scorecardresearch

कैलेंडुला का फूल आपकी त्वचा को दे सकता है ढेरों फायदे, हम बताते हैं इस्तेमाल का तरीका

जब हम स्किन के लिए फूलों की बात करते हैं, तो गुलाब और लैवेंडर ही दिमाग में आता है, लेकिन यह फूल भी त्वचा के लिए पोषण से भरपूर है।
Updated On: 12 Oct 2023, 05:21 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
कैलेंडुला के त्वचा के लिए फायदे। चित्र- शटरस्टॉक।

कैलेंडुला जिसे फ्रेंच गेंदा या गेन्दुक भी कहा जाता है, एक पीले- नारंगी रंग का फूल है। यह गेंदे के ही बायोलॉजिकल परिवार से जुड़ा है, यही कारण है इसे फ्रेंच गेंदा कहा जाता है। इस फूल का त्वचा के लिए उपयोग आयुर्वेद और चीनी स्वास्थ्य प्रणाली में सदियों से होता आया है।
हम आपको बताते हैं कैसे यह फूल आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है।

कैलेंडुला फूल की कोपलों से तेल बनाया जाता है, और इस तेल में त्वचा के लिए ढेरों फायदे होते हैं। कैलेंडुला ऑयल में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीवायरल और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट का उत्कृष्ट स्रोत है।

आइये जानते हैं त्वचा से लिये कैलेंडुला के लाभ

1. एक्ने से बचाता है कैलेंडुला ऑयल

हम जानते हैं, एक्ने बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण होते हैं। यह पोर्स में पस और सूजन पैदा करते हैं जिससे लाल दाना निकलता है और दर्द होता है। कैलेंडुला में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती हैं, जो सूजन और लालामी कम करती हैं। साथ ही इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो इंफेक्शन को खत्म करते हैं। कील मुंहासों से बचने के लिए कैलेंडुला बहुत असरदार है।

<img class="size-full wp-image-14768" src="https://www.healthshots.com/hindi/wp-content/uploads/2020/10/dry-skin-acne-.jpg" alt="जी हां, रूखी त्‍वचा पर भी मुंहासे हो सकते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक” width=”770″ height=”436″ /> एक्ने से बचाता है कैलेंडुला. चित्र: शटरस्‍टॉक

2. एक्जिमा और सोरायसिस से बचाता है

एक्जिमा और सोरायसिस त्वचा के इन्फेक्शन हैं, जिनके लिए फंगस दोषी है। जर्नल टॉक्सिकोलॉजिकल रिसर्च में 2019 में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार कैलेंडुला की एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी एक्जिमा और अन्य स्किन इन्फेक्शन्स से राहत देने में कारगर हैं।

3. त्वचा में दमक लाकर जवां बनाता है

कैलेंडुला में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। फ्री रेडिकल्स ही एजिंग के लक्षण जैसे झुर्रियां, फाइन लाइन्स इत्यादि के लिए जिम्मेदार है। कैलेंडुला का प्रयोग कोलेजन खत्म होने की प्रक्रिया को धीमा करता है और त्वचा को स्वस्थ बनाता है। स्वस्थ त्वचा की चमक अलग से नजर आती है।

कैलेंडुला का फूल आपकी त्वचा को दे सकता है ढेरों फायदे।चित्र- शटरस्टॉक।

4. सॉफ्ट और कोमल त्वचा देता है

कैलेंडुला ऑयल में फ्लेवनॉयड्स और कारटेनॉइड होते हैं। ये त्वचा को हाइड्रेट करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। यही कारण है कि कैलेंडुला ऑयल के प्रयोग से त्वचा कोमल बनती है।

अब जानिए कैसे करना है कैलेंडुला का इस्तेमाल

यूं तो कैलेंडुला का एसेंशियल ऑयल बाजार में हर समय उपलब्ध होता है, आप इसके फूल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। उत्तर भारत में कैलेंडुला नवंबर से मार्च के मौसम में ही खिलता है। आप इस पौधे को किसी भी नर्सरी से खरीद कर घर में लगा सकती हैं। गमलों में भी यह पौधा अच्छी तरह विकसित हो सकता है।

इसके इस्तेमाल के लिए आपको 5 से 8 ताजे फूलों को अपने नहाने के पानी में मिला देना है। इन्हें 30 मिनट गुनगुने पानी मे भीगने दें और फिर उस पानी से नहा लें।
आप कैलेंडुला ऑयल को अपनी नाईट क्रीम में मिला सकती हैं या बाजार से कैलेंडुला युक्त क्रीम भी खरीद सकती हैं।

इस तरह आप अपनी त्वचा को इस फूल के सभी फायदे आसानी से दे सकती हैं।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
विदुषी शुक्‍ला
विदुषी शुक्‍ला

पहला प्‍यार प्रकृति और दूसरा मिठास। संबंधों में मिठास हो तो वे और सुंदर होते हैं। डायबिटीज और तनाव दोनों पास नहीं आते।

अगला लेख