सब कुछ ट्राई कर लिया पर झाइयां नहीं जा रहीं? तो अब जायफल फेस मास्क आजमाने का समय है

रसोई में रखे मसाले कई बार महंगे और फैंसी ब्यूटी प्रोडक्ट से भी ज्यादा काम कर जाते हैं। यकीन नहीं आता, तो झाइयों पर जायफल इस्तेमाल करके देखें।
jhhaiyon ke liye aajmaye jaiphal.
झाइयों के लिए आजमाए जायफल। चित्र शटरस्टॉक।
अंजलि कुमारी Published: 27 Jun 2022, 09:30 am IST
  • 131

जायफल (Nutmeg) बरसों से रसोई में इस्तेमाल होता आ रहा मसाला है। यह मूल रूप से इंडोनेशिया में पाए जाने वाले मिरिस्टिका फ्रेगरेंस नामक एक पेड़ का बीज होता है। इस बीज का प्रयोग मसाले के रूप में तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने में किया जाता है। स्वाद के साथ ही जायफल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में सालों से इसका प्रयोग तरह-तरह की दवाइयों को बनाने में होता चला आ रहा है। यह न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए, बल्कि आपके सौंदर्य को भी बनाए रखने में उतना ही मददगार होता है। इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व स्किन के लिए अत्यधिक आवश्यक होते हैं। इसलिए बहुत पहले से त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात पाने में इनका इस्तेमाल होता चला आ रहा है। अगर आप पिगमेंटेशन यानी झाइयों से परेशान हैं तो इस बार जायफल (Nutmeg for pigmentation) फेस मास्क इस्तेमाल करके देखें।

पहले जानिए जायफल क्यों है खास

जायफल में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही यह मसाले में इस्तेमाल होने के साथ ही, त्वचा से जुड़ी समस्यायों से भी निजात पाने में मदद करता है। जायफल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेट्री प्रॉपर्टीज इसकी गुणवत्ता को और ज्यादा बढ़ा देते हैं। साथ ही यह कॉपर, फाइबर, मिनरलस जैसे मैग्नीशियम और मैंगनीज, विटामिन बी1 और बी6 का भी एक अच्छा स्रोत माना जाता है। यह सभी पोषक तत्व स्किन को हेल्दी बने रहने में मदद करते हैं।

dhoop se bachkar rahein
ज्यादा देर तक धूप में रहने पर झाइयों का खतरा। चित्र:शटरस्टॉक

क्यों स्किन पर नजर आने लगती हैं झाइयां

सूरज की तेज किरणों के कारण।

चेहरे पर जरूरत से ज्यादा केमिकल्स प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना।

तनाव और एंग्जाइटी में रहना आदि।

इन त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में भी कारगर है जायफल

1. पिगमेंटेशन को कम करने में मददगार

जायफल झाइयों और पिगमेंटेशन को कम करने में मददगार होता है। साथ ही सूरज की हानिकारक किरणें अल्ट्रावायलेट रेज और हार्मोन चेंजेज से हुए स्किन प्रॉब्लम्स को भी ठीक करने में मदद करता है। बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर होने वाले काले धब्बे और झाइयों जैसी समस्याओं को दूर रखता है।

2. ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद

आप में से कई महिलाओं की त्वचा पूरे दिन ऑयली रहती होगी। हालांकि, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आपके स्किन पोर्स बड़े हो जाते हैं। जिसके कारण त्वचा पर सीबम बढ़ने लगता हैं। ऐसे में जायफल का प्रयोग आपके पोर्स को सिकुड़ने में मदद करेगा। क्योंकि स्किन की त्वचा का खुला पोर्स ही ज्यादातर त्वचा से जुड़ी समस्याओं का कारण होता है। इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मुहांसों जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करते हैं।

oily skin ke liye faydemand hai jaiphal
ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद है जायफल, साथ ही त्वचा को रखें यंग। चित्र- शटरस्टॉक।

3. त्वचा को यंग बनाए रखने में मददगार

जायफल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग प्रोपर्टीज आपकी स्किन को जवां और तरोताजा रहने में मदद करती है। साथ ही इसके एंटी एजिंग गुण सेल को डैमेज करने वाले और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस देने वाले फ्री रेडिकल्स को नियंत्रित रखते है। अन्यथा आप अपनी उम्र से ज्यादा नजर आएंगी। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस आपकी स्किन पर रिंकल्स और फाइन लाइंस का कारण बन सकता है। ऐसी स्थिति में जायफल को अपने ब्यूटी टिप्स में जरूर शामिल करें।

जायफल फेस मास्क दिलाएगा आपको झाइयों से छुटकारा

इसके लिए आपको चाहिए

जायफल पाउडर

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

नींबू का रस

दही

In beauty hack se paaye pigment free skin
झाइयों से मुक्त रहने के लिए आजमाएं जायफल से बना यह फेस पैक. चित्र : शटरस्टॉक

जायफल फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका

एक बाउल में पिसे हुए जायफल यानी कि जायफल पाउडर को डालें।

अब उसमें नींबू का रस और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें।

तैयार किए गए जायफल फेस मास्क को ब्रश या फिर उंगलियों की मदद से त्वचा पर चारों ओर लगाएं।

अब 10 से 15 मिनट तक उसे सूखने के लिए छोड़ दें।

फेस मास्क सूखने के बाद इसे हल्के हाथों से ठंडे पानी की मदद से सर्कुलर मोशन में हाथों को घुमाते हुए छुड़ाएं।

अब स्किन को अच्छी तरह मॉइश्चराइज कर लें। बेहतर परिणाम के लिए कम से कम सप्ताह में तीन बार इसका इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़े : आखिर स्वास्थ्य के लिए इतने ज़रूरी हैं क्यों एंटीऑक्सिडेंट्स? चलिए, हम बताते हैं

  • 131
लेखक के बारे में

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख