scorecardresearch

झड़ते बालों से परेशान हैं तो आजमाएं आपके किचन में मौजूद ये 4 रामबाण इलाज

हर दिन कंघी में सैंकड़ों बाल देखकर अगर आप भी घबरा जाती हैं तो समय है अपने किचन का कमाल देखने का।
Updated On: 10 Dec 2020, 10:51 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Strong hair ke liye walnut
अगर बाल तेजी से झड़ रहे हों तो डॉक्टर से बात करनी चाहिए। चित्र शटरस्टॉक

कंघी करते हुए चंद बाल टूटना सामान्य है। लेकिन अगर आपको तकिया, तौलिया समेत हर जगह अपने बाल नजर आने लगें तो यह चिंता का विषय हो सकता है। और यह तो आप जानती ही हैं कि चिंता आपके बालों की सबसे बड़ी दुश्मन है। यानी झड़ते बालों की चिंता के कारण भी आपके बाल झड़ते हैं। इसलिए चिंता त्यागिए और अपने किचन में मौजूद चीजों से हेयर फॉल से निजात पाइए।

इन पोषक तत्वों की कमी से झड़ रहे हैं आपके बाल-

ज़िंक – ज़िंक बालों की ग्रोथ के लिए जिम्मेदार है। अगर आपकी बॉडी में जिंक की कमी है तो आपके नए बाल निकलना बंद हो जाएंगे।
आयरन– आयरन बालों की जड़ों में ऑक्सीजन पहुंचाने में सहायक होता है। जड़ों में ऑक्सीजन होगा तो बाल नहीं टूटेंगें। जब आपके शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो बाल टूटने लगते हैं।
बायोटिन– हमारे बाल केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं। बायोटिन हमारी बॉडी में केराटिन बनाने के लिए आवश्यक होता है। इसकी कमी से बाल पतले और बेजान हो जाते हैं और बीच से टूटने लगते हैं।
विटामिन ई- विटामिन ई बाल और त्वचा के लिए बहुत आवश्यक होता है। यह बालों को डैमेज से बचाता है।

आपके किचन में हर समस्या का इलाज है। और हम जो नुस्खे आपको बताने जा रहे हैं, वह आसानी से आपको घर पर उपलब्ध होगा।

1. प्याज का रस

प्याज का रस बालों का झड़ना रोकने और बालों को फिर से उगाने में सबसे ज्यादा असरदार है। इस विषय पर बहुत सी रिसर्च मौजूद हैं।

बालों के लिए प्‍याज के रस से बेहतर और क्‍या हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

PMC जर्नल में प्रकाशित स्टडी में भी यह पाया गया कि प्याज हेयर फॉल का सबसे बेहतरीन उपाय है। एलोपेसिया एरिएटा के मरीजों को खास तौर पर प्याज का रस लगाने की सलाह दी जाती है। प्याज में भरपूर मात्रा में सल्फर होता है। यही सल्फर बालों का गिरना रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कैसे करें इस्तेमाल- प्याज को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इस रस को रुई की मदद से स्कैल्प पर लगा लें। आधे घण्टे तक इसे शॉवर कैप से ढक दें और फिर बाल धो लें। यह आपको हफ्ते में कम से कम दो बार करना है।

2. आंवला का तेल

बालों के लिए वरदान है आंवला। आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह डैमेज हो चुके बालों की मरम्मत करता है और फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं।बालों का झड़ना और गंजापन सभी समस्याओं का इलाज है आंवला।

आंवला बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। चित्र- शटरस्टॉक।
आंवला बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। चित्र- शटरस्टॉक।

कैसे करें इस्तेमाल

5 से 7 आंवलों को कद्दूकस कर लें और बीज हटा दें। इस गूदे को किसी सूती कपड़े या महीन छन्नी से छान कर रस निकाल लें। इस रस को दस से बारह चम्मच नारियल तेल में मिला लें। और तेल को कुछ देर गर्म पानी में रख कर छोड़ दें। आपका आंवले का तेल तैयार है। इसको आप दो हफ्तों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। हफ्ते में कम से कम दो बार इस तेल से मसाज करें और एक घण्टे बाद बाल धो लें।

3. अंडा

प्रोटीन से भरपूर अंडा ना सिर्फ आपके शरीर को पोषण देता है बल्कि आपके बालों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। प्रोटीन के साथ साथ अंडे में ढेरों विटामिन और मिनरल होते हैं। इसमें सेलेनियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस होता है। ये बालों का गिरना रोकता है। यही नहीं, अंडे के पीले हिस्से यानी योक में लेसिथिन होता है जो बालों की ग्रोथ बढ़ाता है।

कैसे करें इस्तेमाल
दो अंडों के योक को दो चम्मच जैतून के तेल के साथ मिलाएं। इसमें एक कप पानी डालें और इस मिश्रण को बालों में लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट रखने के बाद शैम्पू से धो डालें।

बालों की सभी परेशानी से चाहते है छुटकारा तो अपनाए इस हैयर केयर मास्क को। चित्र: शटरस्टॉक
बालों की सभी परेशानी से चाहते है छुटकारा तो अपनाए अंडे। चित्र: शटरस्टॉक

4. करी पत्ता

करी पत्ते में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लड को साफ कर के ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ाते हैं। करी पत्ता बालों को सफेद होने से रोकता है। हर सुबह खाली पेट 5 से 6 करी पत्ते चबाएं।

कैसे करें इस्तेमाल

5 करी पत्तों को पेस्ट बना लें। इसमें एक चम्मच मेथी के पेस्ट और एक चम्मच दही मिलाकर बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद बाल धो डालें।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
विदुषी शुक्‍ला
विदुषी शुक्‍ला

पहला प्‍यार प्रकृति और दूसरा मिठास। संबंधों में मिठास हो तो वे और सुंदर होते हैं। डायबिटीज और तनाव दोनों पास नहीं आते।

अगला लेख