scorecardresearch

लड़कियां चेहरे पर अदरक रगड़ रही हैं, क्या वाकई त्वचा के लिए फायदेमंद है ये सोशल मीडिया वायरल ट्रेंड?

त्वचा पर अदरक रब करने का ट्रेंड काफी तेजी से वायरल हो रहा है, अदरक में कई ऐसे पोषक तत्व और प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो आपकी त्वचा के लिए कई रूपों में फायदेमंद होती हैं। यदि आप अभी तक इसके फायदों से वाकिफ नहीं हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें।
Published On: 29 Mar 2025, 07:55 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
good to rub ginger on your face
त्वचा पर अदरक रब करने के कई फायदे हैं. चित्र : अडॉबीस्टॉक

आजकल सोशल मीडिया पर एक स्किन ट्रेंड काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियां अदरक के टुकड़े को अपनी त्वचा पर रब करती हुई नजर आ रही हैं। इसे देखकर ज्यादातर महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है, कि क्या यह असल में फायदेमंद है, या केवल एक ट्रेंड है! इसका पता लगाने के लिए हमने कुछ रिसर्च देखें, जिसमें त्वचा स्वास्थ्य के लिए अदरक के कई फायदे बताए गए थें। अदरक में कई ऐसे पोषक तत्व और प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो आपकी त्वचा के लिए कई रूपों में फायदेमंद होती हैं (ginger for skin care)। यदि आप अभी तक इसके फायदों से वाकिफ नहीं हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। यहां चेहरे पर अदरक रगड़ने के कुछ महत्वपूर्ण लाभ बताए गए हैं (ginger for skin care)।

जानिए त्वचा पर अदरक का टुकड़ा रब करने के फायदे (ginger for skin care)

1. एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणवत्ता पाई जाती है

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित अध्ययन के अनुसार अदरक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणवत्ता त्वचा की लालिमा और सूजन को कम करने और एक्ने से जुड़े बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। अदरक को प्रभावित क्षेत्र पर रब करने से आपकी त्वचा को कई संभावित लाभ प्राप्त होते हैं, विशेष रूप से एक्ने ब्रेकआउट जल्दी हिल हो जाते हैं और आपकी त्वचा साफ एवं तरोताजा नजर आती है।

2. एक्ने स्कार्स हल्के हो जाते हैं

अदरक में मौजूद टोनिंग और एंटीऑक्सीडेंट की गुणवत्ता त्वचा पर नजर आने वाले डार्क स्पॉट्स और पुराने दाग-धब्बों की रंगत को समय के साथ हल्का करने में मदद कर सकते हैं। पब मेड सेंट्रल के अनुसार एंटीऑक्सीडेंट आपकी त्वचा को फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव से प्रोटेक्ट करती हैं, जिससे स्किन डैमेज का खतरा काफी हद तक काम हो जाता है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

acne aur skin problems me DIP diet ko faydemand bataya ja raha hai
अदरक का इस्तेमाल करने से ओपन पोर्स में ऑयल और धूल मिट्टी को एकत्रित होने से रोका जा सकता है, जिससे एक्ने की समस्या हल हो जाती है। चित्र : अडॉबीस्टॉक

3. स्किन कांप्लेक्शन और इलास्टिसिटी में सुधार करता है

त्वचा पर अदरक का टुकड़ा रब करने से त्वचा की रंगत में सुधार होता है, और स्क्रीन इलास्टिसिटी भी बेहतर होती है। इस प्रकार आपकी त्वचा पर उम्र से पहले रिंकल और फाइन लाइन जैसे एजिंग के निशान नजर नहीं आते। इससे आपकी त्वचा लंबे समय तक अधिक यंग और ग्लोइंग दिखाई देती है।

4. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है

रिसर्चगेट द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार इस सुपरफूड में एंटीऑक्सीडेंट की महत्वपूर्ण गुणवत्ता पाई जाती है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स के कारण शरीर में बनने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव से प्रोटेक्ट करते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस त्वचा को बुरी तरह से डैमेज कर सकता है, और प्रीमेच्योर एजिंग का कारण बनता है। यदि आप प्रॉब्लम फ्री स्किन चाहती हैं, तो नियमित रूप से अपनी त्वचा पर अदरक के टुकड़े को रब करें।

5. कोमल एक्सफोलिएशन प्रदान करता है

अदरक का उपयोग त्वचा पर जमे डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करता है। इस प्रकार त्वचा की रंगत में सुधार होता है, और आपकी त्वचा अधिक चमकदार नजर आती है। ये पोर्स में जमी गंदगी और डेड स्किन सेल्स को भी रिमूव करता है।

Skin
त्वचा में जोड़े प्राकृतिक ग्लो । चित्र : अडॉबीस्टॉक

6. एक्ने ब्रेकआउट को हिल करता है

त्वचा पर अदरक रब करने के अपने लाभ हैं, इसकी एंटीसेप्टिक गुणवत्ता एक्ने का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को मारने, पोर्स को खोलने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस प्रकार इसे एक्ने और दाग-धब्बों को कम करने के लिए एक संभावित प्राकृतिक उपचार के रूप में जाना जाता है।

जानिए कैसे करना है इसे त्वचा पर इस्तेमाल

अदरक का एक टुकड़ा लें, उसे बीच से काट लें। अब जिस तरफ से अदरक के अंदर का भाग नजर आ रहा हो, उसे अपनी त्वचा पर रब करें। बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में तीन से चार बार ऐसा जरूर करें। वहीं किसी तरह के साइड इफेक्ट से बचने के लिए पहले इसे अपने हाथ पर रब करके देखें, की कहीं किसी तरह का रिएक्शन तो नहीं हो रहा।

यह भी पढ़ें : गर्मी और पसीना बालों में बदबू पैदा कर सकता है, जानिए इससे कैसे बचना है

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख