जेड रोलर या गुआ शा स्टोन, फेस लिफ्ट के लिए जानिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद

ब्यूटी जगत में ये दो उपकरण– जेड रोलर (jade roller) और गुआ शा स्टोन (gua sha stone) की चर्चा काफी तेजी से हो रही है। अगर आप भी इनका इस्तेमाल करने का मन बना रहीं हैं, तो जानिए इसके जादुई फायदे।
Aapke skin ko natural lift aur elasticity deta hai yeh beauty equipment
आपके चेहरे को प्राकृतिक लिफ्ट और लोच देते है ये ब्यूटी उपकरण। चित्र:शटरस्टॉक
अदिति तिवारी Updated: 29 Oct 2023, 19:36 pm IST
  • 110

क्या आपने कभी सोचा है कि जेड रोलिंग या गुआ शा आपके चेहरे को एक प्राकृतिक लिफ्ट दे सकता है? यह दोनों ब्यूटी इक्विपमेंट्स त्वचा पर अपने सकारात्मक प्रभावों के लिए प्रख्यात है। लेकिन सवाल यह है कि ये कैसे आपके चेहरे को आवश्यक निखार और सही शेप देने में मदद करते हैं? या क्या ये वास्तव में काम करते हैं?

अगर आप जल्द ही इस उपकरण का इस्तेमाल करने जा रहीं हैं, तो इससे जुड़े सवालों का जवाब जानना जरूरी है। साथ ही जानिए इनके उपयोग करने का तरीका और उनके द्वारा प्रदान किए जाने वाले अद्भुत लाभ।

क्या होता है जेड रोलर और गुआ शा स्टोन? (What is Jade Roller and Gua Sha Stone?) 

इस उपकरण का उपयोग हजारों वर्षों से पारंपरिक चीनी चिकित्सा में किया जाता है। साथ ही यह  चेहरे को समोच्च करने जैसे कॉस्मेटिक लाभों के लिए जाना जाता है। यह आपके चेहरे के तनाव को दूर रखने, आंखों की सूजन को कम करने, स्किन सेल्स को आराम करने और पूरे चेहरे के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करता है।

Yeh aapke face ko achi tarah massage karta hai
यह आपके चेहरे को अच्छी तरह मसाज करता है। चित्र: शटरस्टॉक

ये ब्यूटी इक्विपमेंट आपकी त्वचा पर मालिश और कोमल दबाव का उपयोग करके तनाव को दूर करता है। यह स्किन सेल्स के नीचे रक्त प्रवाह को बढ़ावा देता है जिससे आप प्राकृतिक रूप से निखर जाते हैं। ये आमतौर पर क्वार्ट्ज, जेड स्टोन या हड्डी से बने होते हैं, ऐसी सामग्री जो त्वचा के प्रति ठंडी और चिकनी होती है।

भले ही गुआ शा स्टोन का उपयोग सदियों से किया जा रहा है, जेड रोलर एक आधुनिक फेस लिफ्टिंग डिवाइस है जो बिना अधिक अभ्यास के बहुत ही सुलभ और उपयोग में आसान है। आप इसका उपयोग तुरंत कर सकते हैं। बस इस नेचुरल फेस लिफ्ट टूल को चेहरे के उस क्षेत्र में ले जाएं, जहां आपको मालिश करनी है।

गुआ शा स्टोन vs जेड रोलर (Gua Sha Stone vs Jade Roller) 

क्या आप इस दुविधा में हैं कि दोनो में से कौन-सा उपकरण आपकी त्वचा के लिए अधिक फायदेमंद है? अगर ये सवाल आपके मन में है, तो हम दोनों के बीच की समानता और अंतर की बात कर रहें हैं।

जेड रोलर और गुआ शा स्टोन के बीच चुनाव का निर्णय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। भले ही ये दोनो ब्यूटी इक्विपमेंट इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंडिंग हैं, इनकी मूल उत्पत्ति सदियों पुरानी है। डर्मेटोलॉजिस्ट इन उपकरणों के त्वचा लाभ का दावा करते हैं। जेड रोलर और गुआ शा टूल के बीच मुख्य अंतर यह है कि जेड रोलिंग मुख्य रूप लिम्फेटिक मसाज के लिए उपयोग किया जाता। वहीं गुआ शा फेशियल रिलीज मालिश के लिए इस्तेमाल होता है।

ये आसन तुलना आपको सही मसाज टूल का चयन करने में मदद करेगी

  1. दोनों ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं। (Improves blood circulation)
  2. यह स्किन सेल्स को स्वस्थ बनाते हैं और एजिंग साइन से लड़ते हैं। (Reduces aging signs)
  3. रोलर में जेड स्टोन का इस्तेमाल उनके एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों के कारण किया जाता है। (Has anti inflammatory properties)
  4. गुआ शा के लिए, क्वार्ट्ज या जेड पत्थर चुनें।
  5. इसके विपरीत जेड रोलर्स एक ही आकार में आते हैं।
  6. जेड रोलर सूजन और महीन रेखाओं को कम करने के लिए अच्छा काम करता है।
  7. वहीं गुआ शा गहरी झुर्रियों, जबड़े और गर्दन के तनाव को दूर करने में कारगर है। (Reduces wrinkles and stress)
  8. ध्यान रहे कि पत्थर टूटा न हो और चिकना हो।
Jade roller aapki skin ko cool kar sakte hai
जेड रोलर आपकी स्किन को कूल कर सकते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

गुआ शा स्टोन अलग अलग किनारों के साथ डिजाइन किया जाता है ताकि यह चेहरे को चारो तरफ से टोन कर सके। वहीं जेड रोलर में यह तकनीक मौजूद नहीं है। इसलिए इनका उपयोग अलग तरीके से किया जाता है।

गुआ शा को और तकनीक की आवश्यकता है। इसका रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन यह जरूरी नहीं है। इसलिए लेडीज, अगर आप पहली बार इन फेस मसाज टूल का उपयोग कर रहीं हैं, तो जेड रोलर एक आसान विकल्प है।

अगर आप भी इसका इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो जानिए इसका सही तरीका (How to use Gua Sha Stone and Jade Roller?)

गुआ शा के लिए, इसे सपाट इस्तेमाल करें, किनारों का नहीं। इसे अपनी गर्दन के पीछे से शुरू करें और फिर ऊपर की ओर बढ़ें। यह मूवमेंट 3-5 बार दोहराएं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

जेड रोलर के लिए, अपने जॉलाइन पर आगे पीछे रोल करें। ठुड्ढी के केंद्र से लेकर अपने कान तक ले जाएं। रोलर के छोटे सिरे से अपने आंखों के नीचे मसाज करें और फिर बड़े सिरे से अपने माथे पर रोल करें।

Gua sha ki madad se apne face ko de natural glow
गुआ शा की मदद से चेहरे को दें प्राकृतिक निखार। चित्र:शटरस्टॉक

इन जरूरी बातों का ध्यान रखें

  1. इन्हें बहुत जोर से न दबाएं।
  2. इस्तेमाल करते समय गति चिकनी और मध्यम दबाव के साथ होनी चाहिए।
  3. पत्थर को ठंडा रखें।
  4. बिना सीरम या तेल के चेहरे पर प्रयोग न करें। अन्यथा, यह त्वचा की केशिकाओं को ड्राई करने का कारण बनेगा।
  5. अगर आपके चेहरे पर अधिक पिंपल या मुंहासे हैं, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।

तो लेडीज, अपने ब्यूटी किट में जल्द शामिल करें ये प्रभावी फेस मसाज टूल।

यह भी पढ़ें: प्रोटीन के ये शाकाहारी स्रोत आपको दे सकते हैं मजबूत और घने बाल

  • 110
लेखक के बारे में

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए ! ...और पढ़ें

अगला लेख