जानिए दो मुंहे बाल कैसे रोक देेते हैं आपके बालों की ग्रोथ, क्‍या हैं इससे बचने के उपाय 

आप कॉलेज गर्ल हो या वर्किंग वुमेन, दो मुंहे बालों से सभी परेशान हैं। ये दो मुंहे बाल न सिर्फ आपका लुक खराब करते हैं, बल्कि बालों की ग्रोथ भी रोक देते हैं। आइए जानते हैं कि क्‍या है इनका कारण। 
ज्यादा शैम्पू भी हो सकता है दो मुंहे बालों का कारण।चित्र- शटर स्टॉक।
प्रेरणा मिश्रा Updated: 10 Dec 2020, 10:56 am IST
  • 69

एक अच्छे लुक के लिए हेल्‍दी हेयर का होना बेहद आवश्यक है। पर जितने बाल, उतनी समस्‍याएं। इनमें सभी सबसे ज्‍यादा परेशान करने वाली समस्‍या है दो मुंहे बालों की समस्‍या। आइए जानते हैं कि ये क्‍यों होते हैं और इन्‍हें कैसे रोका जा सकता है। 

दो मुंहें बालों आखिर क्या है?

एक्सपर्ट डॉ. लता गंजी (PhD, Pharmaceutical Science) के अनुसार दो  मुंहे बाल तब होते है जब एक बाल में से ही दो या ज्‍यादा बाल नजर आने लगते हैं।  मेडिकली इसे ट्राइकोप्टिलोसिस कहा जाता है।

खराब बाल आपके लूक को खराब कर सकती है। चित्र: शटरस्टॉक

दो मुंहे बाल (Split end hair) कहीं भी हो सकते हैं, लेकिन बालों के नीचे यह आम हैं। बड़ी संख्या में स्प्लिट एंड्स ध्यान देने योग्य हैं। यदि आपने इसे अनदेखा किया, तो यह डैमेज हेयर का भी कारण बन सकते हैं। 

दो मुंहे बाल के पीछे के कारण क्या है?

अपने बालों का ख्याल आपको ही रखना होगा। इसीलिए आपको ध्यान देना होगा कि आखिर वे कौन से कारक हैं जो आपके बालो को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि जिसे आप स्टाइलिंग समझ रही हैं असल में वहीं दो मुंहे बालों के पीछे का कारण है। जी हां, बिल्कुल सही सोच रहीं हैं आप। 

हीटिंग टूल्‍स बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक
हीटिंग टूल्‍स बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

रीबॉन्डिंग आपके बालों की नमी छीन लेती है और आपके बालों को रूखा बना देती है। असल में यह कैमिकल युक्त रेमेडी होती है।

कभी-कभी गलत शैंपू या गलत तरीके से बालों को कंघी करना भी दो मुंहे बालों के लिए जिम्मेदार होता है।कुछ महिलाओं में यह एक अनुवांशिक समस्या भी होती है। 

दो मुंहे बाल को काटना क्यों जरूरी है?

दो मुंहे बाल आपके बालों की ग्रोथ रोकने के साथ ही उन्हें बेजान बना देते हैं।इसलिए दो मुंहे बालों को समय-समय पर कटवाना ही इसका उचित उपाय है।

इसके अलावा यहां कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी हैं जो बालों की नमी बनाए रखते हैं। जिससे वे रूखे, बेजान और दोमुंहे नहीं होते। 

दो मुंहे बालों से बचने के घरेलू उपाय

1.अंडे की जर्दी

अंडे की जर्दी में स्वस्थ बालों के लिए आवश्यक प्रोटीन होता है। जैतून के तेल के साथ अंडे की जर्दी का हेयर मास्क बनाएं, आधे घंटे के लिए लगाएं और नियमित शैम्पू से धो लें।

2.शहद

शहद नमी को लॉक करता है और इसे अपने बालों में सील करके एक ह्यूमेंक्टेंट के रूप में कार्य करता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
चाहते है दो मुंहे बालों से छुटकारा तो अपनाए हनी हेयर मास्क। चित्र: शटरस्टॉक

शहद, जैतून का तेल और दही के पैक का इस्तेमाल करें। बालों पर 30 लगे रहने के बाद इसे सादा पानी से धो लें। 

3.पपीता

पपीते में फोलिक एसिड होता है, जो आपकी स्कैल्प और बालों में रक्त संचार में सहायता प्रदान करता है। पपीते और दही को ब्लेंड करके अपने बालों पर लगाएं। 30 मिनट के बाद धो लें।

4.एलोवेरा

एलोवेरा नेचुरली मॉइस्चराइजिंग और एंटी-माइक्रोबियल है।

आपकी खूबसूरती के लिए एलोवेरा से बेहतर कुछ नहीं। चित्र: शटरस्‍टॉक
आपके बालों की खूबसूरती के लिए एलोवेरा से बेहतर कुछ नहीं। चित्र: शटरस्‍टॉक

बस अपने बालों पर इसके स्टेम काट कर जेल का उपयोग करें। आधे घंटे के बाद अपने बालों को शैम्पू करें।

 

  • 69
लेखक के बारे में

हेल्‍दी फूड, एक्‍सरसाइज और कविता - मेरे ये तीन दोस्‍त मुझे तनाव से बचाए रखते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख