मैंने घर पर यह हेयर सीरम बनाकर पाया झड़ते बालों से छुटकारा, जानिए कैसे बनाना है यह सीरम

बाजार में मौजूद हेयर सीरम सिर्फ केमिकल का भंडार होती हैं। इसलिए घर पर बनाएं कारगर और नेचुरल हेयर सीरम। हम बता रहे हैं DIY सीरम बनाने का तरीका।
ये सीरम आपके गालों को चमकदार बनाता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
ये सीरम आपके गालों को चमकदार बनाता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
  • 102

जब बात आती है हेयर प्रोब्लम्स की, बालों की टाइप या लंबाई से कोई फर्क नहीं पड़ता, सभी को बालों की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

हर व्यक्ति की समस्या अलग है, लेकिन एक चीज जो सब में समान है वह है बालों का झड़ना। बालों की सभी समस्या जैसे फ्रिज, डैमेज और मौसम के प्रभाव को कम करने का एक ही तरीका होता है, बालों को पोषण दें। पोषण कैसे देना है, यह हम बताते हैं।

हेयर सीरम बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं क्योंकि ये बालों में गहराई तक जाकर बालों और स्कैल्प दोनों को पोषण देती हैं। लेकिन बाजार में जो सीरम उपलब्ध हैं, वे केवल केमिकल का भंडार हैं।

अपने लिए सही सीरम खोजना मेरे लिए मुश्किल काम था

जब मैं अपने बालों के लिए बेस्ट सीरम ढूंढने चली तो पता चला कि सभी ब्रैंड्स सीरम के नाम पर केमिकल ही बेच रहे थे। ये केमिकल बालों की फ्रिज कम करते हैं, लेकिन बालों को पोषण देकर नहीं उन्हें ऑयली बनाकर। तब मैंने तय किया कि घर पर ही प्राकृतिक सीरम बनाउंगी।

बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

अपने बालों की जरूरत और टाइप के अनुसार आप अपने लिए बेस्ट सीरम खुद बना सकती हैं, यह सम्भव भी है और ज्यादा फायदेमंद भी। आप अपने बालों की जरूरत और समस्या के अनुसार इंग्रेडिएंट्स चुन सकती हैं।

जानिए कैसे बनानी है यह सीरम

आपको चाहिए दो आंवला, नारियल तेल और अरण्डी का तेल। आंवला को कद्दूकस करके नारियल तेल में मिलाएं। अरण्डी का तेल नारियल तेल का चौथाई भाग होना चाहिए, यानी अगर आप 4 चम्मच नारियल तेल इस्तेमाल कर रही हैं तो एक चम्मच अरण्डी का तेल इस्तेमाल करें। इस मिक्सचर को धीमी आंच पर खौलाएं और हल्का ठंडा होने के बाद छान लें। इसे बोतल में पलट लें और आपका सीरम तैयार है।

मैंने यह तीन चीजें चुनी क्योंकि मुझे बालों का झड़ना रोकना था और सिरों पर रूखे बालों को खत्म करना था।

आपके बालों से जुड़ी जितनी भी समस्‍याएं हैं, आंवला उनका उपचार कर सकता है। चित्र : शटरस्‍टॉक

आंवला बालों के लिए बहुत फायदेमंद है, यह तो आप जानते ही हैं। आंवला में विटामिन सी होता है और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं। यह बालों को झड़ने से रोकता है और लम्बे समय तक काला रखता है। नारियल तेल बालों को नमी देता है और रूखापन खत्म करता है। अरण्डी का तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाता है जिससे बाल घने होते हैं।

इस्तेमाल का तरीका

मैंने इस सीरम को एक महीने तक हर बार बाल धोने के बाद इस्तेमाल किया है, और मैं परिणामों से काफी संतुष्ट हूं। बाल धोने के बाद थोड़ा सा सीरम हाथों में मलें और बालों में लगा लें। इस सीरम को लगाने से मेरे बाल ज्यादा मुलायम हुए हैं और बालों के गिरने में भी फर्क आया है।
नियमित इस्तेमाल के बाद मेरे बाल कम उलझने लगे और कंघी करना आसान हो गया। इसके साथ ही कंघी में अब बाल भी नहीं दिखते। और सिरों पर रूखापन भी कम हुआ है।

मैंने यह जाना है कि खुद बनाया सीरम बालों के लिए सबसे अच्छा होता है। मैं इस सीरम को आगे भी इस्तेमाल करने वाली हूं। आप अपनी समस्या और जरूरत के हिसाब से सीरम में बदलाव कर सकती हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

  • 102
अगला लेख