scorecardresearch

खुशखबरी! हां ये सच है, कैस्टर ऑयल स्ट्रेच मार्क्स को भी कर सकता है गायब

अरण्डी के तेल यानी कैस्टर ऑयल को आपने बालों में तो आपने ज़रूर लगाया होगा, लेकिन क्या आप जानती हैं कैस्टर ऑयल आपके और भी बहुत से काम आ सकता है।
Updated On: 10 Dec 2020, 11:28 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Apne stretch mark se naa sharmaye
अपने स्ट्रेच मार्क से ना शरमाये। चित्र: शटरस्‍टॉक

एक्ने और ड्राई स्किन की तरह स्ट्रेच मार्क्स भी हर लड़की के लिए नाईटमेयर के समान होते हैं। वेट लॉस या गेन, वेट ट्रेनिंग और सबसे बड़ा कारण प्रेग्नेंसी! स्ट्रेच मार्क्स आते जितनी आसानी से हैं जाने में उतना ही रुलाते भी हैं।

काया स्किनकेयर लिमिटेड के हेड सुशांत शेट्टी बताते हैं,”स्ट्रेच मार्क्स आपकी स्किन के बहुत ज्यादा स्ट्रेच होने पर पड़ते हैं, देखने में यह लंबी लकीर जैसे निशान होते हैं, जो स्किन के इलास्टिक फाइबर्स में ब्रेक के कारण नज़र आने लगते हैं।”

वैसे तो स्ट्रेच मार्क्स सभी के हो सकते हैं, पर महिलाओं में ये ज्यादा देखे जाते हैं। थाइज़, कमर, पेट और कंधों पर हमें अक्सर स्ट्रेच मार्क्स नज़र आते हैं। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ साइंस एंड रिसर्च में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार कैस्टर ऑयल स्ट्रेच मार्क्स खत्म करने का एक कारगर उपाय है।

जानिए कैसे आपके स्ट्रेच मार्क्स कम करता है कैस्टर ऑयल

प्रेगनेंसी के कारण होने वाले स्‍ट्रैच मार्क्‍स को रोकने में कैस्‍टर ऑयल फायदेमंद साबित हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक• कैस्टर ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ता है। स्ट्रेच मार्क्स नज़र आने का एक कारण फ्री रेडिकल भी होता है। कैस्टर ऑयल से मसाज करने से आप स्ट्रेच मार्क्स होने से रोक सकते हैं।

• कैस्टर ऑयल स्किन को मॉइस्चराइज़ करता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ साइंस एंड रिसर्च के अनुसार कैस्टर ऑयल में मोनोसैचुरेटेड फैट मौजूद होता है जो स्किन को हाइड्रेट करता है और ड्राई होने से बचाता है।

• कैस्टर ऑयल से मसाज करने से स्किन की इलास्टिसिटी को भी बढ़ाया जा सकता है। अगर आप प्रेगनेंट हैं तो शुरुआत से ही कैस्टर ऑयल से मसाज करने से स्ट्रेच मार्क्स को घटाया जा सकता है।

कॅस्टर ऑयल को अपने ब्यूटी रिजिम में शामिल करें, निसंदेह आपको पछतावा नहीं होगा! चित्र : शटरस्टॉक

• इतना ही नहीं, नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन के अनुसार कैस्टर ऑयल स्किन सेल्स की ग्रोथ में मदद करता है और स्कार्स को हील करता है।

अगर आपके स्ट्रेच मार्क्स पहले से हैं तो उन्हें कम करने में भी कैस्टर ऑयल मददगार होता है। डॉ शेट्टी हर दिन सुबह और रात को सोने से पहले कैस्टर ऑयल से स्किन को मसाज करने की सलाह देते हैं। हल्के हाथों से इसे एफक्टेड एरिया पर मसाज करें और कुछ घण्टों के बाद धो लें।

इस तेल के रेगुलर इस्तेमाल से आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकती हैं। इतना ही नहीं आपकी स्किन हमेशा मॉइस्चराइज और खूबसूरत रहेगी।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख