हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन चमकदार दिखे। उसकी स्किन पर किसी प्रकार के दाग-धब्बे नहीं हों। बढ़िया त्वचा देखभाल और स्वस्थ जीवनशैली स्किन की प्राकृतिक उम्र बढ़ने में देरी करने और विभिन्न त्वचा समस्याओं को रोकने में मदद कर सकते हैं। दूसरी तरफ डीप स्किन केयर के लिए हर किसी के पास समय भी नहीं होता है। इसलिए वे स्किन ट्रीटमेंट की तरफ रुख करते हैं। इन दिनों ग्लूटाथियोन स्किन ट्रीटमेंट ट्रेंड में है। एक्सपर्ट बताते हैं कि ग्लूटाथियोन स्किन ट्रीटमेंट दाग-धब्बों से मुक्त कर स्किन को चमकदार बनाती है। आइये विशेषज्ञ से इस ट्रीटमेंट (Glutathione treatment for Skin) के बारे में जानते हैं।
ग्लूटाथियोन मानव शरीर में प्रोडयूस होता है। यह सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट में से एक है। यह मुख्य रूप से तीन अमीनो एसिड से बना है: ग्लूटामाइन, ग्लाइसिन और सिस्टीन। ग्लूटाथियोन शरीर में ऊतक निर्माण और मरम्मत करने, शरीर में आवश्यक केमिकल और प्रोटीन बनाने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर तरीके से काम करने में प्रमुख भूमिका निभाता है। यह मेलेनिन उत्पादन को नियंत्रित करके स्किन कलर को हल्का करने में भी मदद करता है।
डर्मेटोलोजिस्ट डॉ. रश्मि शेट्टी अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट में बताती हैं, ‘ग्लूटाथियोन कोशिका को मुक्त कणों से होने वाली क्षति से बचाता है। यह प्रतिरक्षा तंत्र, हार्मोन लेवल, माइटोकॉन्ड्रियल वर्क और अन्य सेलुलर कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। ग्लूटाथियोन दो सेलुलर प्रक्रियाओं में इंटरवेन करके स्किन की रंगत को हल्का करने में मदद कर सकता है। यह टायरोसिनेस एंजाइम से बंधता है जो मेलेनिन पिगमेंट के उत्पादन के लिए ज़िम्मेदार है।
यह स्किन को कलर प्रदान करता है। टायरोसिनेस के साथ जुड़कर, ग्लूटाथियोन एंजाइमी पाथवेज को मेलेनिन के उत्पादन से रोकने में मदद करता है। ग्लूटाथियोन शरीर में मुक्त कणों को कम करके टायरोसिनेस की सक्रियता को रोकता है, जो मेलेनिन उत्पादन में वृद्धि का कारण बन सकते हैं।’
डॉ. रश्मि शेट्टी इस बात को लेकर चेताती हैं कि यदि कोई व्यक्ति ग्लूटाथियोन खुद को गोरा करने के लिए लेता है, तो यह संभव नहीं है। यह स्किन के टेक्सचर के अनुरूप कार्य करता है। उनमें मौजूद दोषों को खत्म करता है और स्किन को चमकदार बनाता है। ओरल वेज में ग्लूटाथियोन को लिया जा सकता है। यह पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी तरीका है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि ग्लूटाथियोन को गैस्ट्रोइंटेसटिनल ट्रैक्ट पर्याप्त रूप से अवशोषित नहीं कर पाते हैं। इसलिए इसे ओरली लेना प्रभावी नहीं माना जाता है। स्किन ट्रीटमेंट के लिए ग्लूटाथियोन इंजेक्शन के रूप में लिया जाता है।
डॉ. रश्मि शेट्टी के अनुसार, ग्लूटाथियोन ओरल सप्लीमेंट के विपरीत ग्लूटाथियोन इन्फ्यूजन शरीर में ग्लूटाथियोन के स्तर को तुरंत बढ़ा देता है। इससे यह अधिक प्रभावी हो जाता है और तेजी से परिणाम देता है। यह सूजन रोधी भी हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करते हैं। यह शरीर को डीटोक्स (Glutathione for Detoxification) करने में भी मदद करता है।
1 ग्लूटाथियोन स्किन कलर हल्का करता है।
2 यदि स्किन पर काले धब्बे हैं, तो यह उन्हें कम करने में मदद करता है।
3 एक्ने और पिम्पल्स के निशान को (Glutathione for Acne and Pimples) रोकने या हटाने में मदद करता है।
4 यह शक्तिशाली एंटी-एजिंग और एंटी-रिंकल (Anti Aging and Anti Wrinkle Agent Glutathione) प्रभाव वाला होता है।
5 ग्लूटाथियोन के इंजेक्शन से स्किन चिकनी और अधिक चमकदार होती है।
6 स्किन के घावों और दाग-धब्बों की उपचार प्रक्रिया में भी मदद करता है।
7 यह स्किन को पोषण देता है। यह समग्र स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है।
यह भी पढ़ें :- Skin glow : क्या आपकी त्वचा भी समय के साथ चमक खाेने लगी है, तो जानिए इसका कारण और बचाव के उपाय