आज-कल प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के कारण स्किन में पिंपल या मुंहासों की समस्या का सामना करना पड़ता है। मार्केट में ऐसे कई प्रोडक्ट हैं जो मुंहासों को सही करने का दाबा करते हैं। आप भी इन्हें सही करने के लिए कई प्रकार की चीजें लगाती हैं और कई बार ये धीरे-घीरे कम भी हो जाते है लेकिन उनके निशान जाने में बहुत समय लग जाता है। एक ऐसा ही प्रोडक्ट है पिंपल पैच (Pimple Patch) जो पिंपल्स को ठीक करने का दावा करता है। इसके नाम से ही पता चलता है कि, ये पिंपल पर लगाया जाने वाला एक पैच है जो बैंडएड की तरह होता है। तो आइए जानते है कि ये काम कैसे करता है और इसका इस्तेमाल करना सही है या नहीं।
Pimple Patch पिंपल्स पर लगाया जाने वाला एक बैंडएड या पैच है जो केवल मुंहासों पर लगाया जाता है। ये हाइड्रो कोलाइड का बना होता है इसमें एक जेल होता है जो पिंपल पर लगाया जाता है। पिंपल पर इसे लगाने से ये उन्हें सुखा देता और उसकी गंदगी को बाहर निकाल देता है। जिससे पिंपल ठीक हो जाते हैं। इसके साथ ही ये धूल मिट्टी को भी को भी पिंपल से दूर रखता है।
ये पिंपल में मौजूद मवाद, तेल और इसकी अन्य अशुद्धियों को बाहर निकालने में सहायता करता हैं, जिससे मुंहासों की सूजन कम करने में मदद मिलती है और मुंहासे तेजी से सही होते है। बैक्टीरिया, गंदगी और धूल मिट्टी को भी पिंपल से दूर रखता है। जिससे ये जल्दी ठीक होते हैं।
इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को साफ कर लें। इसके बाद मॉइस्चराइजर को अपने चेहरे पर लगाएं फिर (pimple patch) पिंपल पैच को मुंहासे पर लगाएं और धीरे-धीरे दबाकर इसे चिपका लें। इसे कुछ घंटे के लिए या रात भर के लिए लगा रहने दें, जब पिंपल ठीक हो जाए तो इसे आराम से निकाल लें।
पिंपल पैच का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये उपयोग में सरल होता हैं। आप बस इसको निकाल कर पिंपल पर चिपका लें, बिना किसी परेशानी या गंदगी के। ये रात भर या कुछ घंटों के लिए लगाए जा सकते हैं, इसलिए Pimple Patch को स्किनकेयर रूटीन में शामिल करना आसान है।
बहुत से लोगों को पिंपल्स को नोचने के की आदत होती है और ये मुश्किल पैदा कर सकती है, इसके कारण पिंपल में संक्रमण या निशान पड़ सकते हैं। पिंपल पैच लगाने से आप उनको टच नहीं करते हैं। ये पिंपल्स को छूने से रोकते हैं। क्योंकि पिंपल्स को छूने से सूजन बढ़ने और घाव बनने का खतरा रहता है।
पिंपल पैच पिंपल्स के लिए एक बाधा के रूप में कार्य करता है, जो गंदगी और बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है। साथ ही पिंपल के आसपास मौजूद लालिमा से पस खींचकर मॉइस्चर फ्री करता है। इसके अलावा कुछ ऐसे धब्बे भी बन जाते हैं जो त्वचा पर आसानी से नहीं दिखाई देते हैं, उनके उपचार के लिए पिंपल पैच परफेक्ट होता है।
पिंपल पैच बाहरी गंदगी, सनलाइट,पॉल्यूटेंट्स, डस्ट आदि से बचाते हैं. ये पिंपल फोड़ने की आदत से भी छुटकारा दिलाते हैं. ये सुपरफीशियल यानी ऊपरी लेयर पर निकले पिंपल्स में मददगार हैं ही, साथ ही ये गहरे, बड़े और सिस्टिक एक्ने को भी दूर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-स्कैल्प को एक्सफोलिएट करने के लिए स्क्रबिंग है बेहतरीन विकल्प, जानें कैसे करें इस्तेमाल
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।