर निकलि‍ए और चेहरे पर दिखाई दे रहे इन जिद्दी सन स्‍पॉट, पिगमेंटेशन या झाइयों का उपचार कीजिए। 

क्‍या है पिगमेंटेशन 

फेशियल पिग्मेंटेशन के कारण आपकी त्वचा का रंग बदल जाता है। मुख्य रूप से यह आपके गाल और आँखों के नीचे दिखाई देती है। मेलेनिन त्वचा में कोशिकाओं द्वारा बनाया जाता है और इसके स्तर का बढ़ना आपकी त्वचा पर पिगमेंट के लिए जिम्मेदार होता है। 

इन जिद्दी मुंहासों की शुरूआत आपकी त्वचा के नीचे तेल बनाने वाली वसामय ग्रंथियों से होती है। चित्र: शटरस्टॉंक

हाइपरपिगमेंटेशन एक ऐसी स्थिति है, जो आपकी त्वचा को काला कर देती है। मेलानिन का मुख्य कार्य सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणों को रोकना होता है। यह हमारी त्वचा पर एक कवच की तरह रक्षा करते हैं, परंतु इसकी अधिक मात्रा आपके चेहरे को काला कर देती है। 

पिगमेंटेशन के प्रकार (Types of Pigmentation)

1.हाइपरपिगमेंटेशन – इसमें आपकी त्वचा का रंग थोड़ा गहरा हो जाता है और इसमें झाइयों और मुहाँसे के बाद होने वाले काले धब्बे पड़ जाते है। इनके लक्षण जब आपको दिखने लगे, तो डॉक्टर की सलाह से इसका इलाज तुरंत करवाएं।

पिग्मेंट से हो रही हैं परेशान? चित्र- शटरस्टॉक

2.हायपोपिगमेंटेशन(Hypopigmentation) – इसमें आपके त्वचा पर कहीं कहीं रंग सामान्य से हल्का हो जाता है। यह गंभीर समस्या सफ़ेद दाग भी हो सकते है। 

क्यों होती है फेशियल पिगमेंटेशन 

फेशियल पिग्मेंटेशन अपेक्षाकृत आम है। चेहरे के उभरे हुए हिस्‍सों पर नजर आने वाले ये जिद्दी स्पॉट्स पिगमेंटेशन,सन स्पॉट, ऐज स्पॉट या झाइयों के नाम से भी जाने जाते हैं। यह कभी धूप में ज्‍यादा रहने से, कभी पोषण की कमी, तो कभी हॉर्मोन में होने वाले परिवर्तन के कारण भी हो जाते हैं।

आइये जानें झाइयों के पीछे के कारण:-

1.बाहर धूप मे ज्यादा देर रहने से अल्ट्रा वायलेट किरणें आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाती है।

2.सही पोषक तत्वों का सेवन न करना भी आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

3.केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट भी आपकी त्वचा मे झाइयों का कारण बनती है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

4.महिलाओं मे हो रहे हॉर्मोनल चेंजेस भी पिगमेंटेशन का एक मुख्य कारण हो सकता है।

5.तनाव, मेनोपॉज,अधिक गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करना भी पिगमेंटेशन का कारण बनता है। 

पिगमेंटेशन  से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार 

फेशियल पिग्मेंटेशन भूरे रंग के पैच और असामान्य त्वचा टोन का कारण बनती है, जिससे यह सुस्त और बेजान दिखती है,इससे बचने के लिए आप ये घरेलू उपाय अपना सकती हैं:-

1.कच्चे आलू और नींबू का मास्क

आलू में कैटेकोलेज़ नामक एक एंजाइम होता है जो पिगमेंटेड त्वचा पर अच्छा काम करता है और इसे हल्का करता है। दूसरी ओर, नींबू को प्राकृतिक ब्लीच कहा जाता है, जो स्किन ब्लेमिशेसेस को साफ करने में मदद करता है।

जानिए बेदाग त्वचा के लिए आलू का प्रयोग। चित्र- शटरस्टॉक।

इसके लिए कच्‍चे आलू को कद्दूकस करें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। इस मास्क को आधे घंटे के लिए चेहरे पर लगा रहने दें और फिर इसे पानी से धो लें। प्रभावी और जल्दी परिणामों के लिए, आपको मास्क को एक महीने के लिए रोजाना दो बार लगाना चाहिए।

2.लेमन हनी मास्क

शहद में नींबू का रस मिलाकर आपको अपने चेहरे पर लगाना है। लेमन प्राकृतिक ब्लीच की तरह आपके पिगमेंट स्किन पर कार्य करता है और चमकदार बनाता है। उस पर शहद आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। पंद्रह से  बीस मिनट बाद ही चेहरे पर से इस मास्‍क को सादा पानी से धो लें।  

3.प्याज का रस

चेहरे से झाइयां हटाने में प्याज का रस एक असरदार विकल्प है, इसको झाइयों के जगह पर लगाएं और 10 मिनट बाद इसे धो दें। अपको फर्क जरूर दिखाई देगा।

प्‍याज का रस हेयर फॉल को कंट्रोल करता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
प्‍याज का रस झाइयों को दूर करता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

4.गाजर

गाजर पिग्मेंट को हटाने के लिए मददगार है। आप इसके लिए पहले गाजर को कद्दूकस करें और इसमे मुल्‍तानी मिट्टी मिलाकर,इसमे नींबू के रस के साथ लेप बनाएं और इसे सप्ताह मे एक बार जरूर उपयोग करें।

तो लेडीज अबकी बार सेल्‍फी लेने से पहले ब्‍यूटी एप नहीं बल्कि ये एंटी पिगमेंटेशन उपाय याद रखें।

  • 92
लेखक के बारे में

हेल्‍दी फूड, एक्‍सरसाइज और कविता - मेरे ये तीन दोस्‍त मुझे तनाव से बचाए रखते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख