scorecardresearch

बालों को सिल्‍की और स्‍ट्रॉन्‍ग बनाने के लिए जानिए कैसे करना है मेहंदी का इस्‍तेमाल

हमारी दादी-नानी की सौंदर्य प्रसाधनों की पिटारी सेे लेकर सेलिब्रिटीज की ब्‍यूटी किट तक मेहंदी हर जगह उपस्थित रही है। जानिए क्‍यों आज भी इतनी कामयाब है मेहंदी।
Published On: 13 May 2021, 04:14 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
mehendi benefits
जानिये बालों के लिए मेहंदी के फायदे. चित्र : शटरस्टॉक

भारत में सबसे लोकप्रिय और पुराने सौंदर्य सामग्री में से एक है मेंहदी। देश भर में महिलाएं सदियों से अपने बालों में मेहंदी लगाती आ रही हैं। पहले जब कोई ख़ास सौंदर्य प्रसाधन बालों के लिए उपलब्ध नहीं हुआ करते थे, तब मेहंदी ही सभी समस्याओं का एकमात्र इलाज थी। प्राकृतिक रूप से बालों को डाई करने के अलावा, मेंहदी बालों को मजबूत बनाने और पोषण देने के लिए भी जानी जाती है।

पहले इसकी पत्तियों को सुखाकर हमारी दादी – नानी पाउडर तैयार करके रखती थीं। फिर इसे बालों के लिए कई तरह से उपयोग किया जाता था। अब आधुनिक भारतीय महिलाएं समान लाभ पाने के लिए मेहंदी पाउडर का उपयोग करती हैं। कभी नींबू डालकर तो कभी अंडा, बालों की हर समस्या का इलाज आज भी मेहंदी के पास है।

आइये जानते हैं बालों के लिए मेहंदी के फायदे

1 बालों के विकास में मदद करती है

मेहंदी में टैनिन और फिनोलिक्स जैसे शक्तिशाली फाइटोकेमिकल्स होते हैं। ये कूप विकास को प्रोत्साहित करने में मदद करते हैं। साथ ही, बालों को झड़ने से रोकते हैं और एक स्वस्थ स्कैल्प बनाए रखते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जैसे, कैटेचिन, फ्लेवोनोइड, आवश्यक फैटी एसिड बालों के स्वास्थ्य के लिए कई लाभकारी गुण प्रदान करते हैं।

मेहंंदी आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। चित्र: शटरस्‍टॉक

2 रूसी को खत्म करती है मेंहदी

एंटीफंगल लक्षणों के साथ, मेहंदी स्कैल्प पर होने वाले रूसी और अन्य माइक्रोबियल विकारों के इलाज के लिए एक शानदार प्राकृतिक समाधान है। मेहंदी लगाने से रूसी और बालों की जलन तुरंत समाप्त हो जाती है। साथ ही, यह आपको ठंडक भी प्रदान करती है।

3 बालों को डैमेज से बचाने में मददगार

मेहंदी में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन E सहित कई खनिजों की अच्छी मात्रा होती है, जो बालों के स्वास्थ्य को बढ़ाते हैं। बालों के लिए मेहंदी का उपयोग करने से दो मुंहे बाल और ड्राईनेस से निपटने में मदद मिलती है। इसके अलावा, यह आपके बालों को स्‍वस्‍थ और मजबूत बनाए रखने में मददगार होती है।

4 तेल स्राव को नियंत्रित करती है

आपका स्कैल्प स्वाभाविक रूप से बाहरी पर्यावरण या अन्य आंतरिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण तेल स्रावित करता है, जिससे लगातार खुजली और बाल झड़ने लगते हैं। बालों में मेहंदी लगाने से यह समस्या दूर हो सकती है, क्योंकि यह तेल उत्पादन को नियंत्रित करती है।

5 समय से पहले बाल सफेद होने से रोकती है

मेंहदी एक कार्बनिक हर्बल घटक है, जो आंतरिक रूप से एक लाल-भूरे रंग के रंग का यौगिक होता है और इसलिए भूरे और उम्र बढ़ने वाले बालों को कवर करने के लिए एक अद्भुत डाई एजेंट है।

मेहंदी आयुर्वेदिक हेयर केयर उपाय है। चित्र: शटरस्‍टॉक

अब जानिए अपनी जरूरत के अनुसार कैसे करना है बालों में मेहंदी का इस्तेमाल

बालों को सिल्की स्मूद बनाने के लिए

मेहंदी में अंडा या दही मिलाकर लगाएं। यह बालों को एक हाइड्रेटिंग ग्लो देती है। बस आपको थोड़े समय के लिए ये मेहंदी हेयर पैक लगाना है और सूखने के बाद इसे धो लेना है।

बालों का नेचुरल रंग बनाये रखने के लिए

ग्रीन टी के अर्क के साथ मेंहदी पाउडर का पेस्ट लगाने से बालों का प्राकृतिक रंग गहरा हो जाता है, इसके अलावा बाल लंबे, मजबूत और स्वस्थ दिखते हैं।

यह भी पढ़ें : आपकी बालों की समस्याओं को दूर कर सकता है चिया सीड ऑयल

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख