सुंदर दिखना सिर्फ किसी डेट या खास आयोजन के लिए ही जरूरी नहीं है। कभी-कभी आप अपने लिए भी सुंदर दिखना चाहती हैं। और ये आपका अधिकार है, जिसमें हम आपके साथ हैं। जब सुंदर चेहरे की बात आती है, तो होंठों पर सबसे पहले नजर जाती है। किम कारदाशियां और बिपाशा बसु जैसे भरे हुए होंठों का अपना आकर्षण है। अगर आप भी अपने होंठों में सुधार लाना चाहती हैं, तो लिप फिलर (Lip filler) तकनीक आप ही के लिए है। पर इसके लिए जाने से पहले आपको इसके बारे में सब कुछ जान लेना जरूरी है।
होंठों की कामुकता बढ़ाने या उन्हें सेक्सी दिखाने से कहीं बढ़कर है लिप फिलर्स (Lip fillers)। ये उम्र के साथ होंठों के आसपास उभर आने वाली महीन रेखाओं को ढकने का काम भी कर सकता है।
इसके अलावा अगर आपको लगता है कि आपके होंठ एक परफेक्ट बो नहीं बना रहे हैं, तो भी आप लिप फिलर्स को चुन सकती हैं। इस बारे में और विस्तार से जानने के लिए हमने संस्थापक एवं चीफ प्रमोटर, सीपीएलएसएस (Cosmetic Plastic Surgery And Laser Super-Specialties), डीएचवी (Desai Hospitals Ventures LLP), डीएचपीएल (Desai Hospital Pvt. Ltd) डॉ. विरल देसाई से बात की।
डॉ. विरल कहते हैं, “कई प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जनों का अधिकांश समय मरीजों के जरूरत से ज्यादा भरे होंठ (Overfilled lips) और उनकी गलत सोच को ठीक करने में लग रहा है। यह सच है कि होंठ को मोटा बनाने के लिए लिप फिलर्स बहुत आम हो गया है, पर उनकी पहचान सिर्फ इतनी नहीं है। उनके अन्य लाभों के बारे में लोगों को पता ही नहीं है।”
हालांकि नेचुरल होना हमेशा अच्छा होता है। पर जब आप अपने होंठों पर काम करना चाहती हैं, तो आपको ये जान लेना चाहिए कि इसके लिए किन सामग्रियाें का इस्तेमाल किया जाता है। डॉ विरल कहते हैं,
आम तौर पर होंठों पर इस्तेमाल होने वाले फिलर्स हाइलूरोनिक एसिड होते हैं। जो होंठों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते।
1. हयालूरोनिक एसिड – हयालूरोनिक एसिड आपके शरीर में स्वाभाविक रूप से मौजूद होता है, जो किसी भी तरह के साइड इफेक्ट या एलर्जी का कारण नहीं बनता।
2. कोलेजन: कोलेजन त्वचा में प्राकृतिक रूप से मौजूद होता है, इससे कोई प्रतिक्रिया या दुष्प्रभाव नहीं होगा।
3. स्थायी सिलिकॉन फिलर्स: ये कृत्रिम सिलिकॉन फिलर्स हैं, जो साइड इफेक्ट या प्रतिक्रियाओं का कारण बन सकते हैं। लेकिन, अगर कोई समस्या आती है, तो इन फिलर्स को आसानी से हटाया जा सकता है।
4. फैट ट्रांसफर लिप इंजेक्शन: इन फिलर्स में फैट शामिल होता है, जिसे मरीज के शरीर से ही लिया और प्रोसेस किया जाता है। वसा रोगी से ही प्राप्त की जाती है, इस प्रकार कोई दुष्प्रभाव या प्रतिक्रिया नहीं होगी।
तो अब उन कारणों के बारे में जानिए जिनके लिए ज्यादातर महिलाएं लिप फिलर्स का चुनाव करती हैं
हर चेहरे पर कुछ विषमताएं होती हैं। असमान होंठ भी इनमें से एक है। इनमें स्पष्टता नहीं होती। अनुपातहीन होंठ एक समस्या हो सकती है। इसकी वजह से व्यक्ति का आत्मविश्वास प्रभावित हो सकता है।
आम तौर पर, ज्यादातर लोगों में ऊपरी होंठ निचले होंठ से छोटा होता है। कुछ लोगों में ऊपरी और निचले होंठ लगभग समान होते हैं। जब बात विषम होंठों की समस्या दूर करने की आती है तो प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जन हमेशा मरीजों की इच्छाओं को ध्यान में रखते हैं।
लिप फिलर उन महिलाओं के लिए अविश्वसनीय उपचार है, जिनमें उम्र बढ़ने के लक्षण दिखना शुरू हुए हैं। आमतौर पर 50 साल या उससे अधिक आयु के बाद। विभिन्न अध्ययनों से पता चला है कि होंठों का पतला होना बढ़ती उम्र के नजर आने वाले लक्षणों में सबसे महत्वपूर्ण है। इस पर ही सबसे ज्यादा ध्यान जाता है।
कॉस्मेटिक सर्जन डॉ विरल देसाई का कहना है कि “कई लोग अपने मुंह के आसपास की फाइन लाइंस दूर करवाना पसंद करते हैं। अत्यधिक भरे हुए होंठों को लेकर स्टीरियोटाइप है, जिसे रोकने के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ओवरट्रीटमेंट से बचा जा सकता है। यह होठों को आकर्षक और फ्रेश लुक प्रदान करता है।”
ऐसे भी लोग होते हैं जिनके होंठों में विषमता नहीं हो सकती, पर उनके होंठ कमजोर माने जाते हैं। ऐसे लोगों में आसपास की त्वचा के साथ बॉर्डर या लिप लाइन चलती है। सौभाग्य से, प्राकृतिक लिप लाइन को बेहतर बनाने और क्यूपिड्स बो को स्पष्ट करने के लिए रणनीतिक रूप से फिलर्स जोड़कर नया आयाम दिया जा सकता है।
ये लोग अपने होठों के आकार को बदलना चाहते हैं या और स्पष्ट करना चाहते हैं। वे अपने क्यूपिड्स बो को स्पष्ट करते हुए खुद को आकर्षक बनाने वाले और पाउटियर होंठ चाहते हैं।
कम उम्र की महिलाएं अधिक भरे हुए होंठ चाहती हैं, जबकि बड़ी उम्र की महिलाएं अधिक तरोताजा दिखना चाहती हैं। इस वजह से कोई विशेष आयु वर्ग नहीं है, जिन्हें फिलर्स का ज्यादा इच्छुक कहा जा सके। युवतियों को अधिक फुलनेस चाहिए। वे अपने होंठों को अधिक मोटा दिखाना चाहती हैं। वहीं, बड़ी उम्र की महिलाएं ताजगी वाला लुक प्राप्त करना चाहती हैं।
वॉल्यूम भरने और होठों को मोटा करने के लिए, एक मोटे फिलर का उपयोग किया जाता है। इसे थोड़ा गहरा इंजेक्ट किया जा सकता है। यह ध्यान में रखते हुए कि होंठ फिलर्स को हमेशा व्यक्ति की शारीरिक रचना, इच्छाओं और लक्ष्यों के लिए अनुकूल होना चाहिए।
डॉ विरल सुझाव देते हैं कि, “लिप फिलर के लिए केवल बोर्ड-प्रमाणित प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जन के पास ही जाना चाहिए। ये लोग इन कामों में प्रशिक्षित होते हैं। कई अलग-अलग प्रकार के फिलर्स के साथ काम कर चुके होते हैं। उन्हें पता होता है कि किस तरह की त्वचा के साथ कैसे काम करना है। वे इसमें शामिल सभी विभिन्न तत्वों से भी परिचित होते हैं। जबकि अन्य आपकी त्वचा और चेहरे के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं।”
यह भी पढ़ें – चुंबन के साथ-साथ अपनी ओरल हाइजीन का भी रखें ख्याल, एक्सपर्ट बता रहे हैं क्यों
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।