scorecardresearch

Onion Oil : प्याज का तेल बालों को जड़ से मजबूत बनाता है, जानें इसे बालों में कैसे और कब लगाना है

प्याज का तेल हर प्रकार के इन्फेक्शन को दूर कर बालों को झड़ने से बचाता है। यह बालों को असमय सफेद नहीं होने देता है और जड़ से मजबूत बनाता है। कैसे और कब लगायें बालों में प्याज का तेल?
Published On: 30 Mar 2023, 07:04 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
how to use onion oil
प्याज में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो बालों को झड़ने से रोककर स्कैल्प के पीएच को मेंटेन रखने में मदद करता है। चित्र : शटरस्टॉक

बैक्टीरियल या फंगल इन्फेक्शन की वजह से स्कैल्प में इन्फेक्शन हो जाते हैं। इसके कारण बालों का टूटना-झड़ना शुरू हो जाता है। बालों की थिकनेस कम हो जाती है और हेयर ग्रोथ भी रूक जाती है। आयुर्वेद मानता है कि प्याज के तेल औषधीय गुणों वाले होते हैं, जो हेयर हेल्थ पर बढ़िया प्रभाव डालते हैं। इससे बालों में मौजूद इन्फेक्शन खत्म होते हैं। बालों की ग्रोथ बढ़िया (Onion Oil for hair growth) होती है। इस बारे में जानते हैं शोध और एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

असमय बालों को सफेद होने से बचाकर जड़ से मजबूत बनाता है (Onion Oil)

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. नीतू भट्ट के अनुसार, प्याज (Allium cepa ) के तेल (Onion Oil) एंटी बैक्टीरियल, एंटीडर्माटोफाइटिक, एंटी फंगल और एंटीटॉक्सिजेनिक गुणों वाली होती है। यदि बालों पर प्याज का तेल लगाया जाए, तो बालों के झड़ने का इलाज हो सकता है। इससे न सिर्फ बालों का विकास सही तरीके से हो पायेगा, बल्कि समय से पहले सफेद होने से रोकने में भी मदद करेगा। यह एंटी-डैंड्रफ एजेंट होने के साथ-साथ बालों में चमक भी लाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर प्याज का तेल (Onion Oil Nutrients)

प्याज का तेल प्याज से निकाला जाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स होते हैं। यह सल्फर और पोटैशियम से भरपूर होता है। यह स्कैल्प और बालों को संपूर्ण पोषण देता है। यह दोमुंहे बालों की समस्या को खत्म करने में मदद करता है। यह स्कैल्प और बालों की जड़ों के पीएच (PH Balance) को बनाए रखने में मदद करता है। इससे हेयर फालिकल के विकास में मदद मिलती है।

Onion ke fayade
प्याज  का तेल स्कैल्प और बालों की जड़ों के पीएच को बनाए रखने में मदद करता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

कैसे हेयर ग्रोथ में मिलती है मदद (Onion Oil for hair growth)

माइक्रोबायोलॉजिकल रिसर्च जर्नल के अनुसार, एंटी फंगल गुणों वाले प्याज में सल्फर भरपूर होता है। यह बालों के झड़ने को रोकता है। प्याज के तेल में प्रोटीन, खासकर केराटिन भी भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहता है। यह स्कैल्प को पर्याप्त पोषक तत्व प्रदान कर हेयर ग्रोथ में मदद करता है।यह कोलेजन उत्पादन को भी बढ़ा सकता है। कोलेजन स्वस्थ स्किन सेल्स और हेयर ग्रोथ में मदद करता है। प्याज के तेल में क्वेरसेटिन पाया जाता है। यह एक फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सीडेंट है, जो प्याज में बहुत अधिक होता है। यह शक्तिशाली एंटी इन्फ्लामेटरी एजेंट होता है, जो हर प्रकार के संक्रमण को दूर कर बालों को मजबूती देता है।

प्याज के तेल को कैसे लगायें (How to apply Onion Oil)

डॉ. नीतू के अनुसार, उंगलियों के पोरों की मदद से प्याज के तेल से स्कैल्प और बालों की जड़ों में मालिश की जा सकती है। धीरे-धीरे कम से कम 5-7 मिनट के लिए मालिश करें। इसे 30 मिनट के लिए लगा हुआ छोड़ दें। बाद में हर्बल शैम्पू से इसे धो लें। इसे हफ्ते में 1-2 बार लगाना ही सही होता है

प्‍याज का रस हेयर फॉल को कंट्रोल करता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
प्‍उंगलियों के पोरों की मदद से प्याज के तेल से स्कैल्प और बालों की जड़ों में मालिश की जा सकती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

इससे तनाव दूर होने के साथ-साथ स्कैल्प और बालों में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। ओनियन आयल को बादाम तेल या ऑलिव आयल में भी मिलाकर लगाया जा सकता है

रोज नहीं लगा सकती हैं प्याज का तेल (Don’t apply Onion Oil Daily) 

डॉ. नीतू के अनुसार, प्याज के तेल का बालों पर रोजाना इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। प्याज में सल्फर होने के कारण स्कैल्प में जलन और खुजली भी पैदा हो सकती है। बालों को साफ़ करने से पहले सप्ताह में 1-2 बार इसका प्रयोग करना सही रहता है। इसे रात भर लगा कर भी सोया नहीं जा सकता है। इससे खुजली या एलर्जी होने की संभावना अधिक होती है। पोषक तत्वों के अधिकतम अवशोषण को सुनिश्चित करने के लिए नहाने से आधा या 45 मिनट पहले प्याज के तेल को लगाना सही रहता है। प्याज के तेल की गंध भी कसैली होती है। ऐसी स्थिति में इसे देर तक लगाये रखना संभव नहीं हो सकता है।

यह भी पढ़ें :-Platelet-Rich Plasma Therapy : हेयर लॉस का एक प्रभावी समाधान है पीआरपी थेरेपी, जानिए इसके बारे में सब कुछ

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख