हेयर फॉल से निजात दिला सकता है ‘फ्लॉवर ऑफ यूथ’, इस तरह तैयार करें गुड़हल का तेल

हमारे बाल हमारे सर का ताज होते हैं, इसीलिए इनका खास ख्‍याल रखा जाना चाहिए। हम बता रहे हैं आपको हर हेयर प्रोब्लम का रामबाण इलाज।
Skin care ke liye malaai face mask
गुड़हल के फूल के इस्तेमाल से चेहरे पर निखार आ सकता है। चित्र शटरस्टॉक
विदुषी शुक्‍ला Updated: 10 Dec 2020, 11:23 am IST
  • 74

आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में हम खुद की केयर करना भूल ही जाते हैं। ऊपर से लॉकडाउन ने हमारी ज़िंदगी मे तनाव एड कर दिया है। और यह तो आप जानती ही होंगी कि तनाव बालों का सबसे बड़ा दुश्मन है। ऐसे में आपके बालों को ख़ास केयर की ज़रूरत है, जिसके लिए बेस्ट है गुड़हल।
गुड़हल यानी हिबिस्कस के अनेक ब्यूटी बेनेफिट्स हैं। यही कारण है इसे फ्लॉवर ऑफ़ यूथ भी कहा जाता है।
जर्नल ऑफ़ फार्माकोलोजी के 2003 के एक रिसर्च में पाया गया कि गुड़हल में एमिनो एसिड होते हैं जो केराटिन प्रोडक्शन में सहायक होते हैं। केराटिन वह प्रोटीन है जिससे हमारे बाल बने होते हैं। इसके साथ ही गुड़हल में विटामिन सी भी होता है जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

जो लोग नियमित रूप से गुड़हल से के तेल मालिश करते हैं, उनके बाल नही झड़ते।  चित्र- शटरस्टॉक

गुड़हल का तेल

स्किन के लिए तो गुड़हल के फूलों का पेस्ट या पाउडर फेस मास्क की तरह उपयोग होता है, लेकिन बालों के लिए पाउडर या पेस्ट के बजाय तेल का प्रयोग किया जाना चाहिए। इसका कारण है तेल स्कैल्प द्वारा अच्छे से अब्सॉर्ब होता है। साथ ही मसाज करने पर स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है।

कैसे बनायें गुड़हल का तेल?

गुड़हल का तेल बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको चाहिए 8 चम्मच नारियल तेल, 2 चम्मच बादाम तेल और 2 चम्मच अरंडी का तेल। अरंडी के तेल की जगह जैतून या कलौंजी का तेल भी उपयोग कर सकती हैं। इस तेल में 8 से 12 गुड़हल के फूल डालें और इसे 5 मिनट तक गर्म करें। गर्म करने के लिए तेल को सीधे आंच पर रखने के बजाय पानी में गर्म करें। इस तेल को कम से कम आठ घण्टे ऐसे ही ढक कर रख दें। अब इस तेल को छान कर एक शीशी में कर लें।

इसे फ़्रिज में 20 दिन तक स्टोर कर सकती हैं। हर बार इस्तेमाल से पहले तेल को एक मिनट के लिए माइक्रोवेव कर लें। इस गुनगुने तेल से हफ्ते में तीन बार मसाज करें।
बेस्ट रिज़ल्ट के लिए तेल लगाने के एक घंटा बाद और शैम्पू करने से आधा घंटा पहले बालों को स्टीम दें।

बालों की हर समस्या के लिए रामबाण है गुड़हल। चित्र सौजन्य: शटरस्टॉक

इस तेल के इस्तेमाल से आपको महीने भर में फर्क नज़र आएगा। हिबिस्कस बालों की ग्रोथ में सहायक है, बालों का झड़ना कम करता है और बालों को लम्बे समय तक काला रखता है। तो आप इंतज़ार किस बात का कर रही हैं, अपने गार्डन में लगे गुड़हल का फूल इस्तेमाल करना शुरू कर दें, तरीका तो हमने आपको बता ही दिया है।

  • 74
लेखक के बारे में

पहला प्‍यार प्रकृति और दूसरा मिठास। संबंधों में मिठास हो तो वे और सुंदर होते हैं। डायबिटीज और तनाव दोनों पास नहीं आते। ...और पढ़ें

अगला लेख