सेहत ही नहीं, आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद है सेब, यहां जानिए ये कैसे काम करता है

सेब में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपकी त्वचा को उम्र बढ़ने के संकेतों से बचाए रखते हैं। जिससे वहां फाइन लाइन्स या झुर्रियां नजर नहीं आतीं।

Apple-benefits-for-skin
लिवर को डीटॉक्स करने के लिए दिन की शुरुआत सेब या नाशपाती के साथ करें। चित्र शटरस्टॉक
निशा कपूर Published: 26 Aug 2022, 17:19 pm IST
  • 148

अच्छे स्वास्थ्य के लिए दैनिक आहार में फलों को शामिल करने की सलाह हमेशा से दी जाती है। फलों का सेवन शरीर को बीमारियों से बचाने के साथ-साथ त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए भी किया जाना जरूरी है। फलों में अगर सेब की बात की जाए तो इसे सबसे खास माना जाता है। ‘सेब’ आंतरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन को कई तरीके से लाभ पहुंचा सकता है। यही कारण है कि इसका प्रयोग कई सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाने लगा है। आइए जानते हैं सेब आपकी स्किन (skin benefits of Apple) के लिए कैसे काम करता है।

आपकी स्किन के लिए क्यों लाभकारी है सेब?

अच्छी सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी सेब के लाभ देखे जा सकते हैं। एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) की रिसर्च के मुताबिक, सेब में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो स्किन पर एंटी-एजिंग प्रभाव दिखा सकता है। इसके साथ ही सेब स्किन की सूजन को कम करने और मुंहासों से बचाव में भी सहायता कर सकता है। इसमें मौजूद एंटी माइक्रोबियल गुण स्किन को बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने में मददगार हो सकता है।

फेस पैक लगाने से आपको मिलेगा इंस्टेंट ग्लो
फेस पैक लगाने से आपको मिलेगा इंस्टेंट ग्लो। चित्र : शटरस्टॉक

1. स्किन की सूजन कम करता है

अच्छी सेहत के लिए सेब खाने के लाभ तो आपने सुने ही होंगे। इसके साथ ही सेब का इस्तेमाल स्किन से जुड़ी सूजन की परेशानी जैसे एक्जिमा (त्वचा पर लाल चकत्तों के साथ खुजली और सूजन) और पफीनेस में भी लाभकारी हो सकता है। असल में, इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो स्किन से जुड़ी इंफ्लेमेटरी परेशानियों में राहत पहुंचाने का कार्य कर सकता है।

2. त्वचा में निखार लाता है

सेब का उपयोग ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए भी किया जा सकता है। एनसीबीआई की रिसर्च में जिक्र मिलता है कि इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव पाया जाता है। जो एजिंग के लक्षण जैसे झुर्रियों को कम कर सकते हैं और स्किन को चमकदार बनाने का कार्य कर सकते हैं।

3. एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर

बढ़ती उम्र के साथ स्किन से संबंधित कई परेशानियां हो सकती हैं, जिनमें स्किन पर दिखने वाले एजिंग प्रभाव (जैसे चेहरे पर झुर्रियां) भी शामिल हैं। सेब में एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव पाया जाता है, जो एजिंग के प्रभाव को कम कर झुर्रियों की परेशानियों से बचाव या उन्हें कम करने में सहायता कर सकता है।

Apple-peel.jpg
स्किन करती है ग्लो। चित्र शटरस्टॉक

4. मुंहासों को दूर करे

सेब का प्रयोग अच्छी स्किन को पाने के साथ ही मुंहासों की परेशानी से बचाव और इसे कम करने के लिए भी किया जा सकता है। सेब में विटामिन-सी पाया जाता है और विटामिन-सी मुंहासों को कम करने में सहायता कर सकता है। साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव भी पाया जाता है, जो मुहांसों के कारण होने वाली सूजन को कम करने में सहायक हो सकता है।

अब जानिए स्किन के लिए कैसे करें सेब का प्रयोग

  • स्किन पर सेब के रस को सीधे प्रयोग किया जा सकता है।
  • सेब के छिलके के पाउडर को गुलाब जल के साथ मिक्स करके चेहरे पर पैक की तरह लगाया जा सकता है।
  • आधे सेब को चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ते हुए क्लींजर की तरह प्रयोग किया जा सकता है।
  • सेब के पाउडर को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिक्स करके एप्पल फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है।
  • रोजाना एक सेब का सेवन स्किन को झुर्रियों से बचाने के साथ ही स्किन पर ग्लो लाने में मददगार हो सकता है।

यह भी पढ़े- वेट लॉस यात्रा में लानी है तेजी, तो वर्कआउट के बाद पिएं ग्रीन टी, हम बता रहे हैं इसके 5 फायदे

अपने संपूर्ण स्वास्थ्य को ट्रैक करें! हेल्थशॉट्स ऐप डाउनलोड करें

  • 148
लेखक के बारे में
निशा कपूर निशा कपूर

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग। ...और पढ़ें

अगला लेख

हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें

ट्रैक करें